एक्सप्लोरर

Women Safety: कैब या ऑटो ड्राइवर की हरकतों से लग रहा डर तो इस तरह खुद की करें सेफ्टी

Women Safety: आजकल महिलाएं खुद की सेफ्टी को लेकर कई तरह से अवेयर हैं. वे सुरक्षा के गुण सीख रही हैं. ताकि सुनसान रास्तों या किसी की हरकतें उन्हें परेशान न कर सकें. ये टिप्स भी आपके काम आ सकती हैं.

Women Safety Tips: आजकल आए दिन युवतियों और महिलाओं के साथ हो रहे अपराध (Crime) से महिलाओं के मन में सुरक्षा की भावना बढ़ गई है. बदलती लाइफस्टाइल (Lifestyle) और कामकाज (Work) के चलते महिलाओं और लड़कियों को देर रात घर लौटना पड़ता है. ऐसे में कई बार अनजान से साथ सफर के दौरान उन्हें डर लगता है. कई बार ऑटो या कैब ड्राइवर की हरकतें भी परेशान करती हैं. ऐसे में जब भी कभी ऐसी किसी घटना की आशंका हो तो डरने की बजाय आप इन टिप्स के साथ खुद की सेफ्टी करें..
 
1. ऑटो या कैब में बैठने से पहले अपने मोबाइल फोन से गाड़ी की नंबर प्लेट की फोटो खींच लें और अपने किसी परिचित को भेज दें. ऑटो कोड और उसका नंबर याद रखने की कोशिश करें.
 
2. बॉडी लैंग्वेज से कॉन्फिडेंस झलकना चाहिए. क्योंकि अपराधी प्रवृत्ति के लोग उन महिलाओं को ज्यादा परेशान करते  हैं,  जो कॉन्फिडेंट नहीं होती हैं. ऐसे में जब भी आप सड़क पर चले एक सिपाही की तरह चलें ना की किसी छुईमुई डरी सहमी लड़की की तरह. 
 
3. जब आप कैब या ऑटो में ड्राइवर के साथ अकेली हों तो अपने भाई-बहन, पति या दोस्त को कॉल करके आपके घर लौटने के समय बारे में जरूर बता दें, ताकि थोड़ी भी देर होने पर वो आपसे संपर्क कर सके.
 
4. ऑटो या गाड़ी में बैठकर ड्राइवर को सुनाते हुए फोन पर सामने वाले को जोर-जोर से गाड़ी का नंबर बताएं और कितनी देर में घर पहुंच जाएंगे यह भी बताएं. इससे ड्राइवर को यह पता रहेगा कि उसकी गाड़ी का नंबर किसी और को बता दिया गया है. ऐसे में हादसे को अंजाम देने की गुंजाइश कम होती है. 
 
5. वैसे तो आप कुछ भी पहनने के लिए बिल्कुल फ्री हैं, लेकिन बाहर निकलते वक्त आपका पहनावा एकदम शालीन होना चाहिए. अगर आप अकेले सफर करते हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि आपके कपड़े सहज हों  और आप उनमें आप कंफर्टेबल महसूस करे. कपड़े ऐसे ना हो जो एक झटके में खुल जाए या जिनमें आप दौड़ ना लगा सके. 
 
6. इसके अलावा फुटवियर भी मजबूत और सुविधाजनक होना चाहिए. जब भी बाहर अकेली जाएं तो हाई हील्स का इस्तेमाल ना करें. मुसीबत के समय दौड़ लगाने में दिक्कत होगी. 
 
7. रात के वक्त रास्ते से कोई भी कैब लेने की जगह टैक्सी सर्विस या टैक्सी स्टैंड से ही लें. ऑफिस से घर जाना हो तो फ्रंटडेस्क या बाउंसर के जरिए टैक्सी मंगाए. ऐसे में आपके अलावा किसी और को भी जानकारी होगी की गाड़ी कहां से आई है. ऑटो भी प्रीपेड बूथ से लें.
 
8. ऑटो वाले को भीड़ भरे रास्तों से ही चलने को कहें. भले ही आप का रास्ता लंबा हो, लेकिन जाना पहचाना होना चाहिए. अंधेरे वाली रास्तों से निकलने से बचें. अगर अकेली आप कहीं जा रही हैं तो आपको रास्तों की जानकारी होनी चाहिए. 
 
9. जिस भी एरिया में आप जा रही हैं वहां के बारे में जान लें. आप गूगल मैप का सहारा भी ले सकती है. अगर आप रास्तों के बारे में अनजान हैं तो ड्राइवर को इसके बारे में पता न चलने दें. अकेली हो तो गाड़ी में बिल्कुल ना सोएं. 
 
10. अनजान लोगों से लिफ्ट न लें. सड़क के उस ओर चलें कि ट्रैफिक आपको सामने से आता दिखे. ऐसे में पीछे से हमला नहीं हो सकेगा. सड़क की बाहर की तरफ पर्स टांगकर न चलें.  साइड बैग लटकाएं. 
 
11. अगर कोई कार सवार रास्ता पूछे तो उससे दूरी बनाकर रखें. 
 
12. अगर कोई पीछा करता नजर आता है तो या इस तरह का अंदेशा हो तो जो भी घर सामने दिखे, उसकी कॉल बेल बजा दें. वहां मौजूद व्यक्ति को सारी स्थिति बताएं.
 
13. सफर के दौरान सतर्क रहें. आपके रास्ते में पड़ने वाली पुलिस चौकी, पुलिस स्टेशन या पीसीआर पर ध्यान दें. 
 
14. घर पहुंचने पर एक हाथ में घर की चाबी और दूसरे हाथ में अपना मोबाइल मजबूती से पकड़ कर रखें ताकि न तो हाथ से फोन छीन ना पाएं और मुसीबत में तुरंत किसी को पुलिस को कॉल कर सकें. वहीं, पुलिस और घर वालों के नंबर स्पीड डायल पर ही रखें.
 
15. अगर आप अपनी कार से कहीं जा रही हैं और सड़क पर अचानक कार खराब हो जाए तो सबसे पहले अपने घरवालों, दोस्त या परिचित को कॉल करके बताएं, जो पास में रहता हो. जब तक कोई मदद के लिए न आए, खिड़की और दरवाजे बंद करके कार में ही बैठी रहें. अजनबी लोगों से मदद न लें.
 
ये भी पढ़ें-
 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेस्ले और HUL पर FSSAI का बड़ा एक्शन, भ्रामक दावों पर थमाया कारण बताओ नोटिस
नेस्ले और HUL पर FSSAI का बड़ा एक्शन, भ्रामक दावों पर थमाया कारण बताओ नोटिस
Switchboard Cleaning Tips: काले पड़ गए हैं स्विच बोर्ड? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
काले पड़ गए हैं स्विच बोर्ड? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
Hollow Sounding Tiles: टाइल्स से आ रही ठक-ठक की आवाज, इसे ऐसे करें ठीक
टाइल्स से आ रही ठक-ठक की आवाज, इसे ऐसे करें ठीक
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget