एक्सप्लोरर

Winter Hair Care: सर्दी में रूखे नहीं होंगे आपके बाल, बस इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान

Health Tips: सर्दी के मौसम में बालों का रूखापन आपको परेशान कर रहा है? अगर हां तो यहां बताए गए स्मार्ट टिप्स आपके बहुत काम आने वाले हैं.

Hair Care Tips For Winter: सर्दी के मौसम में बाल बहुत जल्दी रूखे हो जाते हैं. ठंडी हवा के साथ-साथ हमारे गर्म कपड़े भी बालों को रूखा बना रहे होते हैं. जैसे, स्कार्फ, कैप, हुड, रजाई और शॉल इत्यादि. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि ये कपड़े वूल से बने होते हैं. और वूल यानी ऊन हमारे बालों की नमी सोख लेती है.
 
बालों का झड़ना, डैंड्रफ होना और रूखापन इत्यादि ऐसी समस्याएं हैं जो किसी भी मौसम में आपको परेशान कर सकती हैं. लेकिन सर्दी के मौसम में ये दिक्कतें सबसे अधिक बढ़ जाती हैं क्योंकि इस मौसम में आप अगर घर के बाहर निकलते हैं तो ठंडी हवा आपके बालों की नमी चुरा लेती है और यदि आप कैप, स्कार्फ इत्यादि से बालों को ढकते हैं तो ऊन आपके बालों का मॉइश्चर सोख लेती है. अब सवाल ये आता है कि इस समस्या से बचा कैसे जाए? तो बालों को ड्राइनेस और डैंड्रफ से बचाने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप कुछ स्मार्ट ट्रिक्स अपनाएं। इनके बारे में हम आपको यहां बता रहे हैं.
 
इस तरह पहनें कैप और स्कार्फ
 
कैप और स्कार्फ को अपने सिर पर पहनने से पहले आफ अपने बालों को कॉटन (cotton) के रुमाल से बांध लें. इसके ऊपर से स्कार्फ या कैप पहनें. ऐसा करने से ऊन आपके बालों के सीधे संपर्क में नहीं आएगी और आपके बाल ड्राई नहीं होंगे.
 
इस तरह ओढ़ें रजाई
 
रजाई में रुई भरी हुई होती है और कंबल वूल के धागे से बने होते हैं. इसलिए ये दोनों ही आपके सिर की त्वचा से नैचरल ऑइल्स को सोखकर आपके बालों को रूखा बना देते हैं. तो कंबल और रजाई ओढ़ने से पहले आप सूती कपड़े से बनी हुई चादर ओढ़ लें. इसके ऊपर से रजाई या कंबल जो चाहे लें. आपके बाल ड्राई नहीं होगें.
 
शैंपू करते समय 
 
सर्दी के मौसम में हम सभी नहाने के लिए गर्म पानी का उपयोग करते हैं. और इसी पानी से शैंपू भी कर लेते हैं. बस यही गलती बालों को रूखा और बेजान बना देती है. शैंपू करने के दौरान गर्म नहीं बल्कि गुनगुने पानी का उपयोग करें. आपके बाल रूखे नहीं होंगे. इन सभी टिप्स को अपनाकर देखें, विंटर में भी आपके बाल सिल्की और सॉफ्ट बने रहेंगे.
 
यह भी पढ़ें:
 
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vitamin D Deficiency: भरपूर धूप फिर भी विटामिन D की भारी कमी! 10 में से 7 लोग बीमार
भरपूर धूप फिर भी विटामिन D की भारी कमी! 10 में से 7 लोग बीमार
मेमोरी लॉस से बचाने में मदद कर सकती है एरोबिक्स, स्टडी में हुआ खुलासा
मेमोरी लॉस से बचाने में मदद कर सकती है एरोबिक्स, स्टडी में हुआ खुलासा
Diwali Cleaning Tips: दीवाली पर मकड़ी के जाले हटाते वक्त जरूर करें ये काम, दोबारा नहीं होगी परेशानी
दीवाली पर मकड़ी के जाले हटाते वक्त जरूर करें ये काम, दोबारा नहीं होगी परेशानी
क्या प्यास लगने पर ही पानी पीना चाहिए, क्या है सही तरीका?
क्या प्यास लगने पर ही पानी पीना चाहिए, क्या है सही तरीका?

वीडियोज

Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
लकी ड्रॉ खेलिए, मिलेगा ट्रैक्टर और चारा काटने की मशीन; किसानों के लिए मौका
लकी ड्रॉ खेलिए, मिलेगा ट्रैक्टर और चारा काटने की मशीन; किसानों के लिए मौका
Embed widget