एक्सप्लोरर

आखिर लॉकडाउन ने आपके बॉस को क्यों बना दिया है सख़्त?

भारत में इतने बड़े स्तर पर पहली बार लोग घर से काम कर रहे हैं. जानकारों का मानना है कि अभी 'वर्क फ्रॉम होम' के कॉनसेप्ट को पूरी से समझा नहीं गया है.

नई दिल्ली: लॉकडाउन लागू होने के बाद घर से काम करने वाले कई लोगों की यह शिकायत है कि ऑफिस उन पर ज्यादा प्रेशर डाल रहा है. कई घंटे एक्स्ट्रा काम करवा रहा है और अक्सर गुस्से में बात की जा रही है. दरअसल, यह पहली बार है कि भारत में इतने बड़े स्तर पर लोग घर से काम कर रहे हैं. जानकारों का मानना है कि अभी भारत में कंपनियां 'वर्क फ्रॉम होम' के कॉनसेप्ट को पूरी तरह से नहीं समझ पा रही हैं.

वर्क फॉर्म होम के बाद कई लोगों ने यह कहा कि वह ज्यादा तनाव में हैं और उनकी प्राइवेसी पूरी तरह से भंग हो गई है किसी भी वक्त कोई मेल या ऑर्डर आ जाता है जिसे पूरा करना ही होता है. कोरोना काल में अर्थव्यवस्था की बुरी हालत देख कर्मचारी नौकरी छोड़ने या बदलने की हिम्मत नहीं कर पा रहे हैं. इसलिए लोग इस दबाव को झेलने के लिए मजबूर हैं.

ऐसा अक्सर देखने में आ रहा है कि काम के घंटे पूरे होने के बाद अक्सर रात में 9 या 10 बजे मैसेज आता है और वर्कर से तुरंत रेस्पॉन्स की उम्मीद की जाती है. इस तरह का प्रेशर कुछ समय के लिए काम आ सकता है लेकिन आगे चलकर इससे नुकसान ही होगा. इस तरह से अपने कर्मचारी से ज्यादा से ज्यादा काम लेने की कोशिश पूरी तरह से अनैतिक है.

ऑफिस कल्चर पर गहरी नजर रखने वाले कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि अचानक बॉस के रवैये में बदलाव आने की एक वजह यह भी है कि वह खुद तनावग्रस्त है. दरअसल कोरोना संकट अर्थव्यवस्था के लिए बिल्कुल नया अनुभव है और इस संकट में फंसी सभी कंपनियां कम से कम नुकसान सहना चाह रही हैं. लेकिन इसका कोई क्रिएटिव हल खोजने की जगह ज्यादातर कंपनियों ने पुराना मॉडल अपनाया है जिसमें  कर्मचारियों के काम के घंटे और काम की मात्रा दोनों ही बढ़ा दी जाती है.

कौन्ट्रेक्ट पर काम करने वाले कर्मचारियों पर प्रेशर कहीं ज्यादा है. इस अनिश्चितकाल में वह एक दिन भी ऑफ नहीं ले रहे हैं. कोई नहीं चाहता कि उनकी नौकरी चली जाए इसलिए खामोशी से काम करने के सिवा कोई चारा नहीं है. प्रोजेक्ट बेस्ड काम में किसी कंपनी या कर्मचारियों को टारगेट दिया जाता है और इस समय कोई भी ऐसे मौके को हाथ से नहीं जाने देना चाहता, लिहाजा ज्यादा से ज्यादा काम करने के अलावा और कोई चारा नहीं बचता है.

जानकारों का कहना है कि कुछ कंपनियां अपने कर्मचारियों पर कड़ा नियंत्रण चाहती हैं. वहीं कुछ कर्मचारी इस मुश्किल वक्त को भी एक मौके की तरह देख रहे हैं और दिखाना चाह रहे हैं कि उनसे बेहतर कोई नहीं है. वे ज्यादा काम कर रहे हैं जिसके चलते दूसरों को भी काम करना पड़ रहा है.

लेकिन क्या काम में खुद को झोंक देने का प्रेशर लंबा खींचेगा? जानकारों की माने तो कुछ दिनों तक कर्मचारी अपनी सेहत को दांव पर लगाकर रात दिन काम में जुटे रह सकते हैं लेकिन यह लंबा नहीं चलेगा. आज नहीं तो कल ऐसे कर्मचारी नौकरी छोड़ने के लिए मजबूर होंगे. यह नहीं भूलना चाहिए बड़ी कंपनियां नए आइडियाज और सबको साथ लेकर चलती हैं न कि धमकी या दवाब जैसे नीतियों पर काम करती हैं.

Money Mantra: कहीं आपकी ये 5 आदतें आपको करोड़पति बनने से तो नहीं रोक रहीं 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्रेस्ट हेल्थ पर डॉक्टरों ने की चर्चा, ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग और समय पर पहचान पर फोकस
ब्रेस्ट हेल्थ पर डॉक्टरों ने की चर्चा, ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग और समय पर पहचान पर फोकस
कैंसर की ये दवाएं होंगी सस्ती, सरकार ने ट्रेड मार्जिन पर लगाई कैप
कैंसर की ये दवाएं होंगी सस्ती, सरकार ने ट्रेड मार्जिन पर लगाई कैप
Morning Digestion Tips: सुबह उठते ही साफ होगा पेट, बस इस चीज से तोड़ लें नाता
सुबह उठते ही साफ होगा पेट, बस इस चीज से तोड़ लें नाता
Dirty Doormat: गंदा हो गया है घर का डोरमैट? 5 मिनट में चमकाने के आसान हैक्स
गंदा हो गया है घर का डोरमैट? 5 मिनट में चमकाने के आसान हैक्स

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget