एक्सप्लोरर

कोरोना का घर में इलाज करते वक्त सबसे जरूरी है Pulse Oximeter डिवाइस, जानिए कितनी है कीमत और कैसे काम करता है?

कोरोना में अगर आप होम आइसोलेशन में हैं तो आपके पास ऑक्सीजन मापने के लिए Pulse Oximeter जरूर होना चाहिए. इससे आपके शरीर में ऑक्सीजन का सैचुरेशन लेवल (oxygen saturation level) पता लगता है. घर पर रहकर कोरोना का इलाज करने वालों को डॉक्टर Pulse Oximeter से दिन में 3-4 बार ऑक्सीजन लेवल नापने की सलाह देते हैं.

कोरोना वायरस भारत में बहुत तेजी से फैल रहा है. देश की राजधानी दिल्ली में हालात बदतर हैं. मरीजों की बिगड़ती स्थिति की वजह से अस्पतालों बेड की कमी हो गई है. लोगों को ऑक्सीजन और दवाएं नहीं मिल पा रही हैं. ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना मरीजों को होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी जा रही है. कोरोना मरीजों का दिन में कम से कम 3-4 बार ऑक्सीजन लेवल चेक करना पड़ता है. ऐसे में जो लोग अपने घरों में आइसोलेशन में रह रहे हैं उनके लिए Pulse Oximeter सबसे जरूरी है.
 
कोरोना के वक्त में इस छोटी सी डिवाइस की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है. Pulse Oximeter शरीर में ऑक्सीजन का सैचुरेशन लेवल (oxygen saturation level) को मापने का काम करता है. डॉक्टर होम आइसोलेशन के मरीजों को समय-समय पर ऑक्सीजन लेवल जांचने के बारे में पूछते हैं. Pulse Oximeter से पता चलता है कि लाल रक्त कणिकाएं (RBCs) कितना ऑक्सीजन को ट्रैवल कर रही हैं. इससे पता चल जाता है कि किसी व्यक्ति को अतिरिक्त ऑक्सीजन की जरूरत है या नहीं है.

Pulse Oximeter कैसे काम करता है
दरअसल Pulse Oximeter त्वचा पर लाइट छोड़ता है और ब्लड सेल्स के मूवमेंट और उनके रंग को डिटेक्ट करता है. ये ब्लड सेल्स के कलर के आधार पर ऑक्सीजन सैचुरेशन को मापता है. एक स्वस्थ्य व्यक्ति के शरीर में 96 फीसदी ऑक्सीजन होना चाहिए. अगर आपका ऑक्सीजन लेवल 95 फीसदी से कम जाता है तो ये खतरे की निशानी हो सकता है. अगर आपका ऑक्सीजन लेवल 90 या फिर 93 फीसदी से कम होता है तो मरीज को तुरंत अस्पताल ले जाने की जरूरत है.  

मार्केट में इन दिनों आपको कई ब्रांड के Pulse Oximeter मिल जाएंगे. आप डॉक्टर की सलाह पर किसी भी ब्रांड का पल्स ऑक्सीमीटर खरीद सकते हैं. आपको मार्केट में 1 हजार से लेकर 3 हजार तक की कीमत में Pulse Oximeter मिल जाएंगे.   

ये भी पढ़ें: कोरोना से लड़ने के लिए इम्यूनिटी बढ़ानी है जरूरी, इन फलों का करें सेवन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pressure Cooker Dal: कुकर से दाल का झाग बाहर आने से कैसे रोकें? जानें आसान घरेलू नुस्खा
कुकर से दाल का झाग बाहर आने से कैसे रोकें? जानें आसान घरेलू नुस्खा
Mosquito Net Cleaning: खिड़की की मच्छर वाली जाली में जम गई धूल? बिना मेहनत ऐसे हो जाएगी साफ
खिड़की की मच्छर वाली जाली में जम गई धूल? बिना मेहनत ऐसे हो जाएगी साफ
तमिलनाडु में हिंदी लिखे दवा के कवर पर रोक, क्यों लिया गया फैसला?
तमिलनाडु में हिंदी लिखे दवा के कवर पर रोक, क्यों लिया गया फैसला?
Hanger Storage Ideas: आपस में उलझे रहते हैं अलमारी के हैंगर, इन्हें ऐसे करें अरेंज
आपस में उलझे रहते हैं अलमारी के हैंगर, इन्हें ऐसे करें अरेंज

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget