एक्सप्लोरर

सुबह 4 बजे से लेकर 8 बजे के बीच आते हैं ज्यादा हार्ट अटैक? ये है सच

Heart Attack in Early Morning: सुबह 4 से 8 बजे के बीच हार्ट अटैक का खतरा क्यों बढ़ जाता है? इसके पीछे का साइंस और जरूरी बचाव के बचाव के बारे में जानिए...

Heart Attack in Early Morning: जब दुनिया नींद से जाग रही होती है, जब सूरज धीरे-धीरे उजाला फैला रहा होता है, उसी समय कहीं किसी घर में एक ज़िंदगी अचानक थम जाती है. कोई पिता जो रोज सुबह की सैर पर निकलते थे, आज जमीन पर गिरे मिलते हैं. कोई दादी जो पूजा की थाली लेकर खड़ी थीं, अचानक सीने को पकड़कर बैठ जाती हैं. सुबह का समय तो सबसे शांत होता है, फिर क्यों इस वक्त सबसे ज्यादा हार्ट अटैक होते हैं? यह सिर्फ़ एक इत्तेफ़ाक नहीं है. यह मेडिकल साइंस से जुड़ा एक डरावना सच है. सुबह 4 बजे से 8 बजे के बीच हार्ट अटैक की संभावना अधिक होती है. लेकिन क्यों? 

सुबह का समय और शरीर में होने वाले बदलाव

जब हम सोते हैं, तब हमारा शरीर रिलैक्स मोड में होता है. दिल की धड़कन धीमी, ब्लड प्रेशर कम और स्ट्रेस हार्मोन लेवल नियंत्रण में रहता है. लेकिन जैसे ही सुबह का समय आता है, शरीर धीरे-धीरे एक्टिव मोड में लौटने लगता है. इसी दौरान शरीर में कोर्टिसोल नाम का स्ट्रेस हार्मोन बढ़ने लगता है, जिससे ब्लड प्रेशर और दिल की धड़कन तेज हो जाती है. यही वह समय है जब दिल पर अचानक दबाव बढ़ता है. 

ये भी पढ़े- 1 दिन में कितनी मात्रा में खाना चाहिए बादाम? जानिए इसके फायदे और नुकसान

ब्लड क्लॉटिंग का रिस्क बढ़ता है

सुबह के समय खून थोड़ा गाढ़ा हो जाता है और प्लेटलेट्स ज्यादा सक्रिय हो जाते हैं, जिससे ब्लड क्लॉट बनने का खतरा बढ़ता है. अगर धमनियों में पहले से ही प्लाक जमा है, तो ये क्लॉट किसी भी समय दिल की नसों को ब्लॉक कर सकता है और फिर होता है हार्ट अटैक. 

कम ऑक्सीन और ज्यादा रिस्क

सुबह के शुरुआती घंटे, खासकर सर्दियों में, हवा में ऑक्सीजन का स्तर थोड़ा कम हो सकता है. जिन लोगों को पहले से हार्ट की दिक्कत है या जिनका ब्लड सर्कुलेशन कमजोर है, उनके लिए यह खतरनाक हो सकता है. 

कैसे खुद को बचाकर रखें? 

सुबह उठते ही झट से न उठें, पहले कुछ मिनट बिस्तर पर बैठें और शरीर को जगने दें. 

अगर हाई ब्लड प्रेशर या हार्ट से जुड़ी कोई बीमारी है, तो दवा समय पर लें और डॉक्टर से सुबह के समय की विशेष सावधानी पर बात करें. 

बहुत ठंड में सुबह की सैर टालें या देर से जाएं. 

योग, मेडिटेशन और हेल्दी डाइट को जीवन का हिस्सा बनाएं. 

सुबह का समय जितना खूबसूरत है, उतना ही संवेदनशील भी है.  दिल के मरीजों के लिए यह एक रेड अलर्ट टाइम होता है. लेकिन थोड़ी सावधानी, सही जानकारी और जीवनशैली में बदलाव से इस खतरे को टाला जा सकता है. 

यह भी पढ़ें : पूरी तरह शुगर छोड़ने के फायदे तो जान गए होंगे, अब जान लीजिए क्या है इसके नुकसान

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या घर का खाना खाने से भी डैमेज हो सकता है लिवर, क्यों होता है ऐसा?
क्या घर का खाना खाने से भी डैमेज हो सकता है लिवर, क्यों होता है ऐसा?
बीमारी से पहले बचाव पर जोर, जेपी नड्डा ने बताया नया हेल्थ मॉडल
बीमारी से पहले बचाव पर जोर, जेपी नड्डा ने बताया नया हेल्थ मॉडल
पैरों के नाखून के साइड में जमा गंदगी को निकालने का ये है सबसे आसान तरीका
पैरों के नाखून के साइड में जमा गंदगी को निकालने का ये है सबसे आसान तरीका
लंबे समय का कफ हो सकता है गंभीर बीमारी की वजह, तुरंत भागें अस्पताल
लंबे समय का कफ हो सकता है गंभीर बीमारी की वजह, तुरंत भागें अस्पताल

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
Embed widget