एक्सप्लोरर

Skin Care With Coffee: फेश वॉश से लेकर आई क्रीम तक क्यों बढ़ रही है कॉफी प्रोडक्ट्स की डिमांड, क्या बनाता है इसे खास, जानें

Coffee For Skin: स्किन की देखभाल के लिए कॉफी प्रोडक्ट्स आज की डेट में खासा पसंद किए जा रहे हैं. जानते हैं क्या हैं कॉफी की वो क्वालिटीज जो इसे बनाती हैं स्किन के लिए खास.

Coffee Products For Skin: कॉफी (Coffee) पीने के साथ ही स्किन पर लगाने के भी बहुत काम आती है. शायद यही वजह है कि आजकल बाजार में ऐसे प्रोडक्ट्स की भरमार है, जिनमें कॉफी मिली रहती है. लोग इन प्रोडक्ट्स को बहुत पसंद भी कर रहे हैं. यही नहीं डीआईवाय प्रोडक्ट्स में भी कॉफी का जमकर इस्तेमाल हो रहा है. जानते हैं कॉफी में आखिर ऐसी कौन सी प्रॉपर्टीज होती हैं, जिनकी वजह से ये स्किन के लिए इतनी अच्छी मानी जाती है और किस-किस तरह से इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. ये भी कि कॉफी के इस्तेमाल में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

ये चार प्रॉपर्टी बनाती हैं खास –

कॉफी में चार प्रॉपर्टी होती हैं, जो इसे स्किन के लिए खास बनाती हैं और जिस वजह से इसे स्किन की कई तरह की समस्याओं में इस्तेमाल किया सकता है. इनके नाम हैं एंटीऑक्सिडेंट प्रॉपर्टी, एंटी-इंफ्लिमेशन प्रॉपर्टी, एक्सफोलिएटिंग प्रॉपर्टी और ब्लड सर्कुलेशन. यानी कॉफी के इस्तेमाल से स्किन को एंटी ऑक्सिडेंट्स मिलते हैं, ये तमाम तरह की सूजन कम करने में मदद करती है, इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और ये बहुत बढ़िया एक्सफोलिएटर यानी स्क्रब का काम करती है.

कैसे कर सकते हैं इस्तेमाल –

कॉफी को चावल के आटे में मिलाकर पेस्ट बनाकर स्क्रब की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं. इसे हनी के साथ पेस्ट मिलाकर चेहरे पर मास्क की तरह लगा सकते हैं और इससे बॉडी स्क्रबर की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है. हालांकि एक्ने जैसी समस्या होने पर कॉफी को डॉक्टर की सलाह से ही प्रयोग में लाएं और साथ में कोई माइल्ड एजेंट जरूर यूज करें. यानी कॉफी को किसी और माइल्ड प्रोडक्ट के साथ मिलाकर इस्तेमाल करें. बाजार में आ रहे तमाम कॉफी प्रोडक्ट्स भी यूज कर सकती हैं.

इन बातों का रखें ध्यान –

कॉफी के इस्तेमाल से जहां बहुत सारे फायदे होते हैं, वहीं कुछ बातों का ध्यान रखना भी जरूरी होता है. इंटरनेट पर बहुत सारे डीआईवाई मैथ्ड्स दिए हैं पर एक्सपर्ट्स का कहना है कि सीधे कॉफी ग्रेन्युल का स्किन पर एप्लीकेशन आपकी एपिडरमिस यानी त्वचा की ऊपरी लेयर को नुकसान पहुंचा सकता है. बेहतर होगा इसका फाइन पाउडर ही यूज करें और इसे किसी के साथ मिलाकर ही इस्तेमाल करें. बेहतर होगा अपने स्किन केयर एक्सपर्ट से सलाह लेकर ही कोई तरीका अपनाएं.

ये भी पढ़ें: 
 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

How To Keep Lizards Away: क्या आपके कमरे में भी आती हैं छिपकलियां? जानें भगाने का सही तरीका
क्या आपके कमरे में भी आती हैं छिपकलियां? जानें भगाने का सही तरीका
Maharashtra Analog Paneer Ban: एनालॉग पनीर से शरीर को कितना नुकसान, महाराष्ट्र में क्यों हुआ बैन?
एनालॉग पनीर से शरीर को कितना नुकसान, महाराष्ट्र में क्यों हुआ बैन?
Sleeping With Lights On:लाइट जलाकर सोते हैं? गायनेकोलॉजिस्ट ने बताया कैसे बिगड़ सकता है हार्मोनल बैलेंस
लाइट जलाकर सोते हैं? गायनेकोलॉजिस्ट ने बताया कैसे बिगड़ सकता है हार्मोनल बैलेंस
लंबी जिंदगी जीनी है? डिनर में शामिल कर लें ये चीजें
लंबी जिंदगी जीनी है? डिनर में शामिल कर लें ये चीजें

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी राजनीति में नहीं पड़ता'
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
Embed widget