एक्सप्लोरर

Salman Khan Family: क्या इस वजह से आज तक कुंवारे हैं दबंग ऐक्टर Salman Khan? फैमिली फ्रेंड ने बताया सच

Salman Khan Family Life: सलमान खान से जुड़ा ये सवाल अब पहले की तुलना में काफी कम पूछा जाता कि आखिर दबंग खान शादी कब करेंगे?

Salman Khan Relationship: सलमान खान बॉलिवुड के ऐसे मेल ऐक्टर हैं, जिनकी लव-लाइफ ने हमेशा ही सुर्खियां बटोरी हैं. हालांकि इस मामले में ये काफी अनलकी भी रहे कि इनका कोई भी रिलेशन शादी के रूप में तब्दील नहीं हो पाया है. कभी शादी से जुड़े सवालों पर खीजने वाले और असहज होने वाले सलमान ने, समय के साथ इनको डील करना सीख लिया. एक समय बाद तो सलमान (Salman Khan) ने खुद ऐसे सवालों का मजाकिया जवाब देना शुरू कर दिया. ऐसा ही हुआ एक प्रेस मीट के दौरान, जब शादी पर हुए सवाल पर सलमान ने रिपोर्टर को जवाब दिया कि आजकल शादियां बहुत महंगी हो गई हैं, इनका खर्च करोड़ों में होने लगा है और मेरे पास इतने पैसे नहीं हैं!

हालांकि हम सभी जानते हैं कि दबंग खान के पास पैसों की कोई कमी नहीं है. बड़े दिलवाले दबंग खान करोड़ों की गाड़ियां तो अपने फ्रेंड्स को यूं ही गिफ्ट कर देते हैं. खैर, मीडिया रिपोर्ट्स में सलमान के शादी ना करने की दो खास वजह सामने आई हैं. हालांकि इन दोनों ही कारणों से हर लड़का खुद को कहीं ना कहीं रिलेट जरूर करेगा. तो आइए, जानते हैं कि सलमान के ये दो डर कौन-से हैं.

परिवार से दूरी बन सकती है!

सलमान के एक पारिवारिक मित्र ने इनके शादी ना करने से जुड़े सवाल पर बताया कि दबंग खान अपने परिवार के बहुत क्लोज हैं. ये अपनी फैमिली के बिना रह नहीं सकते और इससे दूर जाने के बारे में तो सोच भी नहीं सकते (Salman Khan Faimly Life). ऐसे में सलमान को हमेशा यही डर सताता रहता है कि अगर ये शादी करेंगे तो इन्हें अपने परिवार से दूर होना पड़ेगा या एक अनचाही दूरी इनके और इनके परिवार के बीच में आ जाएगी.

इस डर को हर वो लड़का कभी ना कभी जरूर महसूस करता है, जो अपने फैमिली बॉन्ड (Family Bond) और परिवार को लेकर बहुत पजेसिव होता है. फिर चाहे वो लव मैरिज (Love Marriage) कर रहा हो या अरेंज मैरिज, भावनात्मक रूप से ये बातें उसे जरूर सताती हैं.

ये है सलमान का दूसरा डर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान की शादी ना करने की दूसरी बड़ी वजह भी परिवार से ही जुड़ी है. इन्हें लगता है कि अगर शादी के बाद ये अपनी पार्टनर को अपनी लाइफ में अपने परिवार के महत्व के बारे में ना समझा पाए तो... हालांकि सलमान का यह डर भी जायज है. कोई भी दिक्कत हो, पारिवारिक समारोह हो या फिर भाइयों के करियर से लेकर उनकी पर्सनल लाइफ संभालने तक की बात। सलमान हमेशा अपने परिवार के साथ खड़े नजर आते हैं.

सलमान की अपने भाइयों से बॉन्डिंग बहुत अच्छी और गहरी है. इनके भाई भी इनकी मर्जी के बिना कोई काम करना पसंद नहीं करते. अपने पैरंट्स को लेकर और अपनी बहनों को लेकर सलमान हमेशा ही एक्स्ट्रा प्रोटेक्टिव रहे हैं. सलमान ने खुद को 'भाई' कहकर बुलाने वालों के लिए भी एक मीडिया इवेंट के दौरान खास बात कही थी. इन्होंने कहा कि प्लीज आप लोग मुझे भाई ना कहें यह अधिकार सिर्फ मेरे भाइयों का है. हालांकि कुछ लोगों को यह बात बुरी जरूर लगी. लेकिन इससे साफ होता है कि सलमान अपने परिवार को लेकर किस हद तक डिवोटेड हैं. दरअसल, सलमान की इस बात में साफ झलकता है कि इनके लिए रिश्तों का कितना महत्व है.

यह भी पढ़ें: नए साल का नयापन महका देगा आपकी लव लाइफ, ऐसे घोलें प्यार की मिठास

यह भी पढ़ें: हुनर है पत्नी के लिए बेस्ट गिफ्ट खरीदना, क्या आपको आती है ये कला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Side Effects Of Drinking Tea: रोज सुबह चाय पीने के होते हैं भयंकर नुकसान, जान लें
रोज सुबह चाय पीने के होते हैं भयंकर नुकसान, जान लें
UTI in Women: महिलाओं में बार-बार क्यों होता है UTI, जानें किन बातों का रखें ख्याल?
महिलाओं में बार-बार क्यों होता है UTI, जानें किन बातों का रखें ख्याल?
Rakhi Blouse designs: राखी पर ट्राई करें ये डिजाइनर ब्लाउज, सबसे अलग दिखेगा लुक
राखी पर ट्राई करें ये डिजाइनर ब्लाउज, सबसे अलग दिखेगा लुक
Suhagrat Milk: सुहागरात के लिए कैसे तैयार करें दूध का गिलास, क्या-क्या चीजें मिलाएं?
सुहागरात के लिए कैसे तैयार करें दूध का गिलास, क्या-क्या चीजें मिलाएं?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget