एक्सप्लोरर

गर्मी में काले कपड़े से पहले इस चीज का ध्यान रखें, वर्ना और लोगों से ज्यादा लगेगी गर्मी?

गर्मियों में काले और गहरे रंग के कपड़ों में ज्यादा गर्मी क्यों लगती है, जानिए इसके पीछे की क्या वजह है और गर्मियों में कैसे रंग के कपड़े देंगे आपको ठंडक का एहसास

Why Avoid Black Cloths In Summer: गर्मी (Summer)का मौसम आ गया है और इस मौसम में सबसे ज्यादा पसीना आता है. गर्मियां आते ही लोगों की अलमारी से सूती और हल्के रंगों के कपड़े बाहर निकल आते हैं. गर्मी के मौसम में अगर आप मोटे और गहरे रंगों के कपड़े पहनते हैं तो आप अपने शरीर के साथ अन्याय कर रहे हैं. दरअसल गहरे रंग गर्मी में और ज्यादा गर्मी देते हैं जिसके चलते आपका शरीर ज्यादा गर्म हो जाता है. लेकिन उनके लिए क्या कहें जिनको ब्लैक (black coloths)यानी काले रंग से प्यार है. ऐसे लोग गर्मी के मौसम में भी काला रंग पहनते हैं, लेकिन इससे उनके शरीर का तापमान काफी बढ़ जाता है और इतनी ज्यादा गर्मी से उनका शरीर बीमार तक पड़ सकता है. चलिए आज जानते हैं कि गर्मी में काले रंग के कपड़ों को क्यों नहीं पहनना चाहिए और काले रंग के कपड़े पहनने से क्या होता है. 

काले कपड़े गर्मी में क्यों होते हैं ज्यादा गर्म

गर्मियों में काले, नीले या पर्पल रंग के कपड़े पहनने से बचने की सलाह दी जाती है. दरअसल काले और गहरे रंग के कपड़े सूर्य की रोशनी को ज्यादा अवशोषित करते हैं. जब आप धूप में रहेंगे तो काले रंग के कपड़े धूप यानी रोशनी को तेजी से और ज्यादा एब्जॉर्ब करेंगे जिससे सूर्य की रोशनी ऊष्मा यानी गर्मी में तब्दील होकर इन कपड़ों पर ठहर जाएगी. ऐसे में ये कपड़े ज्यादा गर्म हो जाएंगे और इनको पहनने वाले को ज्यादा गर्मी लगेगी. गर्मियों में काले रंग के कपड़े ज्यादा गर्म होने के साथ साथ ज्यादा देर तक गर्म रहते हैं जिससे पहनने वाले को ज्यादा परेशानी होती है. 

हल्के रंग के कपड़े पहनने के मिलेंगे गर्मी में फायदे

एक्सपर्ट कहते हैं कि हल्के रंग के कपड़े ऊष्मा यानी गर्मी को कम अवशोषित करते हैं यानी अगर तेज धूप में आपने सफेद, हल्का गुलाबी, हल्का हरा, हल्का नीला या फिर क्रीम रंग का वस्त्र पहना है तो सूरज की रोशनी यानी ऊष्मा इन कपड़ों की ओर कम आकर्षित होगी और ये कपड़े सूरज की गर्मी को कम एब्जॉर्ब करते हैं. इसलिए गर्मी इन कपड़ों पर ज्यादा देर तक नहीं ठहरती औऱ ये कपड़े जल्दी ही ठंडे हो जाते हैं. ऐसे में इनको पहनने वाले व्यक्ति का शरीर भी जल्दी ठंडा हो जाता है.

गर्मियों में पहने इस फैब्रिक का कपड़ा  

रंग के साथ साथ गर्मियों में कपड़े यानी फैब्रिक का भी ध्यान रखना चाहिए. इस मौसम में नॉयलान, सिंथेटिक कपड़ों की बजाय  कॉटन,क्रेप, शिफॉन और जॉर्जेट फैब्रिक के कपड़े पहनने चाहिए. ये बेहद हल्के फैब्रिक होते हैं जिनसे हवा आसानी से पास होती है और पसीना भी कम आता है. गर्मी के सीजन में तंग और चुस्त कपड़ों की बजाय ढीले और खुले कपड़े पहनने चाहिए ताकि पसीना ज्यादा ना आए और हवादार कपड़ों मे आपको ज्यादा गर्मी महसूस ना हो.
 
यह भी पढ़ें 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FSSAI Notice: क्या सच में 'फ्रेश' और 'हेल्दी' है आपका पनीर? FSSAI की इस कार्रवाई ने खोली पोल
क्या सच में 'फ्रेश' और 'हेल्दी' है आपका पनीर? FSSAI की इस कार्रवाई ने खोली पोल
Spider Webs In House: सफाई के बाद बार-बार लग जाते हैं मकड़ी के जाले? नोट करें इन्हें हमेशा के लिए हटाने की आसान ट्रिक
सफाई के बाद बार-बार लग जाते हैं मकड़ी के जाले? नोट करें इन्हें हमेशा के लिए हटाने की आसान ट्रिक
When To Replace Mop: कितने दिनों में बदलना चाहिए घर में यूज होने वाला पोछा, लापरवाही से इन बीमारियों का रहता है खतरा
कितने दिनों में बदलना चाहिए घर में यूज होने वाला पोछा, लापरवाही से इन बीमारियों का रहता है खतरा
Pakistan Tourist Places: खूबसूरती में किसी स्वर्ग से कम नहीं पाकिस्तान की ये जगहें, विदेशी सैलानियों की लगी रहती है कतार
खूबसूरती में किसी स्वर्ग से कम नहीं पाकिस्तान की ये जगहें, विदेशी सैलानियों की लगी रहती है कतार

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
Welcome To The Jungle BO Day 11: दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
बेटी ने माता-पिता से छिपाया सच, जब फ्लाइट में सामने आई एयर होस्टेस बिटिया तो भावुक हुए पैरेंट्स- वीडियो वायरल
बेटी ने माता-पिता से छिपाया सच, जब फ्लाइट में सामने आई एयर होस्टेस बिटिया तो भावुक हुए पैरेंट्स
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
Embed widget