एक्सप्लोरर

एक्सीडेंट के बाद लगातार बह रहा है खून तो तुरंत करें ये काम, बच सकती है आपकी जान

First Aid Tips for Accident: एक्सीडेंट के बाद खून बहना जानलेवा हो सकता है. एंबुलेंस आने तक ये प्राथमिक उपाय अपनाकर किसी की जान बचाना संभव है, जानें जरूरी फर्स्ट एड टिप्स.

First Aid Tips for Accident: मान लीजिए आप सड़क पर जा रहे हैं, सामने किसी बाइक वाले का एक्सीडेंट हो जाता है. लोग इकट्ठा तो होते हैं, लेकिन सिर्फ तमाशा देखते हैं. कोई वीडियो बना रहा होता है, तो कोई फोन पर बात करता हुआ आगे बढ़ जाता है. इसी बीच अगर तब तक खून बहना बंद न हो, तो कुछ ही मिनटों में उस व्यक्ति की जान जा सकती है. ऐसे हालात में सिर्फ एक सही कदम किसी की जिंदगी बचा सकता है. एक्सीडेंट के बाद तुरंत मेडिकल हेल्प मिलना बेहद जरूरी होता है, लेकिन जब तक एंबुलेंस पहुंचे, तब तक कुछ जरूरी प्रथमिक उपाय करके आप किसी की जान बचा सकते हैं. 

सबसे पहले करें खुद की सुरक्षा सुनिश्चित

किसी की मदद करने से पहले यह ज़रूरी है कि आप खुद सुरक्षित हों. अगर एक्सीडेंट सड़क के बीच में हुआ है, तो सबसे पहले ट्रैफिक को कंट्रोल करें या किसी और से मदद लें ताकि आप पीड़ित व्यक्ति के पास सुरक्षित तरीके से पहुंच सकें. 

ये भी पढ़े- पेट में इस जगह हो रहा है दर्द तो तुरंत डॉक्टर के पास भागें, इस गंभीर बीमारी का हो सकता है लक्षण

तुरंत दबाएं घाव वाला हिस्सा

अगर किसी का खून बह रहा है, तो सबसे जरूरी है ब्लीडिंग को कंट्रोल करना. 

साफ कपड़े या रुमाल से घाव पर दबाव बनाएं. 

अगर कुछ भी न हो, तो किसी की टी-शर्ट या दुपट्टा भी इस्तेमाल किया जा सकता है. 

लगातार दबाव बनाने से खून का बहाव कम होता है और शरीर में खून की मात्रा बनी रहती है. 

हाथ या पैर में चोट है तो ऊंचाई पर रखें. 

अगर चोट हाथ या पैर में है, तो कोशिश करें कि उसे दिल की ऊंचाई से ऊपर रखें. इससे खून का बहाव धीमा होता है और ब्लीडिंग को कंट्रोल करने में मदद मिलती है. 

टूरनिकेट का सही उपयोग करें 

अगर खून किसी ऐसी नस से बह रहा है जो गहरी है और बंद नहीं हो रही, तो टूरनिकेट तकनीक अपनाई जा सकती है. 

यह किसी कपड़े या बेल्ट से भी किया जा सकता है. 

इसे चोट वाली जगह से थोड़ी ऊपर बांधें ताकि खून का बहाव रुक सके. 

इसे बहुत देर तक न बांधें, हर 15 मिनट में थोड़ा ढीला करें, ताकि नुकसान न हो. 

घबराएं नहीं, शांत रहें

ऐसे वक्त में घबराने से स्थिति और बिगड़ सकती है. जितना हो सके, शांत रहें और आस-पास मौजूद लोगों को भी सहयोग के लिए कहें. कई बार आपकी सूझबूझ ही सबसे बड़ा इलाज बन जाती है. 

एक्सीडेंट के बाद खून बहना सबसे खतरनाक स्थिति होती है, लेकिन अगर सही समय पर सही कदम उठाया जाए तो बड़ी से बड़ी जानलेवा स्थिति से भी बचा जा सकता है. यह एक जिम्मेदारी है, क्योंकि हो सकता है अगली बार किसी की जान आपके हाथों में हो. 

ये भी पढ़ें: वैज्ञानिकों ने बना ली कैंसर की दवा, जानिए थर्ड स्टेज के कैंसर में कितनी कारगर ये वैक्सीन?

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

How To Store Garlic: लहसुन कितने दिन तक सही रहता है? जानें इसकी एक्सपायरी डेट
लहसुन कितने दिन तक सही रहता है? जानें इसकी एक्सपायरी डेट
एनालॉग पनीर को बैन क्यों करना चाहता है FSSAI, इससे कितना नुकसान?
एनालॉग पनीर को बैन क्यों करना चाहता है FSSAI, इससे कितना नुकसान?
How To Store Beer: क्या घर पर चिल्ड नहीं रहती बीयर? फ्रिज में ऐसे करें स्टोर
क्या घर पर चिल्ड नहीं रहती बीयर? फ्रिज में ऐसे करें स्टोर
कार्डियोलॉजिस्ट ने बताई 4 आदतें, ऐसे रखें दिल का ख्याल
कार्डियोलॉजिस्ट ने बताई 4 आदतें, ऐसे रखें दिल का ख्याल

वीडियोज

पिता की अय्याशी पर मौत का खेल
Ram Mandir Donation Scam | Breaking: 'चढ़ावा चोरी' पर चार्जशीट! | Nripendra Mishra | Champat Rai
Chitra Tripathi | Samastipur-Jamui Case: बिहार पुलिस...मनचलों के साथ या खिलाफ? | Bihar News | ABP
पहचान उजागर करने के मामले में CM Samrat पर होगी कार्रवाई?
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा विपक्ष लेकर रहेगा? | Breaking | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान के समर्थन में मार्च से घबराए शहबाज! 22 हजार पुलिसकर्मी तैनात, इस्लामाबाद बंद
इमरान के समर्थन में मार्च से घबराए शहबाज! 22 हजार पुलिसकर्मी तैनात, इस्लामाबाद बंद
तरनतारन में अकाली सरपंच के पति की हत्या, घर के बाहर मारी गोली
तरनतारन में अकाली सरपंच के पति की हत्या, घर के बाहर मारी गोली
वेस्टइंडीज सीरीज में बदलेगा विराट कोहली का बैटिंग ऑर्डर? नए एक्पेरिमेंट की तैयारी
वेस्टइंडीज सीरीज में बदलेगा विराट कोहली का बैटिंग ऑर्डर? नए एक्पेरिमेंट की तैयारी
'दसारा' के बाद नानी ने श्रीकांत ओडेला संग 'द पैराडाइज' क्यों की? एक्टर बोले- 'एक बहुत ही रॉ एनर्जी...'
'एक बहुत ही अनोखी और रॉ एनर्जी...' नानी ने बताई 'द पैराडाइज' करने की वजह
'बहुत पछताओगे...', पुतिन ने यूक्रेन को दिया अल्टीमेटम, US पर क्या कहा
'बहुत पछताओगे...', पुतिन ने यूक्रेन को दिया अल्टीमेटम, US पर क्या कहा
'BJP सभी सीटें जीत जाएगी', अभिजीत दीपके की अपील पर क्या बोली TMC
'BJP सभी सीटें जीत जाएगी', अभिजीत दीपके की अपील पर क्या बोली TMC
कार्डियोलॉजिस्ट ने बताई 4 आदतें, ऐसे रखें दिल का ख्याल
कार्डियोलॉजिस्ट ने बताई 4 आदतें, ऐसे रखें दिल का ख्याल
बप्पा की भक्ति में डूबी तेलंगाना पुलिस, विसर्जन के दौरान लगाए ठुमके; देखें वीडियो
बप्पा की भक्ति में डूबी तेलंगाना पुलिस, विसर्जन के दौरान लगाए ठुमके; देखें वीडियो
Embed widget