एक्सप्लोरर

वॉटर फास्टिंग क्या होती है? जानें क्यों कई दिनों तक सिर्फ पानी पर जिंदा रहते हैं लोग

वॉटर फास्टिंग आज के समय में वजन घटाने और गट हेल्थ सुधारने का एक लोकप्रिय तरीका बन चुका है. हालांकि इसे अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना बेहद जरूरी है.

आजकल वजन कम करने और हेल्दी रहने के लिए लोग कई अलग-अलग तरह के डाइट ट्रेंड्स को फॉलो करते हैं. इन्हीं में से एक वॉटर फास्टिंग है, जिसमें व्यक्ति एक तय समय तक केवल अपनी ही पीता है और बाकी किसी भी चीज का सेवन नहीं करता है. हाल ही में इंस्टाग्राम पर 24 घंटे के वॉटर फास्ट को लेकर कई वीडियो भी वायरल हो रहे हैं. जिसमें दावा किया जा रहा है कि 24 घंटे वॉटर फास्टिंग से न केवल वजन घटता है बल्कि सेहत और इन्सुलिन सेंसटिविटी भी बेहतर होती है. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताएंगे कि वॉटर फास्टिंग क्या होती हैं और क्यों दिन भर लोग बिना कुछ खाए पिए रहते हैं.

क्या होती है वॉटर फास्टिंग

वॉटर फास्टिंग का मतलब होता है 24 घंटे या उससे ज्यादा समय तक सिर्फ पानी पीना और कोई भी खाना या अन्य ड्रिंक ना लेना. कुछ लोग इसे धार्मिक कारणाें  से भी करते हैं. इसके अलावा कई लोग वजन घटाने के लिए और कुछ लोग इसे शरीर से टॉक्सिन्स निकालने के लिए फॉलो करते हैं. 

क्यों करते हैं लोग वॉटर फास्टिंग

लोग कई कारणों की वजह से वॉटर फास्टिंग करते हैं. कई लोग वजन घटाने के लिए वॉटर फास्टिंग करते हैं. दरअसल वॉटर फास्टिंग में कैलोरी इनटेक कम होने की वजह से वजन में तेजी से गिरावट आती है. इसके अलावा गट हेल्थ सुधारने के लिए भी लोग वॉटर फास्टिंग करते हैं. वॉटर फास्टिंग आंत की स्टेम सेल्स को रीजेनरेट करने में मदद करता है. जिससे गैस कब्ज या लीक गट की समस्याएं दूर हो सकती हैं.

वहीं इन्सुलिन लेवल को कंट्रोल करने के लिए भी लोग वॉटर फास्टिंग करते हैं, इसमें लंबे टाइम तक खाने से दूरी इंसुलिन को कम करता है जिससे फेट बर्निंग आसान हो जाती है. इनके अलावा कुछ लोग मानते हैं कि वॉटर फास्टिंग से शरीर में फैले विषैला तत्व बाहर निकल जाते हैं. जिसके कारण भी लोग डिटॉक्स रहने के लिए वॉटर फास्टिंग करते हैं.

एक्सपर्ट क्या कहते हैं

कुछ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि 24 घंटे का वॉटर फास्ट हफ्ते में एक बार करने से कैलोरी डेफिसिट और मेटाबॉलिज्म में सुधार आता है. इससे ऑटोफैगी यानी कोशिकाओं की मरम्मत की प्रक्रिया भी सक्रिय होती है. हालांकि इसके साथ ही एक्सपर्ट चेतावनी भी देते हैं कि यह फास्टिंग हर किसी के लिए नहीं होती है.  कम ब्लड प्रेशर मेटाबॉलिक डिसऑर्डर या ज्यादा भूख लगने पर बिंज ईटिंग करने वालों को इससे बचना चाहिए.

वॉटर फास्टिंग के खतरे

वैसे तो वॉटर फास्टिंग हमारी सेहत के लिए अच्छी मानी जाती है. लेकिन इसके कुछ खतरे भी हो सकते हैं. जैसे वॉटर फास्टिंग करने से डिहाइड्रेशन और इलेक्ट्रोलाइट डिसबैलेंस हो सकता है. इसके अलावा शरीर में कमजोरी, चक्कर आना, चिड़चिड़ापन और मांसपेशियों को भी नुकसान पहुंच सकता है. वहीं कई लोगों का वॉटर फास्टिंग करने से ब्लड प्रेशर गिर सकता है.

वॉटर फास्टिंग करने से पहले इन बातों पर दें ध्यान

वॉटर फास्टिंग करने से पहले आप डॉक्टर की सलाह जरूर ले सकते हैं. वहीं 24 घंटे से ज्यादा का फास्ट केवल किसी एक्सपर्ट की निगरानी में ही करना ज्यादा बेहतर माना जाता है. फास्ट के दौरान शरीर में होने वाले बदलाव को नजरअंदाज नहीं चाहिए. वहीं सिर्फ वॉटर फास्टिंग को  ही वेट लॉस करने का एकमात्र समाधान नहीं समझना चाहिए.

ये भी पढ़ें- इन लोगों को कभी नहीं खाना चाहिए अंडा पराठा, वरना हो जाएगी इतनी दिक्कत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Water Tank Leakage: छत पर पानी की टंकी के नीचे रहती है सीलन? तुरंत ऐसे रोकें लीकेज
छत पर पानी की टंकी के नीचे रहती है सीलन? तुरंत ऐसे रोकें लीकेज
इजरायल के लोग कितने साल जीते हैं, वहां सबसे ज्यादा क्या खाया जाता है?
इजरायल के लोग कितने साल जीते हैं, वहां सबसे ज्यादा क्या खाया जाता है?
बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
Floor Cleaning Tips: जूते-चप्पल के काले निशान से गंदा है फर्श? अपनाएं ये 4 आसान हैक्स
जूते-चप्पल के काले निशान से गंदा है फर्श? अपनाएं ये 4 आसान हैक्स

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन तैयार, नीरज कुमार के यहां बज रहा शंख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन तैयार, नीरज कुमार के यहां बज रहा शंख
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget