एक्सप्लोरर

क्या है रिवर्स एजिंग का नया ट्रेंड, जानें कैसे उम्र बढ़ने के साथ जवान दिखने लगते हैं लोग

रिवर्स एजिंग का मतलब है शरीर की बायोलॉजिकल उम्र (Biological Age) को कम करना ताकि इंसान ज्यादा एनर्जेटिक, हेल्दी और यंग दिख सके. इन दिनों इसका ट्रेंड काफी ज्यादा बढ़ रहा है.

Reverse Aging : उम्र बढ़ना एक प्राकृतिक और स्वाभाविक प्रक्रिया है. बढ़ती उम्र के साथ झुर्रियां, त्वचा का ढीलापन और सफेद बाल आम है. लेकिन एक तरीका उम्र बढ़ने के साथ भी आपको जवान बना सकता है. इसका नाम है रिवर्स एजिंग. इन दिनों इसका ट्रेंड काफी ज्यादा बढ़ रहा है. इसमें जैसे-जैसे कोई बड़ा होता जाता है, वैसे-वैसे जवान दिखने लगता है. सुनने में भले ही साइंस फिक्शन जैसा लगे, लेकिन रिवर्स एजिंग (Reverse Aging) इन दिनों काफी चर्चा में है और इसे लेकर कई दावे किए जा रहे हैं. रिवर्स एजिंग क्या है, यह कैसे काम करता है और कैसे लोग उम्र बढ़ने के साथ और जवान दिखने लगते हैं...

रिवर्स एजिंग क्या है

रिवर्स एजिंग का मतलब है शरीर की बायोलॉजिकल उम्र (Biological Age) को कम करना ताकि इंसान ज्यादा एनर्जेटिक, हेल्दी और यंग दिख सके. इसका मतलब यह नहीं कि समय को पीछे किया जा सकता है, बल्कि शरीर की कोशिकाओं (Cells) को रिपेयर और रीजनरेट करके उन्हें ज्यादा समय तक हेल्दी और यंग बनाए रखना इसका मकसद है.

साइंस के अनुसार, उम्र बढ़ने के कारण हमारे शरीर की DNA की रिपेयरिंग क्षमता कम हो जाती है, माइटोकॉन्ड्रिया कमजोर हो जाते हैं और स्टेम सेल की संख्या घटती जाती है. रिवर्स एजिंग तकनीकों के जरिए इन समस्याओं को दूर किया जाता है, जिससे इंसान न केवल जवान दिखता है, बल्कि खुद को पहले से ज्यादा हेल्दी और एनर्जेटिक महसूस करता है.

रिवर्स एजिंग कैसे होता है 

1. बायोहैकिंग और DNA मॉडिफिकेशन

बायोहैकिंग का मतलब है कि हम अपनी बॉडी और ब्रेन को तकनीकी, पोषण और लाइफस्टाइल के जरिए मॉडिफाई करें, ताकि उम्र बढ़ने की प्रक्रिया धीमी हो जाए. इसमें गहरी नींद, डीएनए रीप्रोग्रामिंग, हाइपरबेरिक ऑक्सीजन थेरेपी शामिल है.

यह भी पढ़ें : साल में दो बार बोर्ड परीक्षाओं से बच्चों की मेंटल हेल्थ पर पड़ सकता है असर?

2. स्टेम सेल थेरेपी 

स्टेम सेल थेरेपी (Stem Cell Therapy) शरीर में नए और हेल्दी सेल्स को फिर से जिंदा करने में मदद करती है. यह स्किन, हड्डियों और ऑर्गन्स की मरम्मत करके उन्हें ज्यादा हेल्दी और यंग बनाए रखती है.

3. एंटी-एजिंग डाइट और फास्टिंग 

कुछ फूड्स और इंटरमिटेंट फास्टिंग (Intermittent Fasting) शरीर में उम्र बढ़ने को कम कर सकते हैं. रेसवेराट्रॉल से भरपूर फूड्स, अल्ट्रा-लो कार्ब डाइट, ओमेगा-3 फैटी एसिड से खुद को जवान बनाया जा सकता है.

4. हार्मोन थेरेपी 

जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, शरीर में कुछ जरूरी हार्मोन जैसे ग्रोथ हार्मोन , टेस्टोस्टेरोन, एस्ट्रोजन और मेलाटोनिन की कमी होने लगती है. हार्मोन थेरेपी (Hormone Therapy) से इन्हें बैलेंस किया जाता है, जिससे शरीर की एनर्जी, स्किन की चमक और मेंटल हेल्थ बेहतर रहती है.

5. रेगुलर एक्सरसाइज और कोल्ड थेरेपी

हाई-इंटेंसिटी वर्कआउट और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग मांसपेशियों को मजबूत रखती है. कोल्ड शॉक प्रोटीन में बर्फीले पानी में नहाने से शरीर की कोशिकाएं रिपेयर होती हैं और उम्र बढ़ने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है.

रिवर्स एजिंग क्यों हो रहा पॉपुलर

रिवर्स एजिंग का ट्रेंड सबसे ज्यादा हॉलीवुड सेलिब्रिटीज, बिजनेस टायकून और टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट्स के बीच पॉपुलर हो रहा है. कुछ सेलिब्रिटीज रिवर्स एजिंग को अपनाने के साथ इसमें इन्वेस्ट भी कर रहे हैं. इनमें जेफ बेजोस (Jeff Bezos), एलॉन मस्क (Elon Musk) और ब्रायन जॉनसन जैसे नाम शामिल हैं.

क्या रिवर्स एजिंग संभव है

साइंटिस्ट का मानना है कि 100% रिवर्स एजिंग फिलहाल संभव नहीं है, लेकिन इसके प्रभाव को धीमा करना और शरीर को ज्यादा समय तक यंग बनाए रखना पूरी तरह संभव है. इसमें 

सही डाइट, रेगुलर एक्सरसाइज, साइंटिफिक ट्रीटमेंट्स और हेल्दी लाइफस्टाइल से अपनी उम्र को धीमा कर सकते हैं और ज्यादा एनर्जेटिक, यंग दिख सकते हैं.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

यह भी पढ़ें: 'मुझे जीना ही नहीं है अब...' दीपिका पादुकोण ने छात्रों को सुनाई अपने डिप्रेशन की कहानी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IRCTC Tour Package 2026: 'देश में ही दिखेगी जन्नत'! IRCTC के इस सस्ते पैकेज से एक साथ घूम आएं 3 सबसे खूबसूरत राज्य
'देश में ही दिखेगी जन्नत'! IRCTC के इस सस्ते पैकेज से एक साथ घूम आएं 3 सबसे खूबसूरत राज्य
दिनभर ऑफिस की कुर्सी पर बैठे रहने का खतरा, इस डेस्क वर्कआउट से आसानी से हो जाएगा कम
दिनभर ऑफिस की कुर्सी पर बैठे रहने का खतरा, इस डेस्क वर्कआउट से आसानी से हो जाएगा कम
Glass Cleaning Hacks: धुंधले पड़ गए हैं घर के खिड़की-दरवाजों के कांच? इस आसान घरेलू तरीके से लाएं चकाचक चमक
धुंधले पड़ गए हैं घर के खिड़की-दरवाजों के कांच? इस आसान घरेलू तरीके से लाएं चकाचक चमक
राजनीति नहीं स्वाद से नाता! फेमस डिश 'Eggs Kejriwal' का दिलचस्प इतिहास, जानें इसकी रेसिपी
राजनीति नहीं स्वाद से नाता! फेमस डिश 'Eggs Kejriwal' का दिलचस्प इतिहास, जानें इसकी रेसिपी

वीडियोज

Aamir Khan बोले, Gauri के साथ शुरू होगी जिंदगी की नई शुरुआत
Rakhi Sawant की Lock Upp 2 में एंट्री का बड़ा इशारा
Ram Kapoor बने Lock Upp 2 के सबसे अमीर कंटेस्टेंट!
Sunita Ahuja ने Govinda संग शादी को लेकर किए बड़े खुलासे
Gaurav Khanna ने Akanksha Chamola संग रिश्ते पर पहली बार तोड़ी चुप्पी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Sambit Patra WhatsApp Hack: 'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
'पहले यूपी में तमंचे बनते थे, अब ब्रह्मोस...', CM योगी आदित्यनाथ का सपा-कांग्रेस पर हमला
'पहले यूपी में तमंचे बनते थे, अब ब्रह्मोस...', CM योगी आदित्यनाथ का सपा-कांग्रेस पर हमला
आमिर खान की तीसरी शादी में पहुंचे इरफान पठान, दिल से दी बधाई; बोले- 'अल्लाह आपकी खूबसूरत...'
आमिर खान की तीसरी शादी में पहुंचे इरफान पठान, दिल से दी बधाई; बोले- 'अल्लाह आपकी खूबसूरत...'
Video: शादी के बाद झूमे आमिर खान, पहले किया डांस फिर गौरी स्प्रैट को kiss कर लुटाया प्यार
Video: शादी के बाद झूमे आमिर खान, पहले किया डांस फिर गौरी स्प्रैट को kiss कर लुटाया प्यार
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
Exclusive: 'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
Video: F1 ट्रैक पर गूंजा भांगड़ा, सिल्वरस्टोन में पंजाबी रंग देखकर हैरान रह गई दुनिया- वीडियो वायरल
F1 ट्रैक पर गूंजा भांगड़ा, सिल्वरस्टोन में पंजाबी रंग देखकर हैरान रह गई दुनिया- वीडियो वायरल
Embed widget