एक्सप्लोरर

सावधान, बहुत ज्यादा एडल्ट फिल्में देखने से पुरुषों को हो सकती है ये मर्दानी समस्या

अक्सर लोग एडल्ट फिल्में देखते हैं, खासतौर पर पुरुष. लेकिन क्‍या आप जानते हैं इससे आपको सेक्सुअल समस्या हो सकती है. जानें क्या कहती है रिसर्च.

नई दिल्लीः क्या आप भी उन पुरुषों में से हैं जो सबसे ज्यादा एडल्ट फिल्में देखते हैं या जिन्हें एडल्ट फिल्में देखने की लत है. अगर हां तो आपको ये खबर पढ़नी चाहिए. हाल ही में आई रिसर्च के मुताबिक, यदि आप अपनी बेडरूम लाइफ को एन्जॉय नहीं कर पा रहे हैं या फिर आपकी बेडरूम परफॉर्मेंस खराब हो रही है तो इसमें आपका नहीं बल्कि एडल्ट फिल्मों का दोष है.

ब्रिटेन में एक यौन स्वास्थ्य विशेषज्ञ के अनुसार, सिंगल या तलाकशुदा पुरुषों को इरेक्टाइल डिसफंक्शन (उत्तेजना में कमी) से पीड़ित होने की अधिक संभावना अधिक होती है, क्योंकि वे बहुत अधिक एडल्ट फिल्में देखने में अभ्यस्त हो चुके होते हैं या वे बहुत असंतोषजनक यौन जीवन जीते हैं.

लंदन स्थित क्लिनिक न्यूमन की एक रिपोर्ट में पाया गया है कि ब्रिटेन में रहने वाले 80 प्रतिशत पुरुषों में इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या से गुजरना पड़ा है.

फीमेल रिपोर्ट पर महिलाओं के कॉलम में चार्टर्ड साइकोलॉजिस्ट फेलिक्स इकोनॉमिस्टो ने कहा है सिंगल और तलाकशुदा पुरुषों के बेडरूम में समस्याएं पैदा करने के लिए अश्लील साहित्य और शराब सबसे अधिक जिम्मेदार है.

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, इरेक्टाइल डिसफंक्शन से लाखों पुरुष प्रभावित होते हैं. मार्केट रिसर्च सोसाइटी द्वारा की गई रिसर्च में यूके में 1,000 तलाकशुदा पुरुषों से यौन प्रदर्शन की समस्या के बारे में पूछा गया. इनमें से चार-चौथाई पुरुषों ने लोगों ने स्वीकार किया कि वे इरेक्टाइल डिसफंक्शन से जूझ चुके थे.

चार्टर्ड साइकोलॉजिस्ट फेलिक्स इकोनॉमिस्टो ने कहा कि यदि पुरुष अपने लक्ष्य या काम में फेल हो जाते हैं तो यह सेक्स के दौरान उनके प्रदर्शन को भी प्रभावित कर सकता है. उन्होंने कहा कि कभी-कभी पुरुष काम और लक्ष्यों में फेल होने के बारे में इतना ज्यादा सोचना शुरू कर देते हैं, जिससे उनकी बेडरूम परफॉर्मेंस भी हावी हो जाती है. इतना ही नहीं, जो पुरुष बहुत ज्यादा अश्लील सामग्री देखने और पढ़ने लगते हैं, वे भी इरेक्टाइल डिसफंक्शन का शिकार आसानी से हो सकते हैं.

ये खबर रिसर्च के दावे पर हैं. ABP न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता. आप किसी भी सुझाव पर अमल या इलाज शुरू करने से पहले अपने एक्सपर्ट की सलाह जरूर ले लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चॉपिंग बोर्ड की एक्सपायरी डेट क्या होती है, कब बदलना होता है जरूरी?
चॉपिंग बोर्ड की एक्सपायरी डेट क्या होती है, कब बदलना होता है जरूरी?
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं

वीडियोज

Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi
France Protest 2026 | Breaking News: यूरोप के सुलगे देश...सड़कों पर 'आक्रोश' | Europe | ABP News
Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
Embed widget