एक्सप्लोरर

सावधान! शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाती है पोर्नोग्राफी देखने की लत

पोर्नोग्राफी देखने की लत हेल्थ पर हानिकारक प्रभाव डालती है. इससे व्यक्ति के व्यवहार में परिवर्तन आ जाता है. पोर्न की सतही कल्पना रोमांस के प्रति लोगों के मन में बुरी धारणा को जन्म देती है.

पिछले कुछ दशकों से इंटरनेट की पहुंच ने वेब कंटेंट को तेजी से प्रसारित किया है. इनमें पोर्नोग्राफी का प्रसार सबसे तेजी से हर वर्ग तक पहुंचा है. लेकिन सच्चाई यह है कि पोर्नोग्राफी कल्पना और वास्तविकता के बीच की दूरी को धुंधला कर रहा है. इसके फायदे का तो पता नहीं लेकिन इसके नुकसान बहुत ज्यादा है. पोर्न देखने की लत रिश्तों पर हानिकारक प्रभाव डालती है और व्यक्ति के व्यवहार में भी तेज परिवर्तन लाती है.

पोर्न की सतही कल्पना रोमांस के प्रति लोगों के मन में बुरी धारणा को जन्म देती है. इससे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर असर पड़ता है और यह व्यक्ति को अवसाद में ला सकता है. जीवन पर नकारात्मक असर डालने के साथ ही पोर्नोग्राफी से पुरुषों में इरेक्टाइल डिस्फंक्शन तक की बीमारी लग सकती है. जानते हैं कि पोर्नोग्राफी की लत से क्या-क्या नकारात्मक प्रभाव पड़ता है.

इरेक्टाइल डिस्फंक्शन की बीमारी  
कई अध्ययनों में यह साबित हुआ है कि पोर्न की लत पुरुषों में इरेक्टाइल डिस्फंक्शन की आशंका को बढ़ाती है. बार-बार पोर्न देखने से इरेक्शन प्रभावित होता है जो पुरुषत्व के लिए बेहद घातक है. पोर्न की लत दिमाग में उस गंदे विचार को भरता है जो पोर्नग्राफी में देखा गया है. इससे संबंध बनाने के दौरान वास्तविकता से तुलना की जाती जो अक्सर गलत होता है और इस स्थिति में व्यक्ति अवसादग्रस्त होने लगता है. 

सामाजिक अलगाव का खतरा
नियमित रूप से पोर्न देखने से दिमाग में ऐसी धारणा पैदा हो जाती है कि यही सबसे अच्छी चीज है. फिर पोर्न देखने के लिए एकांत की आवश्यकता होती है. ऐसे में दिमाग अन्य चीजों पर नहीं जाता और इसका नतीज यह होता है कि वह समाज से कट जाता है. इसकी ज्यादा लत लगने से लोगों के सामने शर्मिंदगी का एहसास होता है. इसके कारण वह अन्य लोगों के साथ उठना-बैठना बंद कर देता है. फिर चिंता और अवसाद में व्यक्ति रहने लगता है.

रेप और यौन हिंसा में संलिप्तता
पोर्न को अक्सर शराब से भी जोड़कर देखा जाता है. लेकिन कई रिसर्च में यह बात सामने आई है कि जो लोग पोर्न को ज्यादा देखते हैं, उनमें आक्रामक यौन हिंसा करने की प्रवृति बढ़ जाती है. ऐसे लोग बलात्कार जैसे दुराचारी हिंसा में लिप्त हो सकते हैं. 

निराशा में जीने के आदी
अक्सर देखा गया है कि जो लोग ज्यादा पोर्न देखते हैं उनमें निराशा छा जाती है. ऐसे लोग रोजगार, रिलेशनशिप और फाइनेंशियल मुसीबत में फंसे रहते हैं. इस स्थिति में शरीर की तंत्रिका कोशिकाओं में डोपामाइन का स्त्राव तेज होने लगता है जिससे दिमाग में निराशावादी प्रवृति बढ़ने लगती है और आशावादी भावनाओं का असर कम होने लगता है.  

ये भी पढ़ें-

Eid-ul-Adha: राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ने दी ईद-अल-अदहा की मुबारकबाद, सद्भाव, प्रेम और त्याग की कामना की

जम्मू में फिर एक बार नजर आया ड्रोन, सतवारी इलाके में दिखाई दी हरकत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोरिंगा से बनाएं टेस्टी बर्गर, स्वाद और सेहत का मिलेगा खजाना
मोरिंगा से बनाएं टेस्टी बर्गर, स्वाद और सेहत का मिलेगा खजाना
Iodine Deficiency: टेबल सॉल्ट, सेंधा या पिंक सॉल्ट, आयोडीन के लिए कौन सा नमक चुनें?
टेबल सॉल्ट, सेंधा या पिंक सॉल्ट, आयोडीन के लिए कौन सा नमक चुनें?
घर में बनेंगे बाजार की तरह फूले हुए भटूरे, इस तरह से गूंथें आटा
घर में बनेंगे बाजार की तरह फूले हुए भटूरे, इस तरह से गूंथें आटा
क्या घर का खाना खाने से भी डैमेज हो सकता है लिवर, क्यों होता है ऐसा?
क्या घर का खाना खाने से भी डैमेज हो सकता है लिवर, क्यों होता है ऐसा?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget