एक्सप्लोरर

Relationship advice : क्या कृति सेनन भी हुई थीं धोखे का शिकार ? जानिए कैसे पता करें कि पार्टनर देने वाला है धोखा

Relationship advice : प्यार बहुत खूबसूरत एहसास है लेकिन अगर प्यार में धोखा मिले तो इससे बुरा कुछ भी नहीं है, जानिए कहीं आपका पार्टनर भी तो आपको धोखा नहीं दे रहा.

Relationship advice : धोखा, एक ऐसा शब्द जो किसी को भी अंदर से तोड़कर रख देता है. चाहे शख्स शादी शुदा हो या किसी रिलेशनशिप में, अगर सच्चा प्यार किया है तो विश्वासघात का दर्द झेलना आसान नहीं होता है. अपने पार्टनर को अगर कोई धोखा दे रहा है तो ये समझना बहुत ज़रूरी है कि ऐसी बातें आज नहीं तो कल सामने ज़रूर आती हैं और न सिर्फ एक अच्छे-खासे रिश्ते को तोड़ देती हैं बल्कि सामने वाले का भरोसा भी चूर-चूर हो जाता है. 

दोबारा भरोसा करना हो जाता है मुश्किल- 
कहा जाता है कि दूध का जला छाछ भी फूंक-फूंक कर पीता है. एक बार धोखा खाया शख्स किसी पर भी आसानी से भरोसा नहीं कर पाता है. कई बार देखा गया कि कपल्स की हंसती-खेलती ज़िंदगी में उस वक्त भूचाल आ जाता है जब पता चलता है कि दोनों में से एक विश्वासघात कर रहा है यानि अपने पार्टनर को धोखा दे रहा है. ऐसे सच के सामने आते ही सामने वाला व्यक्ति बुरी तरह से टूट जाता है और दोबारा किसी पर भी आसानी से भरोसा नहीं कर पाता है. 

कृति सेनन को भी विश्वासघात से नफरत- 
अगर आपको लगता है कि सिर्फ आम लोग ही धोखे के शिकार होते हैं तो आप पूरी तरह से ग़लत हैं. बड़े-बड़े सितारे भी इस दर्द से गुज़र चुके हैं या यूं कहें कि इस दर्द को करीब से देख चुके हैं और इसी सूचि में एक जाना माना नाम आता है कृति सेनन का जिनकी खूबसूरती और अदाकारी के लोग दीवाने हैं. कृति का मानना है कि आजकल किसी भी रिश्ते में जिस चीज़ की सबसे ज़्यादा कमी है वो है विश्वास की, लॉयल्टी की और यही कमी किसी भी खूबसूरत से खूबसूरत रिश्ते को बर्बाद करने के लिए काफी है.

अपने एक इंटरव्यू में कृति ने बताया था कि, 'किसी भी रिश्ते में अगर सबसे ज़्यादा महत्व किसी चीज़ का है तो वो है लॉयल्टी क्योंकि अगर वो नहीं है तो रिश्ता टूट जाता है. मुझे ये कहते हुए बेहद दुख हो रहा है कि आज कल के रिश्तों में लोग एक-दूसरे के प्रति ईमानदार नहीं होते हैं. ये बात पूरी तरह से साफ है कि मैं किसी भी सूरत में अपने एक्स-बॉयफ्रेंड की दोस्त बनकर नहीं रह सकती. हां तब बात अलग होती है अगर आपका रिश्ता आपसी तालमेल से खत्म हुआ है'

पूरी तरह से टूट जाते हैं धोखा खाए लोग- 
प्यार एक बेहद खूबसूरत एहसास होता है लेकिन यही एहसास तब काटने को दौड़ता है जब किसी भी रिश्ते में धोखा अपनी जगह बना लेता है. दिल तब टूट जाता है आप अपने पार्टनर को पूरी तरह से समर्पित हों और आपको धोखा मिले क्योंकि हर बात बर्दाश्त की जा सकती है सिवाय धोखे के, ऐसे में धोखा खाने वाला शख्स बुरी तरह से टूट जाता है और किसी पर भी भरोसा करने की स्थिति में नहीं रहता है.

कैसे होती है धोखे की शुरूआत -

जब कोई रिश्ता नया होता है तो उसमें सब कुछ अच्छा लगता है. एक-दूसरे को समझने की कोशिश होती है, एक-दूसरे के बारे में जानने की चाह होती है और सब अच्छा लगता है लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता जाता है वैसे-वैसे रिश्तों में दूरी आने लगती है जिसका सबसे बड़ा कारण है समय बीतने के साथ ही हमें सामने वाले की अच्छाइयों के साथ-साथ उसके अंदर की कुछ बुरी आदतों का भी पता चलता है और हम उसमें सुधार की गुंजाइश ढूंढने के बजाए उस कमी के बारे में झगड़ने में लग जाते हैं और यहीं से शुरू होती है रिश्तों में खटास.. जिसके बाद कई दिनों तक एक दूसरे से बात बंद रहना या कम होना दिमाग में और भी ज़्यादा शंकाओं को पैदा करता है और इसी वक्त जब आदमी पूरी तरह से अकेलापन महसूस कर रहा होता है तो किसी की भी सहानभूति उसे आराम देती है और यहीं से होती है अपने पार्टनर को धोखा देने की शुरूआत.

कैसे नोटिस करें अपने पार्टनर में बदलाव-

जब भी रिश्तों में खटास आती है आपको अपने पार्टनर में चेंज दिखना शुरू हो जाता है. वो आपको इग्नोर करने लगते हैं, आपसे दूर रहने के बहाने ढूंढते हैं या किसी भी तरह से उनकी कोशिश यही रहती है कि आपसे कम से कम कॉन्टेक्ट करना पड़े.

कैसे दोबारा खिल उठेगा आपका रिश्ता-

किसी भी रिश्ते को बनाना हो या बिगाड़ना, दोनों ही चीज़ें आपके हाथ में हैं. खटास हर रिश्ते में आती है, झगड़े भी होते हैं लेकिन उन झगड़ों के बाद कोई भी कदम उठाने से पहले आपको ये ज़रूर सोचना चाहिए कि आखिर आपने इस रिश्ते को शुरू क्यों किया था, क्यों इसे इतना वक्त दिया था, कैसे एक वक्त पर यही रिश्ता आपकी खुशी की वजह बना था. किसी को धोखा देना आसान है लेकिन ये ज़रूर सोचना चाहिए कि अगर वही धोखा आपको मिले तो कैसा लगेगा. अपने पार्टनर को अपना प्यार और अपना वक्त दीजिए फिर देखिए कैसे आपके रिश्ते में नई जान आ जाएगी.

ये भी पढ़ें- Relationship tips : अगर ओवर सेंसिटिव है आपका पार्टनर तो ऐसे करें हैंडिल वरना दुख सकता है आपके पार्टनर का दिल

Relationship Tips: पार्टनर से Sorry नहीं कहना तो लड़ाई खत्म करने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
Karwa Chauth Makeup: चांद निकलते तक नहीं हिलेगा मेकअप, ये ब्यूटी टिप्स पति को बना लेंगे दीवाना
चांद निकलते तक नहीं हिलेगा मेकअप, ये ब्यूटी टिप्स पति को बना लेंगे दीवाना
खाना खाते समय बार-बार कट रही जुबान, कहीं इस बीमारी का शिकार तो नहीं?
खाना खाते समय बार-बार कट रही जुबान, कहीं इस बीमारी का शिकार तो नहीं?
खिड़की की मच्छर वाली जाली में धूल जम गई? बिना खराब किए ऐसे होगी साफ
खिड़की की मच्छर वाली जाली में धूल जम गई? बिना खराब किए ऐसे होगी साफ

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget