एक्सप्लोरर

पाकिस्तान में 'चॉकलेट बिरयानी' की बिक्री का वीडियो वायरल, लोगों ने दिए ऐसे मजेदार रिएक्शन

सरहद पार का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. वीडियो में बिरयानी के ऊपर चॉकलेट सॉस को डालते देखा जा सकता है. इंटरनेट यूजर इस विचित्र रेसिपी को देखकर हैरान रह गए और इस पर ढेरों रिएक्शन आ रहे हैं.

इंटरनेट पर एक बार फिर फूड की विचित्र रेसिपी ने हंगामा खड़ा कर दिया है. इस बार फूड का नया मिश्रण सरहद पार से आया है. पाकिस्तान के कराची में बिरयानी पर चॉकलेट की चटनी को बेचा जा रहा है. इससे पहले इंटरनेट पर स्ट्रॉबेरी बिरयानी, चॉकलेट मैगी, मैगी लड्डू जैसी कुछ अजीब डिश वायरल हो चुकी हैं. लेकिन अब इंटरनेट यूजर के बीच सुर्खियां बननेवाली स्पेशल चॉकलेट बिरयानी है. डिश ने इंटरनेट यूजर को भ्रमित कर दिया है और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग हैरान हैं. चॉकलेट चटनी बिरयानी का वीडियो पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल एफएचएम पाकिस्तान की तरफ से शेयर किया गया है और आरसीबी के नाम पर दुकान का नाम रखा गया है. 

इंटरनेट पर अजीब फूड रेसिपी ने मचाया तूफान 

वायरल वीडियो में लाजवाब चिकन बिरयानी से भरी हुई प्लेट को देखा जा सकता है, लेकिन दुकानदार जब चॉकलेट की चटनी उड़ेलता है, तो ये आंखों के लिए अजीब नजारा था. दुकानदार को रिपोर्टर एक प्लेट स्पेशल चॉकलेट बिरयानी का स्वाद चखने के लिए ऑर्डर देता है. दुकानदार बिरयानी से भरी प्लेट उसे परोसता है लेकिन उसके ऊपर चॉकलेट की चटनी भी डालता है. रिपोर्टर डिश का आनंद उठाते हुए कहता है, "कुछ भी नहीं खाया आपने, अगर ये नहीं खाया तो."

 

एक मिनट के लंबे वीडियो में रिपोर्टर खाते हुए बिरयानी की तारीफ करता है. फिर पूछता है, "शेफ किधर गए मुझे इसके हाथ चूमने हैं भाई." वीडियो के अंत में रिपोर्टर लोगों से दुकान पर आकर चॉकलेट बिरयानी डिश को आजमाने की अपील करता है. यूट्यूब पर अपलोड होने के बादे वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. न सिर्फ यूट्यूब पर बल्कि दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी शेयर किया जा रहा है. जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, लोग बिरयानी की बेइज्जती देखकर खुद को रोक नहीं पाए.

बिरयानी की बेइज्जती देख भौंचक्के रहे गए लोग

कई लोगों ने कमेंट सेक्शन में अपनी-अपनी राय दी. किसी ने कहा, "कीड़े पड़ेंगे तुझे." दूसरे यूजर ने हैरानी जताते हुए लिखा, "चॉकलेट बिरयानी. सचमुच पसंद है? अब वो दिन बाकी है जब वनीला पुलाव बनेगा." दिलचस्प बात ये है कि दुकान का नाम आरसीबी होने की वजह से भी रिएक्शन मिला. एक अन्य ट्विटर यूजर ने सलाह देते हुए कहा कि उसने चटनी को बिरयानी पर डालने के बजाए चॉकलेट के साथ पकाने की कोशिक की होती, तो ये ज्यादा मजेदार होता.

Diabetes Control: डायबिटीज के मरीज को कॉफी पीनी चाहिए या नहीं? जानिए फायदे और नुकसान

Health Tips: आपके बाथरूम से फैल सकती हैं बीमारियां, इन 5 चीजों को तुरंत हटा दें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Testosterone Screening After 30 : क्या 30 के बाद घटने लगता है टेस्टोस्टेरोन? अमेरिकी सेना शुरू करेगी अपने जवानों की स्क्रीनिंग
क्या 30 के बाद घटने लगता है टेस्टोस्टेरोन? अमेरिकी सेना शुरू करेगी अपने जवानों की स्क्रीनिंग
Excessive Screen Time: मोबाइल की लत बना रही है 'Smartphone Brain' का शिकार! युवाओं में बढ़ रहे ये लक्षण
मोबाइल की लत बना रही है 'Smartphone Brain' का शिकार! युवाओं में बढ़ रहे ये लक्षण
Monsoon Hair Care Tips: बारिश में सबसे ज्यादा टूटते हैं बाल, ऐसे करें इनकी देखभाल
बारिश में सबसे ज्यादा टूटते हैं बाल, ऐसे करें इनकी देखभाल
Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget