एक्सप्लोरर

Peels Benefits: फल-सब्जियों के छिलके भी हैं कमाल की चीज, इन्हें कभी न फेंकें, ऐसे करें यूज़

क्या आप जानते हैं कि फल-सब्जियों के साथ-साथ उनके छिलके भी कितने काम की चीज होते हैं? शायद ही आपने पहले कभी इस बारे में सुना हो, लेकिन यह सच है कि इनके छिलकों के भी कई फायदे होते हैं.

Peels Benefits: खाना पकाने के बाद अक्सर लोग सब्जियों के छिलकों को कचरे के डिब्बे में डाल देते हैं. यही काम वे फलों के छिलकों के साथ भी करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि फल-सब्जियों के साथ-साथ उनके छिलके भी कितने काम की चीज होते हैं? शायद ही आपने पहले कभी इस बारे में सुना हो, लेकिन यह सच है कि इनके छिलकों का इस्तेमाल भी कई कामों के लिए किया जाकता है. आज हम आपको फल-सब्जियों के छिलकों के फायदों के बारे में बताएंगे और यह भी बताएंगे कि इनका इस्तेमाल आप किन-किन कामों के लिए कैसे-कैसे कर सकते हैं. 

इन छिलकों के हैं कई फायदे

1. नींबू के छिलके: नींबू साइट्रस से भरपूर होने की वजह से नेचुरल क्लींजर का काम करता है. नींबू का रस निचोड़ लेने के बाद इसके छिलकों को फेंकने की गलती न करें. क्योंकि इसके कई फायदे हैं. किचन में मौजूद कई तरह के दागों को साफ करने में नींबू का छिलका आपकी मदद कर सकता है. छिलके को सीधे दाग पर रगड़ें या दाग पर थोड़ा सा बेकिंग सोडा डालकर नींबू के छिलके को उस पर रगड़ दें. नींबू के साथ बेकिंग सोडा का मिक्सचर दाग-धब्बों को दूर करने में मददगार है. 

2. केले के छिलके: वैसे तो लोग आमतौर पर केले को खाने के बाद उसके छिलके फेंक देते हैं. लेकिन हम आपको बता दें कि केले के छिलके आपकी स्किन के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं. जी हां आप सही सुन रहे हैं. केले के छिलके स्किन को कोमल और मुलायम बनाने का काम करते हैं. आपको बस केले के छिलके को अपने फेस पर रगड़ना है. 

3. आलू के छिलके: आलू का इस्तेमाल तो रोजाना हर घर में किया जाता है. केले के छिलके की तरह ये भी आपकी त्वचा को कई तरह के फायदे पहुंचा सकता है. आलू के छिलकों को आंखों के ऊपर और नीचे रगड़ने से आंखों की सूजन को कम करने में मदद मिलती है. आलू के छिलकों में कैटेकोलेस नाम का एक एंजाइम होता है. ये एंजाइम आंखों के नीचे मौजूद काले घेरे को कम करने में सहायता करता है और एक जैसा स्किन टोन देता है.

4. संतरे के छिलके: संतरे के छिलकों से टेस्टी ऑरेंज कैंडी बनाई जा सकती है. इसे आप सिर्फ दो चीजों से बना सकते हैं, पहला संतरे के छिलके और दूसरा चीनी. ताजगी देने वाली ऑरेंज टी को बनाने के लिए भी आप संतरे के छिलकों का इस्तेमाल कर सकते हैं. संतरे के छिलकों को धूप में सुखाकर, फिर ग्राइंडर में पीसकर आप इसका पाउडर भी बना सकते हैं. इस पाउडर में दही या पानी मिलाकर फेस पैक की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है.

5. लोकी के छिलके: लौकी के छिलकों का इस्तेमाल टेस्टी चटनी बनाने के लिए किया जा सकता है, जिसे आप खाने के साथ आराम से खा सकते हैं. आपको बस थोड़े से पानी के साथ छिलकों को अच्छे से पीसना है और एक गाढ़ा पेस्ट बनाना है. इसके बाद इस पेस्ट में जीरा, राई, उड़द दाल, चना दाल, हिंग, करी पत्ता, नमक, इमली का रस और सूखी लाल मिर्च का तड़का लगाना है. 

ये भी पढ़ें: Nail Biting: अगर आपको नाखून चबाने की आदत, तो हो जाएं सावधान, इस खतरनाक 'संक्रमण' को दे रहे न्योता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
Karwa Chauth Makeup: चांद निकलते तक नहीं हिलेगा मेकअप, ये ब्यूटी टिप्स पति को बना लेंगे दीवाना
चांद निकलते तक नहीं हिलेगा मेकअप, ये ब्यूटी टिप्स पति को बना लेंगे दीवाना
खाना खाते समय बार-बार कट रही जुबान, कहीं इस बीमारी का शिकार तो नहीं?
खाना खाते समय बार-बार कट रही जुबान, कहीं इस बीमारी का शिकार तो नहीं?
खिड़की की मच्छर वाली जाली में धूल जम गई? बिना खराब किए ऐसे होगी साफ
खिड़की की मच्छर वाली जाली में धूल जम गई? बिना खराब किए ऐसे होगी साफ

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
Maharashtra MLC Election Result Live: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
Embed widget