एक्सप्लोरर

Nail Biting: अगर आपको नाखून चबाने की आदत, तो हो जाएं सावधान, इस खतरनाक 'संक्रमण' को दे रहे न्योता

Paronychia Infection: नाखून को मुंह से काटने की वजह से पारोनिचिया का संक्रमण पैदा हो सकता है. ये एक ऐसा संक्रमण है, जो तब विकसित होता है जब बैक्टीरिया छिली हुई त्वचा और नाखून से प्रवेश करते हैं

Paronychia: अगर आप भी नेलकटर की बजाय अपने मुंह से नाखून काटते हैं तो सावधान हो जाएं, क्योंकि ऐसा करके आप एक गंभीर समस्या को न्योता दे रहे हैं. नाखून को मुंह से चबाने की आदत बहुत अनहेल्दी होती है. डॉक्टरों के मुताबिक, नाखून को मुंह से काटने की वजह से पारोनिचिया का संक्रमण पैदा हो सकता है. ये एक ऐसा संक्रमण है, जो तब विकसित होता है जब बैक्टीरिया छिली हुई त्वचा और नाखून से प्रवेश करते हैं और बढ़ते चले जाते हैं. 

डॉक्टरों बताते हैं कि अगर संक्रमण ज्यादा समय तक बना रहता है और इसका इलाज नहीं किया जाता, तो पैरोनिचिया मवाद और सूजन की वजह बनता है. इसके कारण आपको थकान हो सकती है और बुखार तथा चक्कर भी आ सकता है. वैसे तो पैरोनिचिया इलाज के बाद ठीक हो जाता है. लेकिन कई लोगों में ये फिर से वापस लौट आता है. डॉक्टरों कहते हैं कि सीवियर और क्रॉनिक पैरोनिचिया का संक्रमण ज्यादातर उन लोगों को प्रभावित करता है, जिन्हें डायबिटीज है.

पारोनिचिया के लक्षण

पारोनिचिया के बढ़ते संक्रमण के साथ लक्षण हर दिन बदलते चले जाते हैं. आइए जानते हैं इसके लक्षणों के बारे में...

1. नाखून के आसपास की स्किन का लाल पड़ जाना

2. स्किन का नाजुक हो जाना 

3. मवाद से भरे फफोले बनना 

4. नाखून के शेप, कलर और बनावट में बदलाव होना

5. नाखून का टूटना

6. नाखून के आसपास दर्द होना

7. ज्यादा बुखार होना और चक्कर आना

डॉक्टरों का कहना है कि अगर पारोनिचिया का इलाज सही समय पर नहीं किया गया तो नाखून असामान्य रूप से बढ़ते दिखाई पड़ सकते हैं. इनके रंगों में भी बदलाव हो सकता है, जैसे पीले या हरे रंग के हो सकते हैं. इतना ही नहीं, नाखून शरीर से अलग होकर गिर भी सकते हैं.

नाखूनों के इन्फेक्शन को कैसे रोकें?

नाखून में इन्फेक्शन या इसकी वजह से होने वाली बीमारियों को इन तरीकों से रोका जा सकता है:-

1. अपने हाथों को वॉश करने के बाद हमेशा मॉइस्चराइज़र लगाएं

2. नाखूनों को मुंह से काटने या चबाने से बचें

3. अपने नेल कटर को किसी दूसरे व्यक्ति के साथ कभी शेयर न करें. नेल कटर का इस्तेमाल करने के बाद इसे हमेशा धोकर ही रखें.

4. अपने नाखूनों और हाथों को साफ और सूखा रखें.

5. हाथों को बेवजह गीला करने से जरूर बचें. ज्यादा देर तक पानी में हाथ मत डालें.

6. नाखूनों को छोटा रखें.

ये भी पढ़ें: गुड न्यूज! बढ़ा हुआ वजन घटा सकता है आपका फेवरेट 'राजमा चावल', जानिए कैसे?

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cancer Survivors: कैंसर से जिंदा बचना काफी नहीं, अब बेहतर जिंदगी जीना भी जरूरी
कैंसर से जिंदा बचना काफी नहीं, अब बेहतर जिंदगी जीना भी जरूरी
Monsoon Stomach Infection: मानसून में पेट के इंफेक्शन से बचना है तो आज ही बदल लें ये आदतें, डॉक्टरों ने बताए ये आसान उपाय 
मानसून में पेट के इंफेक्शन से बचना है तो आज ही बदल लें ये आदतें, डॉक्टरों ने बताए ये आसान उपाय 
Cancer Drug kerala Case : दवा के इंतजार में कोर्ट केस ही लड़ती रही कैंसर पेशेंट, 57 बार टली सुनवाई और हो गई मौत
दवा के इंतजार में कोर्ट केस ही लड़ती रही कैंसर पेशेंट, 57 बार टली सुनवाई और हो गई मौत
Swiggy पर FSSAI का बड़ा एक्शन, ग्राहकों की शिकायतों के बाद जारी किए 9 नोटिस
Swiggy पर FSSAI का बड़ा एक्शन, ग्राहकों की शिकायतों के बाद जारी किए 9 नोटिस

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
IRGC ने साइप्रस फ्लैग वाले जहाज पर किया अटैक, गुस्से में अमेरिका ने की ईरान पर स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
ईरान ने जहाज पर किया अटैक तो भड़का अमेरिका, शुरू कर दी स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
61 साल की महिला को लगा जिम का नशा, पसीना बहाकर इस खतरनाक बीमारी को दी मात- वीडियो वायरल
61 साल की महिला को लगा जिम का नशा, पसीना बहाकर इस खतरनाक बीमारी को दी मात- वीडियो वायरल
जुलाई में लगाएं यह सब्जी, महज 90 दिनों में किसानों की जेबें कर देगी फुल
जुलाई में लगाएं यह सब्जी, महज 90 दिनों में किसानों की जेबें कर देगी फुल
Embed widget