एक्सप्लोरर

ज्यादा पानी पीने और मोटापे की बीच क्या है संबध? रिसर्च में पानी के फायदे को लेकर किया गया बड़ा खुलासा

शोधकर्ताओं का कहना है कि वैसोप्रेसिन हार्मोन का काम ब्लड प्रेशर नियंत्रित रखने से लेकर शरीर के तापमान को सामान्य बनाए रखना है. नतीजे से पता चला कि अधिक मात्रा में पानी पीना मेटाबोलिक सिंड्रोम की रोकथाम या इलाज दोनों में मुफीद तरीका हो सकता है.

रोजाना अधिक मात्रा में पानी पीने से मोटापे का कारण बननेवाला एक हार्मोन 'वैसोप्रेसिन' काबू में रहता है. जिसके नतीजे में मोटापा ّभी किसी हद तक नियंत्रित रहता है. अमेरिकी वैज्ञानिकों ने चूहों पर परीक्षण कर नतीजा निकाला है. ताजा रिसर्च को ऑनलाइन पत्रिका 'जेसीआई इनसाइट' में प्रकाशित किया गया है.

ज्यादा पानी पीने और मोटापे की बीच क्या है संबध?

इससे पहले कई रिसर्च में खुलासा हुआ है कि रोजाना ज्यादा पानी पीने से शारीरिक और मानसिक सेहत बेहतर होता है. एक बात ये भी सामने आई थी कि मोटापा कम करने में पानी की अतिरिक्त मात्रा की अहमियत होती है. शोधकर्ताओं का कहना है कि वैसोप्रेसिन हार्मोन का काम ब्लड प्रेशर नियंत्रित रखने से लेकर शरीर के तापमान को सामान्य बनाए रखना है. इसके अलावा शरीर में पानी की मात्रा ठीक लेवल पर रखने में भी अहम भूमिका निभाता है जबकि मोटापे और डायबिटीज के मरीजों में उसका अत्यधिक लेवल पाया गया है. शोधकर्ताओं ने बताया कि जिन चूहों को चंद दिनों तक रोजाना सादा पानी की ज्यादा मात्रा पिलाई गई, उनमें वैसोप्रेसिन की कार्य क्षमता कम रही. जिसके चलते उन चूहों में मेटाबोलिज्म के दौरान फैट संचय का प्रतिशत भी बेहतर हुआ.

'मोटापे का कारण बननेवाला हार्मोन काबू में रहता है'

उन्होंने कहा कि हालांकि उनका परीक्षण चूहों पर है लेकिन उम्मीद है कि ज्यादा से ज्यादा पानी पीने के भी इसी तरह के असर इंसानों में देखने को मिल सकते हैं. इस सिलसिले में मानव परीक्षण शुरू कर दिया गया है. आपको बता दें कि एक व्यस्क इंसान के शरीर का 60 फीसद हिस्सा पानी होता है. नतीजे से पता चला कि अधिक मात्रा में पानी पीना मेटाबोलिक सिंड्रोम की रोकथाम या इलाज दोनों में मुफीद तरीका हो सकता है. मेटाबॉलिक सिंड्रोम एक ऐसी स्थिति होती है जिसमें शरीर में कई प्रकार के रोग पैदा करने वाले कारक बढ़ जाते हैं. हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, मोटापा और अनियंत्रित कोलेस्ट्रॉल इन चारों के संयुक्त रूप को मेटाबॉलिक सिंड्रोम कहते हैं.

अंजलि भाभी यानी नेहा मेहता ने 'तारक मेहता के उल्टा चश्मा' के सेट पर की वापसी? शूटिंग का वीडियो वायरल

IND vs AUS, Adelaide Test Result: टीम इंडिया की करारी हार, ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 1-0 से बढ़त बनाई

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Fake Beauty Products: हर 4 में 1 को कॉस्मेटिक्स से एलर्जी, 40% को मिला नकली ब्यूटी प्रोडक्ट
हर 4 में 1 को कॉस्मेटिक्स से एलर्जी, 40% को मिला नकली ब्यूटी प्रोडक्ट
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Dhaba Style Chole: ढाबे जैसे छोले घर पर नहीं बनते, ये स्टेप मिस तो नहीं करते आप?
ढाबे जैसे छोले घर पर नहीं बनते, ये स्टेप मिस तो नहीं करते आप?
Why Food Makes You Hungry: लजीज खाना देखकर मुंह में क्यों आता है पानी? जानें इसका साइंस
लजीज खाना देखकर मुंह में क्यों आता है पानी? जानें इसका साइंस

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget