एक्सप्लोरर

सर्दियों में सबसे ज्यादा ट्रेंड करती हैं इन रंगों की Lipsticks, लगाते ही बढ़ जाती है खूबसूरती

सर्दियों में आपके चेहरे को खूबसूरत लुक देने के लिए कुछ खास लिपस्टिक शेड चूज कीजिए. इनको यूज करने से आपकी खूबसूरती में चार चांद लग जाएंगे.

Lipstick Shades In Winter: सर्दियों (winter beauty tips) का मौसम सेहत के लिए ही बल्कि आपकी खूबसूरती के लिए भी काफी मायने रखता है. चूंकि सर्दियों में मेकअप काफी लंबे समय तक टिका रहता है,ऐसे में आप अपने होठों को सुंदर और खूबसूरत दिखाने के लिए तरह तरह के लिपस्टिक शेड्स यूज कर सकती है. ब्यूटी एक्सपर्ट सर्दी के मौसम में कुछ खास कलर के लिपस्टिक शेड्स (lipstick shades)सजेस्ट करते हैं औऱ इनकी बदौलत आप सेंटर ऑफ एट्रेक्शन बन सकती हैं. चलिए जानते हैं कि विंटर में कौन से लिपस्टिक कलर आपके होठों को सूट कर सकते हैं. 
 
सर्दियों में होठों के लिए बेस्ट लिपस्टिक शेड्स 
 
पिंक शेड 
पिंक बहुत ही प्यारा और खिला खिला कलर माना जाता है. इसमें रूमानियत छिपी है. देखा जाए तो पिंक शेड न्यूड और रेड शेड के बीच का शेड माना जाता है और सर्दियों में गुलाबी रंग चेहरे को खिला देता है. इसलिए आप पिंक शेड की लिपस्टिक यूज कर सकती हैं. 
 
ब्लड रेड 
ब्लड रेड ऐसा शेड है जो हर लड़की के  मेकअप किट में मौजूद होता है. इसके बिना मेकअप अधूरा सा लगता है. खासकर सर्दियों में ब्लड रेड का शेड बहुत ज्यादा यूज किया जाता है. इसे आप लाइट मेकअप और डार्क मेकअप दोनों में ही यूज कर सकती हैं. 
 
कोकोआ न्यूड 
सर्दियों में आप कोकोआ न्यूड कलर की लिपस्टिक भी यूज कर सकती हैं. ये रंग हर स्किन टोन पर सूट करता है औऱ चेहरे को खूबसूरती देता है. आप सर्दियों में कोकोआ न्यूड मैट लिपस्टिक लगाकर खुद को ट्रेंडी और खूबसूरत बना सकती है. 
 
सॉफ्ट न्यूड 
न्यूड  लिपस्टिक ऐसा शेड है जो हर मौसम और हर मौके के लिए ट्रेंडी और ईजी टू गो माना जाता है. खासकर नो मेकअप लुक में ये गजब ढाती है. आप सर्दियों में सॉफ्ट न्यूड  शेड लगाकर खुद को अलग और खास बना सकती है. आजकल यूं भी छोटे मोटे फंक्शन या खास मौकों पर सॉफ्ट न्यूड शेड लड़कियों को काफी पसंद आता है. 
 
वैरी बैरी 
वैरी बैरी लिपस्टिक शेड आजकल लड़कियों में काफी ट्रेंड कर रहा है. नाइट इवेंट और खास मौकों पर खुद को डिफरेंट और हॉट दिखाना हो तो आप इस शेड को यूज कर सकते हैं. इससे पार्टी में केवल आप पर ही सबकी नजरें टिक जाएंगी. आपको बस इस बात का ध्यान रखना है कि सर्दियों में चूंकि होठ जल्दी सूख जाते हैं इसलिए कोई भी लिपस्टिक यूज करने से पहले होठों पर लिप बाम जरूर लगा लें. इससे लिपस्टिक आपके होठों पर लंबे समय तक टिकी रहेगी और आपके होठ भी ड्राई नहीं होंगे. ये भी ख्याल रखें कि होठ नाजुक होते हैं और इसलिए आपको अच्छी और विश्वसनीय कंपनी की ही लिपस्टिक खरीदनी चाहिए.
 
यह भी पढ़ें 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिनभर ऑफिस की कुर्सी पर बैठे रहने का खतरा, इस डेस्क वर्कआउट से आसानी से हो जाएगा कम
दिनभर ऑफिस की कुर्सी पर बैठे रहने का खतरा, इस डेस्क वर्कआउट से आसानी से हो जाएगा कम
Glass Cleaning Hacks: धुंधले पड़ गए हैं घर के खिड़की-दरवाजों के कांच? इस आसान घरेलू तरीके से लाएं चकाचक चमक
धुंधले पड़ गए हैं घर के खिड़की-दरवाजों के कांच? इस आसान घरेलू तरीके से लाएं चकाचक चमक
राजनीति नहीं स्वाद से नाता! फेमस डिश 'Eggs Kejriwal' का दिलचस्प इतिहास, जानें इसकी रेसिपी
राजनीति नहीं स्वाद से नाता! फेमस डिश 'Eggs Kejriwal' का दिलचस्प इतिहास, जानें इसकी रेसिपी
Healthy Relationship Tips: विदेशों में क्यों बढ़ रहा अलग सोने का चलन, प्यार बढ़ाने और नींद के लिए यह तरीका कितना कारगर?
विदेशों में क्यों बढ़ रहा अलग सोने का चलन, प्यार बढ़ाने और नींद के लिए यह तरीका कितना कारगर?

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😳Raj-Naira की मेहंदी में Aarambhi का डांस, Dhruv पर टिकी Avantika की तिरछी नज़र! #sbs
Rajkumar Hirani की Pritam and Pedro है साइबर क्राइम पर दमदार सीरीज
E20 Petrol पर सरकार की बड़ी सफाई! क्या Supreme Court में E20 को Experiment कहा गया था? #autolive
Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: 'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, अब शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
Healthy Relationship Tips: विदेशों में क्यों बढ़ रहा अलग सोने का चलन, प्यार बढ़ाने और नींद के लिए यह तरीका कितना कारगर?
विदेशों में क्यों बढ़ रहा अलग सोने का चलन, प्यार बढ़ाने और नींद के लिए यह तरीका कितना कारगर?
जैविक खेती के लिए सरकार दे रही मोटा पैसा, इस योजना में किया आवेदन तो हो जाएगी चांदी
जैविक खेती के लिए सरकार दे रही मोटा पैसा, इस योजना में किया आवेदन तो हो जाएगी चांदी
Embed widget