एक्सप्लोरर

Rishikesh: ऋषिकेश जाएं तो जरूर करें ये काम, नहीं तो अधूरा रह जाएगा इस शहर को घूमने का मजा

Rishikesh Travel Tips: उत्तराखंड में ऋषिकेश घूमने जाएं तो कुछ जगहों पर जरूर विजिट करें और कुछ एडवेंचर स्पोर्ट्स भी जरूर करें. तभी आप इस शहर को घूमने का पूरा लुत्फ उठा सकते हैं.

Rishikesh Travel Guide: उत्तराखंड की यात्रा की योजना बने और ऋषिकेश जाएं तो कुछ एडवेंचर स्पोर्ट्स करना और कुछ जगहों पर विजिट करना न भूलें. इन जगहों की सैर किए बिना आपकी यात्रा सही मायने में पूरी नहीं होगी. यहां पर बड़ी संख्या में आश्रम, मंदिर और बहुत से पूजा स्थल हैं. इसे ‘योगा कैपिटल ऑफ द वर्ल्ड’ भी कहते हैं. शहर से होकर बहने वाली बड़ी शांत नदी, हरे-भरे दृश्य और बर्फ से ढके पहाड़ इसे किसी भी तरह के मेडिटेशन के लिए एक आदर्श स्थान बनाते हैं.

गंगा आरती जरूर देखें

ऋषिकेश आएं तो गंगा आरती जरूर देखें. यहां त्रिवेणी घाट पर होने वाली महा आरती हर किसी के लिए एक न भूलने वाला अनुभव हो सकती है. गंगा किनारे जो वातावारण तैयार होता है वह किसी को भी मुग्ध करने के लिए काफी है. ऋषिकेश को केदारनाथ, बद्रीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री की लोकप्रिय चारधाम यात्रा के प्रवेश द्वार के रूप में भी जाना जाता है.

किसी योगा सेंटर पर जरूर जाएं

ऋषिकेश को योगा कैपिटल ऐसे ही नहीं कहते. यहां पर आकर योग करने वाले या हेल्थ गोल अचीव करने वालों की संख्या बहुत है. यहां बहुत से योगा सेंटर्स और रीट्रीट्स हैं जहां आपको जरूर विजिट करना चाहिए. ऐसे तो पूरे उत्तराखंड को ही लैंड ऑफ योगा एंड आयुर्वेदा कहा जाता है पर ऋषिकेश का स्थान खास है.

रिवर राफ्टिंग जरूर करें

ऋषिकेश तक आएं और रिवर राफ्टिंग नहीं की तो समझ लीजिए एक बहुत बड़ा अनुभव आप मिस कर देंगे. यहां हाफ या फुल राफ्टिंग का मजा लिया जा सकता है. फुल राफ्टिंग में आपको 16 किलोमीटर तक राफ्टिंग करायी जा सकती है. जिन्हें एडवेंचर पसंद है उनके लिए ये अनुभव बहुत ही खास हो सकता है.

एडवेंचर स्पोर्ट्स

ऋषिकेश मुख्य तौर पर अपने एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए ही जाना जाता है. बंजी जंपिंग हो या नदी किनारे कैंपेनिंग, हाइकिंग हो या रैपिलिंग यहां आकर इन चीजों का मजा जरूर लेना चाहिए. यहां वॉटर फॉल ट्रैकिंग भी होती है. लोकल मार्केट में गेमिंग जोन्स भी हैं और यहां केबल कार का मजा भी लिया जा सकता है.

राम और लक्ष्मण झूले पर जरूर जाएं

शहर के सबसे स्पेशल अट्रैक्शन में राम और लक्ष्मण झूला आता है जहां आपको जरूर जाना चाहिए. ये दोनों झूले गंगा नदी के ऊपर बने हैं और यहां का मेजर टूरिस्ट स्पॉट हैं. ऋषिकेश आकर इन्हें बिलकुल मिस न करें. इसके साथ ही यहां की लोकल मार्केट में खरीदारी भी जरूर करें. यहां के लोकल हाथ के बने रंगीन बैग्स बहुत फेमस हैं. यहां आप लोकल शॉपिंग कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

इस दिवाली बनाएं इन जगहों का ट्रिप 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mata Vaishno Devi Tour Package: मात्र ₹11,540 में वैष्णो देवी के दर्शन! ट्रेन, होटल और खाने के साथ लॉन्च हुआ टूर पैकेज
मात्र ₹11,540 में वैष्णो देवी के दर्शन! ट्रेन, होटल और खाने के साथ लॉन्च हुआ टूर पैकेज
White-bellied Redstart: दक्षिण-पूर्व एशिया से किन्नौर पहुंचा मौसमी मेहमान, रकछम-छितकुल बना पसंदीदा प्रजनन स्थल
दक्षिण-पूर्व एशिया से किन्नौर पहुंचा मौसमी मेहमान, रकछम-छितकुल बना पसंदीदा प्रजनन स्थल
Nelson Mandela International Day: साउथ अफ्रीका घूमने जाने का है प्लान, जानें किस महीने में मिलेगा बेस्ट एक्सपीरियंस?
साउथ अफ्रीका घूमने जाने का है प्लान, जानें किस महीने में मिलेगा बेस्ट एक्सपीरियंस?
Madhya Pradesh Tour Package: क्या कम बजट में घूमना चाहते हैं मध्य प्रदेश? IRCTC लाया 9 दिनों का ये धांसू टूर पैकेज
क्या कम बजट में घूमना चाहते हैं मध्य प्रदेश? IRCTC लाया 9 दिनों का ये धांसू टूर पैकेज

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget