एक्सप्लोरर

घर से दूर रहकर यात्रा करने वाले लोग रहते हैं ज्यादा खुश? सेहत भी रहती है अच्छी: स्टडी

शोधकर्ताओं ने यह पता लगाया कि जो लोग अपने स्थानीय क्षेत्र से बाहर जाते हैं और ट्रैवल करते हैं, वो सामाजिक भागीदारी में बेहतर होते हैं और उनका स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है.

एक स्टडी बताती है कि जो लोग घर से दूर रहते हैं और ट्रैवल करते हैं, उनका स्वास्थ्य उन लोगों की तुलना में बेहतर रहता है जो घर के नजदीक रहते हैं. UCL रिसर्चर्स के नेतृत्व में की गई एक नई स्टडी के मुताबिक, जो लोग अपने इलाके से बाहर ट्रैवल करते हैं, वो लोग काफी हेल्दी और हैप्पी महसूस करते हैं. जबकि जो लोग अपने इलाके में या इसके आसपास घूमते हैं, वे ज्यादा स्वस्थ महसूस नहीं करते. ट्रांसपोर्ट एंड हेल्थ में पब्लिश पेपर के लिए शोधकर्ताओं ने इंग्लैंड के उत्तरी क्षेत्र में यात्रा का विश्लेषण किया, जहां लोगों को इंग्लैंड के बाकी हिस्सों की तुलना में खराब स्वास्थ्य का सामना करना पड़ता है और कई ग्रामीण और उपनगरीय क्षेत्र में परिवहन की पहुंच की स्थिति भी बहुत खराब है.

शोधकर्ताओं ने खासतौर से स्थानीय इलाके से बाहर यात्रा करने के लिए कई बाधाओं का सामना करने वालों पर गौर किया. प्रमुख लेखक डॉ. पाउलो एंसीस (यूसीएल बार्टलेट स्कूल ऑफ एनवायरनमेंट, एनर्जी एंड रिसोर्सेज) ने कहा कि हमने घर, जनसांख्यिकी और स्थान से 15 मील से ज्यादा की यात्रा करने के लिए बाधाओं के बीच संबंधों को खोजने की कोशिश की और यह भी देखा कि सामाजिक भागीदारी में लोगों ने खुद के स्वास्थ्य को कैसे देखा. हमने यह पता लगाया कि जो लोग अपने स्थानीय क्षेत्र से बाहर जाते हैं और ट्रैवल करते हैं, वो सामाजिक भागीदारी में बेहतर होते हैं और उनका स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है.

किया गया ऑनलाइन सर्वे 

शोधकर्ताओं ने इंग्लैंड के उत्तरी क्षेत्र में 3014 राष्ट्रीय प्रतिनिधि निवासियों का एक ऑनलाइन सर्वे किया. ये सर्वे लोगों के स्थानीय क्षेत्र के बाहर यात्रा करने की बाधाओं के प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष प्रभावों को साफतौर से उजागर करता है. अध्ययन में पाया गया कि 55 साल से ज्यादा उम्र के लोगों में यात्रा को लेकर बाधा, सामाजिक भागीदारी और स्वास्थ्य के बीच संबंध काफी मजबूत हैं. डॉ एंसीस ने समझाया कि 55 साल से अधिक आयु वालों को यात्रा करने के लिए सीमित गतिशीलता जैसी बाधाओं का सामना करने की संभावना ज्यादा रहती है. वे अकेलेपन से भी पीड़ित हो सकते हैं. इस ग्रुप वाले लोगों के पास यात्रा करने के लिए अलग-अलग जगहों की कमी होती है. दोस्तों के साथ संपर्क भी ज्यादा नहीं होता, क्लबों और समाजों में भागीदारी भी कम होती है.

पीछे रह गईं पुरानी पीढ़ियां

इंग्लैंड के उत्तर क्षेत्र में ग्रामीण और उपनगरीय क्षेत्रों में जनसंख्या में कमी होने की संभावना भी ज्यादा है, क्योंकि ज्यादातर युवा काम और अच्छे यात्रा विकल्पों की तलाश में शहरों की ओर निकल जाते हैं. हालांकि इन क्षेत्रों में सीमित परिवहन विकल्पों की वजह से पुरानी पीढ़ियां पीछे रह गईं. वे जिन स्थानों पर जा सकते हैं, उनकी सीमा कम है. इससे उनकी सामाजिक भागीदारी कम हो गई और स्वास्थ्य का स्तर भी गिर गया. 

ये भी पढ़ें: Corona: सिर्फ आम लोग नहीं...कोविड महामारी के दौरान डॉक्टर और नर्स को भी हुआ 'डिप्रेशन'

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sawan 2026: बैद्यनाथ धाम में कब-कैसे करें दर्शन? पढ़ लें टाइमिंग गाइडलाइन
बैद्यनाथ धाम में कब-कैसे करें दर्शन? पढ़ लें टाइमिंग गाइडलाइन
पहली बार कांवड़ लाने जा रहे हैं तो कौन-सा रूट सबसे बेस्ट? पैदल आने वाले जान लें डिटेल्स
पहली बार कांवड़ लाने जा रहे हैं तो कौन-सा रूट सबसे बेस्ट? पैदल आने वाले जान लें डिटेल्स
IRCTC Goa Tour Package: मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
Saudi Arabia Vs Israel: सऊदी अरब बनाम इजरायल, पर्यटन में कौन अव्वल और कौन पिछड़ा? आंकड़ों से समझें
सऊदी अरब बनाम इजरायल, पर्यटन में कौन अव्वल और कौन पिछड़ा? आंकड़ों से समझें

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget