एक्सप्लोरर

Corona: सिर्फ आम लोग नहीं...कोविड महामारी के दौरान डॉक्टर और नर्स को भी हुआ 'डिप्रेशन'

कोविड-19 महामारी के दौरान तनाव और चिंता की वजह से डॉक्टर्स और नर्स के सुसाइड करने या ऐसा करने की कोशिश करने के कई केस देखने को मिले हैं.

Mental Health: कोरोना महामारी के दौरान लॉकडाउन के चलते घर में बंद तमाम लोगों ने डिप्रेशन, चिंता और तनाव जैसी मानसिक परेशानियों का सामना किया. न सिर्फ इन लोगों ने बल्कि फ्रंटलाइन पर तैनात कई डॉक्टर्स और नर्स ने भी मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्याओं को अनुभव करने का दावा किया है. एक साइकाइट्रिक ने इस परेशानी का जिक्र करते हुए कहा कि फ्रंटलाइन पर तैनात लोगों की स्वास्थ्य से जुड़ी चिंताओं का हल खोजने की जरूरत है. अमेरिका के नेब्रास्का में ओमाहा इंसोमेनिया एंड साइकेट्रिक सर्विस की चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ. विथ्यलक्ष्मी सेल्वराज ने बताया कि कोविड-19 महामारी के दौरान तनाव और चिंता की वजह से डॉक्टर्स और नर्स के सुसाइड करने या ऐसा करने की कोशिश करने के कई केस देखने को मिले. 

डॉ. सेल्वराज ने कोरोना के 'लॉन्ग टर्म इफेक्ट्स' पर नागपुर में इंडियन साइंस कांग्रेस में एक प्रस्तुति दी. इसके अलावा, उन्होंने कहा कि डिप्रेशन, चिंता और ठीक से नींद नहीं आने के मामले न सिर्फ भारत में बल्कि पूरी दुनिया में बढ़े हैं. ऐसे डिसऑर्डर के नेगेटिव रिजल्ट को रोकने के लिए मेंटल हेल्थ से जुड़े मिथ्स को दूर करने और अवेयरनेस बढ़ाने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि भारत में 662 वयस्कों की एक रिसर्च में 80 फीसदी से ज्यादा लोगों ने कोरोना से जुड़ी बातों को लेकर चिंतित रहने, 37.8 प्रतिशत ने संक्रमण को लेकर हद से ज्यादा सोचने, 36.4 प्रतिशत ने तनाव होने तथा 12.5 प्रतिशत ने सही से नींद नहीं आने की शिकायत जाहिर की.

कई लोगों ने किया सुसाइड

डॉ. सेल्वराज ने कहा कि रिसर्च में हिस्सा लेने वाले 80 प्रतिशत से ज्यादा लोगों ने कहा कि उन्हें मेंटल हेल्थ केयर की जरूरत है. साथ ही भारत, बांग्लादेश और पाकिस्तान के रिसर्च से मालूम चलता है कि कई लोग कोरोना वायरस से इतना ज्यादा डर गए थे कि उन्होंने सुसाइड तक कर लिया. सेल्वराज ने यह भी कहा कि 40 से कम उम्र की महिलाओं और छात्रों तथा पहले से किसी बीमारी या फिर मानसिक बीमारी से पीड़ित लोग भी उस आबादी में शामिल रहे, जिनपर महामारी के दौरान मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों से जूझने का जोखिम सबसे ज्यादा था.

मेंटल हेल्थ पर पड़ा सबसे ज्यादा प्रभाव

उन्होंने कहा कि कोरोना का सबसे ज्यादा प्रभाव लोगों के मेंटल हेल्थ पर पड़ा, जिस वजह से वे डिप्रेशन और घबराहट का शिकार हो गए. डॉ. सेल्वराज ने कहा कि सामाजिक रूप से अलग-थलग होना, सोशल मीडिया का जरूरत से ज्यादा उपयोग और अकेलेपन ने लोगों की शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी तकलीफों को बढ़ा दिया. उन्होंने कहा कि कोविड के दौरान सिर्फ आम लोगों ने ही नहीं, बल्कि डॉक्टर्स और नर्स जैसे फ्रंटलाइन पर तैनात कर्मियों और उनके परिवारों ने भी ऐसे ही डिप्रेशन का सामना किया. उन्होंने कहा, 'डॉक्टर्स और नर्स मानसिक और शारीरिक तौर पर काफी थक गए थे. ऐसा इसलिए क्योंकि कोरोना की भयावह स्थिति का सामना करने, मरीजों की देखरेख करने और खुद का ध्यान रखने के लिए उन्हें किसी भी तरह की कोई ट्रेनिंग पहले नहीं दी गई थी. उन्होंने बताया कि जिन छात्रों को उन्होंने गाईड किया था, वह कोविड के बाद डॉक्टर्स या नर्स नहीं बनना चाहते थे. उन्होंने यह भी कहा कि ये पेशा अब पहले से कहीं ज्यादा मुश्किल हो गया है.

ये भी पढ़ें: Kala Azar: भारत से 'कालाजार रोग' का खात्मा! 2007 से मामलों में आई 98.7 प्रतिशत की कमी

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

H1N1 Virus Symptoms: बेंगलुरु के स्कूल में 500 छात्र और 21 स्टाफ बीमार, 2 में H1N1 की पुष्टि
बेंगलुरु के स्कूल में 500 छात्र और 21 स्टाफ बीमार, 2 में H1N1 की पुष्टि
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget