एक्सप्लोरर

Diwali Celebration 2022: राजस्थान में इन जगहों पर दिवाली मनाना होगा खास, दिखेगा शाही अंदाज

Diwali Celebration: दिवाली को खास बनाने आप राजस्थान की सैर पर जा सकते हैं. यहां यह त्योहार बेहद ही खास तरीके से मनाया जाता है. यहां राजा-रजवाड़ा की तरह रोशनी का पर्व मनाया जाता है.

Diwali Celebration In Rajasthan: हिंदुओं का सबसे बड़ा और प्रमुख त्योहार है दीवाली. देश ही नहीं दुनिया भर में यह पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता हैं. देश भर में मनाए जाने वाले इस त्योहार की रौनक ही अलग होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारे देश के एक हिस्से में दिवाली प्रसिद्ध है. जी हां जिस तरह से गणेशोत्सव के लिए महाराष्ट्र जाना जाता है, शारदीय नवरात्रि के लिए  गुजरात विश्व प्रसिद्ध है. ठीक उसी तरह दिवाली के त्योहार  के लिए राजस्थान पहचाना जाता है. यहां दिवाली की शाही चकाचौंध आपको अपना दीवाना बना लेगी. अगर आप दिवाली राजस्थान में सेलिब्रेट करते हैं तो यह आपकी लाइफ के सबसे यादगार दिवाली सेलिब्रेशन्स में से एक होगी. राजस्थान में कुछ ऐसी जगहें हैं, जहां दिवाली का नजारा अद्भुत होता है. यहां भव्य समारोह आयोजित किए जाते हैं. दिवाली के मौके पर राजस्थान में इन खास जगहों की एक्सप्लोर कर सकते हैं और दिवाली को यादगार बना सकते हैं.
 
पुष्कर 
पुष्कर राजस्थान का मशहूर टूरिस्ट डेस्टिनेशन है. यहां ब्रह्मा को समर्पित मंदिर दुनिया का सबसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में से एक है. इसके साथ ही यहां कि दिवाली भी देशभर में खासी मशहूर है. दिवाली के दिन जहां पूरा पुष्कर शहर दीयों की रोशनी से नहा उठता है. पुष्कर झील का नजारा देखने लायक होता है. दिवाली के दौरान पुष्कर में 5 दिनों का भव्य उत्सव होता है. इसके साथ ही ऊंट मेला लगता है. अब तक आपने यहां आकर मंदिर के दर्शन किए होंगे, लेकिन दिवाली पर यहां आकर आपका मन प्रसन्न हो जाएगा. 
 
जयपुर
यूं तो इस गुलाबी शहर की बात हमेशा ही निराली रही है, लेकिन यहां दिवाली पर एक  अलग ही चकाचौंध देखी जा सकती है. दिवाली पर राजधानी जयपुर का नजारा आपको अपनी ओर आकर्षित करता है. इस मौके पर पिंक सिटी का हवा महल सफेद रोशनी से जगमगाता उठता है, तो वहीं जयपुर के बाजार और मेला देखने काफी तादाद में लोग पहुंचते हैं. 
 
जैसलमेर 
राजस्थान के फेमस दिवाली उत्सव में जैसेलमेर शहर का भी नाम शुमार है. इस खास त्योहार पर जैसलमेर फोर्ट को बहुत ही सुंदर तरीके से सजाया जाता है. यहां  दिवाली उत्सव के दौरान कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है. यहां के लोग दिवाली पर पारंपरिक परिधानों में नजर आते हैं, जिससे इस त्योहार की खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं. 
 
इन शहरों की भी करें सैर 
इसके अलावा दिवाली के दौरान बीकानेर, उदयपुर और कोटा शहर का नजारा भी बेहद खूबसूरत होता है. दिवाली की छुट्टियों में इन शहरों को एक्सप्लोर करके आप अपने लिए कुछ खूबसूरत यादें संजो सकते हैं.
 
ये भी पढ़ें
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Amrit Udyan Opening: आम लोगों के लिए खुल रहा अमृत उद्यान, जानें टाइमिंग से लेकर टिकट तक की डिटेल्स
आम लोगों के लिए खुल रहा अमृत उद्यान, जानें टाइमिंग से लेकर टिकट तक की डिटेल्स
15 अगस्त पर दिल्ली की ये जगहें जरूर देखें, मिलेगा देशभक्ति का एहसास
15 अगस्त पर दिल्ली की ये जगहें जरूर देखें, मिलेगा देशभक्ति का एहसास
Independence Day 2026: यहां आज भी ताजा हैं भगत सिंह की यादें, ऐसे बनाएं घूमने का प्लान
यहां आज भी ताजा हैं भगत सिंह की यादें, ऐसे बनाएं घूमने का प्लान
IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget