एक्सप्लोरर

Surajkund Mela 2023: 3 फरवरी से हो रहा भारत के सबसे बड़े मेले का आगाज, जानिए इस बार क्या होगा खास?

G-20 शिखर बैठक की वजह से इस बार मेले में विदेशी टूरिस्ट की संख्या दो गुनी हो जाएगी. जी-20 से जुड़े देशों के राजदूत 9 फरवरी को आने वाले हैं.

Surajkund Mela 2023: भारत में आयोजित होने वाले विशाल सूरजकुंड मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं. यह मेला तीन फरवरी से शुरू होने जा रहा है. इस बार का अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेला पिछले सालों की तुलना में ज्यादा भव्य और विशाल होगा. इसकी जानकारी हरियाणा के टूरिज्म डिपार्टमेंट के सेक्रेटरी जनरल एम. डी. सिन्हा ने दी है. 3 फरवरी से आरंभ होने वाले इस अंतरराष्ट्रीय मेले की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को अलग-अलग विभागों के अधिकारियों के साथ सिन्हा ने एक समीक्षा बैठक की.

इस दौरान उन्होंने कहा कि इस साल का सूरजकुंड मेला बीते सालों के मुकाबले ज्यादा भव्य और बड़ा होगा. सिन्हा ने कहा कि मेले में बड़ी तादाद में टूरिस्ट के आने की आशंका को देखते हुए इस बार मेले में टिकटों की बिक्री में पारदर्शिता लाने पर पूरा फोकस किया जाएगा. न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, सिन्हा ने यह भी बताया कि हर एक टिकट पर होलोग्राम लगेगा, जिससे फर्जी टिकट तैयार करने की संभावना न रहे. उन्होंने कहा कि G-20 शिखर बैठक की वजह से इस बार मेले में विदेशी टूरिस्ट की संख्या दो गुनी हो जाएगी. जी-20 से जुड़े देशों के राजदूत 9 फरवरी को आने वाले हैं.

45 देशों के विदेशी आर्टिस्ट लेंगे भाग

सिन्हा ने कहा कि ये अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेला भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है. ऐसे में इसकी तैयारियों में किसी भी तरह की कमी नहीं रहनी चाहिए. उन्होंने कहा कि इस साल सूरजकुंड मेले में 45 देशों के विदेशी आर्टिस्ट के भाग लेने की उम्मीद है, जिनकी संख्या पिछले सालों की तुलना में दोगुनी होगी.

पूर्वोत्तर के 8 राज्य लेंगे हिस्सा

जानकारी के मुताबिक, इस मेले में पूर्वोत्तर के 8 राज्य हिस्सा ले रहे हैं. इन सभी राज्यों के तमाम कलाकार इस मेले में शिरकत करेंगे. मेले में खास लोग भी बड़ी तादात में रहेंगे. इसमें पूर्वोत्तर के 8 राज्यों के मुख्यमंत्री और राज्यपाल भी शामिल होंगे. इसके अलावा, विदेशी जर्नलिस्ट्स का एक ग्रुप भी एक दिन के लिए सूरजकुंड मेला परिसर में घूमेगा. सिन्हा ने मेले के दौरान पार्किंग मैनेजमेंट की पुख्ता व्यवस्था करने के आदेश दिए हैं.

ये भी पढ़ें: क्यों हर कर्मचारी को लेना चाहिए Wellness Vacations? शरीर को होते हैं ये 4 फायदे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए

वीडियोज

Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget