एक्सप्लोरर

Long Weekend Travel : बजट फ्रेंडली हैं ये जगहें, घूमने के लिए तीन से चार दिन ही काफी

Long Weekend Travel : अगर काम से मन बोर हो गया है तो तीन से चार दिन का वक्त निकालकर फैमिली या फ्रेंड्स के साथ ट्रिप बना सकते हैं. कुछ जगहें इतनी शानदार और बजट फ्रेंडली हैं कि आपको घूमने का मजा आएगा.

Long Weekend Trip : बदलते दौर के साथ लोगों की लाइफस्टाइल (Lifestyle) भी काफी बदल चुकी है. भाग-दौड़ भरी जिंदगी में पूरा शेड्यूल ही बिजी है. ऐसे में काम से कुछ दिन राहत पाने का सबसे शानदार तरीका है टूर पर जाना.  किसी खूबसूरत यात्रा (Long Weekend Travel) के बाद दिमाग बिल्कुल रिफ्रेश हो जाता है. वहीं, शरीर में भी नई ऊर्जा आ जाती है. ऐसे में 3,4 दिन का प्लान बनाएं और घूम आइए किसी शानदार सी जगह पर. तीन से चार दिन का वक्त काफी है खूबसूरत जगहों को एक्सप्लोर करने और रिलैक्स होने के लिए. सबसे खास बात इन जगहों को एक्सप्लोर करने के लिए आपको बहुत ज्यादा पैसे भी नहीं खर्च करना पड़ेगा. कम बजट के लिहाज से ये बहुत अच्छे स्पॉट हैं. आज हम आपको इस आर्टिकल में कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बता रहे हैं, जहां की सैर तीन से चार दिनों में आसानी से की जा सकती है ...
 
पंचमढ़ी, मध्यप्रदेश
देश के दिल मध्य प्रदेश में मौजूद है एक खूबसूरत हिल स्टेशन. जी हां, हम पंचमढ़ी के बारे में ही बात कर रहे हैं. बहुत से लोग तो ऐसे होंगे जिन्होंने अब तक इस जगह के बारे में सिर्फ सुन रखा होगा, तो इस बार मौका भी है इसे देख आइए. यहां के दिलकश नजारे आपके दिल को छू लेंगे. वहीं, एडवेंचर लवर्स के लिए पंचमढ़ी बहुत बेहतरीन जगह है. यहां आपको गुफाओं और एक से एक खूबसूरत और बड़े-बड़े झरनों का दीदार करने को मिलेगा. ये जगह वाइल्ड लाइफ शौकीनों को तो बेहद पसंद आएगी, क्योंकि उनके लिए भी यहां पर बहुत कुछ देखने लायक है. यहां आप काम और लाइफ की हर टेंशन को भूल जाएंगे. 
 
धर्मशाला, हिमाचल
हिमाचल में घूमने के लिए धर्मशाला बेहतरीन जगह है. यहां दूर-दूर तक फैली हरियाली और ऊंचे पहाड़ आंखों और दिल को सुकून देते हैं. यहां के मौसम की तो बात ही अलग है. धर्मशाला के पास ही में मैकलॉडगंज भी है जो ट्रैकिंग के लिए मशहूर है. अपने आपको स्ट्रेस फ्री करने का यह सबसे अच्छा जरिया हो सकता है. यहां की दिलकश वादियों में आप कहीं खो से जाते हैं. अगर आप प्रकृति प्रेमी हैं तो इस जगह को आपको जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए. साथ ही यह आपके बजट के हिसाब से भी एकदम परफेक्ट रहेगी. 
 
माउंट आबू, राजस्थान
राजस्थान का नाम सुनते ही हमारी नजरों के सामने रेगिस्तान, ऊंट और वहां की गर्मी से जलते चेहरे आ जाते हैं. बेशक ये सब राजस्थान में होता है, लेकिन इसके साथ ही यहां मौजूद है एक ऐसी जगह जहां चिलचिलाती गर्मी नहीं पड़ती, ये है माउंट आबू. आप अप्रैल-मई की कड़ी धूप में भी यहां घूमने का प्लान बना सकते हैं. राजस्थान का यह हिल स्टेशन जंगलों से घिरा है, जिसके कारण यहां का मौसम बहुत गर्म नहीं होता. आप परिवार और दोस्तों के साथ यहां काफी एंजॉय करेंगे. साथ ही राजस्थान जैसे गर्म प्रदेश में यह ट्रिप और जगह आपके लिए अलग ही एक्सपीरियंस होगा. बजट के हिसाब से भी आपको ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं, कम पैसों में ट्रिप यादगार रहेगी.
 
ये भी पढ़ें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Places to Visit on Independence Day: यहां आज भी ताजा हैं भगत सिंह की यादें, ऐसे बनाएं घूमने का प्लान
यहां आज भी ताजा हैं भगत सिंह की यादें, ऐसे बनाएं घूमने का प्लान
IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
Ranchi Travel Tips : दिल्ली से रांची पहुंचने का सबसे आसान और सस्ता रास्ता कौनसा है?
दिल्ली से रांची पहुंचने का सबसे आसान और सस्ता रास्ता कौनसा है?
Monsoon Picnic Safety Tips: मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget