एक्सप्लोरर

लॉन्ग वीकेंड पर ट्रैवल प्लान्स जोरों पर, इन शहरों में हो रही रिकॉर्ड बुकिंग

इस बार 15 अगस्त फ्राइडे को है. उसके बाद शनिवार और संडे मिलाकर एक शानदार ट्रिप की जा सकती है. यही वजह है कि बहुत से लोग अभी से इन दिनों को घूमने में बिताने की तैयारी कर रहे हैं.

ऑफिस में काम करने वाले लोगों के लिए लॉन्ग वीकेंड किसी गिफ्ट से कम नहीं होता है. जब एक साथ तीन-चार दिन की छुट्टियां बिना छुट्टी लिए मिल जाएं तो बात ही कुछ और हो जाती है. यानी जब बिना छुट्टी लिए तीन-चार दिन का आराम मिल जाए तो घूमने-फिरने का प्लान बन ही जाता है. ऐसा ही एक मौका अगस्त महीने में आने वाला है, जिसे लोग पहले से ही लेकर काफी एक्साइटेड हैं.

इस बार अगस्त महीने में 15 अगस्त अपने साथ एक लॉन्ग वीकेंड लेकर आ रहा है. इस बार 15 अगस्त फ्राइडे को है तो उसके बाद सैटरडे और संडे मिलाकर एक शानदार ट्रिप की जा सकती है. यही वजह है कि बहुत से लोग अभी से इन दिनों को घूमने में बिताने की तैयारी कर रहे हैं. लोग पहले से ही अपने ट्रैवल प्लान बना चुके हैं और कई शहरों बुकिंग काफी ज्यादा हो रही है. ऐसे में चलिए जानते हैं कि लॉन्ग वीकेंड पर ट्रैवल प्लान्स पर किन शहरों में रिकॉर्ड बुकिंग हो रही है.

किन शहरों में रिकॉर्ड बुकिंग हो रही है?

आमतौर पर लॉन्ग वीकेंड में लोग हिल स्टेशन यानी पहाड़ी इलाकों में जाना पसंद करते हैं, लेकिन इस बार मानसून की वजह से लोग बारिश से बचने के लिए मैदानी और शहरी इलाकों की ओर जा रहे हैं. मानसून के कारण कई लोग पहाड़ी इलाकों में जाना टाल रहे हैं. इसकी जगह राजस्थान और साउथ इंडिया के कुछ शहर इस बार ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं. रिपोर्ट के अनुसार, उदयपुर, कैंडोलिम (गोवा), लोनावाला जैसे शहरों में होटल बुकिंग सबसे ज्यादा हो रही है. इसके अलावा मैसूर, महाबलेश्वर, हैदराबाद और बेंगलुरु भी लोगों की पसंद बने हुए हैं. ये शहर न सिर्फ खूबसूरत हैं, बल्कि यहां तक पहुंचना भी आसान है. रिपोर्ट में जिन जगहों पर सबसे ज़्यादा बुकिंग दर्ज की गई है, उनमें ये शहर शामिल हैं:

1. उदयपुर (राजस्थान) – ये झीलों का शहर है , जहां काम से दूर स्ट्रेस फ्री और सुकून भरा माहौल है. 

2. कैंडोलिम (गोवा) – ये बीच लवर्स के लिए परफेक्ट जगह है. 

3. लोनावाला (महाराष्ट्र) – यहां मानसून में हरियाली और झरनों का मजा ले सकते हैं. 

4. मैसूर – ये भारत का सांस्कृतिक और ऐतिहासिक शहर है, जो फेवरेट टूरिस्ट प्लेस भी है.

5. महाबलेश्वर – ये पश्चिमी घाटों में बसा खूबसूरत हिल स्टेशन है, जहां आप अपना लॉन्ग वीकेंड इंजोए कर सकते हैं.

6. हैदराबाद – ये जगह खाने-पीने और नवाबी अंदाज के लिए काफी ज्यादा फेमस है और लॉन्ग वीकेंड पर घूमने के लिए बेस्ट प्लेस है.  

7. बेंगलुरु – ये भी वीकेंड गेटवे और कूल मौसम के लिए जाना जाता है.

अगर अभी तक नहीं बनाया प्लान, तो देर मत कीजिए

लोग पहले से ही अपने ट्रैवल प्लान बना चुके हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक, अगस्त के दूसरे हफ्ते में होटल बुकिंग 41 प्रतिशत तक बढ़ गई है. यानी बहुत सारे लोग पहले से ही होटल बुक कर चुके हैं. हाल ही में आई इस रिपोर्ट के अनुसार, अगस्त के दूसरे हफ्ते में होटल बुकिंग में कई ज्यादा बढ़ोतरी देखी गई है. इसका मतलब ये है कि बहुत से लोग पहले से ही अपने फेवरेट डेस्टिनेशन के होटल बुक कर चुके हैं. ऐसे में अगर आपने अभी तक 15 अगस्त वाले वीकेंड के लिए कोई ट्रिप प्लान नहीं बनाया है तो देर मत कीजिए. आप अगर दिल्ली-NCR में रहने वाले लोग जयपुर, ऋषिकेश, मसूरी या नैनीताल का ट्रिप बना सकते हैं. इसके अलावा महाराष्ट्र के लोग लोनावाला, खंडाला या महाबलेश्वर घूम सकते हैं. वहीं साउथ इंडिया में रहने वाले लोग मैसूर, ऊटी, दुर्ग या बैंगलोर के आसपास की जगहें एक्सप्लोर कर सकते हैं, साथ ही ध्यान रखें कि होटल पहले से बुक कर लें, वरना बाद में जगह नहीं मिलेगी. मौसम को ध्यान में रखते हुए कपड़े और जरूरी सामान साथ रखें और बारिश के कारण ट्रैफिक या फ्लाइट में देरी हो सकती है, तो थोड़ा फ्लेक्सिबल रहें.

यह भी पढ़े : घूमने जा रहे हैं और 'होमस्टे' ढूंढ रहे हैं, इन 8 बातों का रखिएगा ध्यान

मानसी उपाध्याय करीब दो साल से डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मूल रूप से उत्तराखंड से जुड़ी मानसी ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए (ऑनर्स) हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की और वर्तमान में राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म कर रही हैं. पत्रकारिता में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अक्टूबर 2024 में एबीपी नेटवर्क से की. अब वह डिजिटल कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें फीचर और इंफॉर्मेटिव स्टोरीज लिखने के साथ-साथ स्क्रिप्ट राइटिंग, सोशल मीडिया और रिसर्च आधारित कंटेंट तैयार करने में रुचि है. हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखने वाली मानसी ऐसी स्टोरीज लिखना पसंद करती हैं, जो पाठकों को नई और जरूरी जानकारी आसान भाषा में दें. उनकी कोशिश रहती है कि कंटेंट सिर्फ जानकारी देने वाला ही नहीं, बल्कि पढ़ने में दिलचस्प और पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ा हुआ भी हो.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget