एक्सप्लोरर

घूमने जा रहे हैं और 'होमस्टे' ढूंढ रहे हैं, इन 8 बातों का रखिएगा ध्यान

Travel Hacks: घूमने जा रहे हैं और होमस्टे बुक करना है तो ट्रिप खराब न हो, इसके लिए इन 8 जरूरी बातों का रखें ध्यान और करें स्मार्ट चॉइस.

Travel Hacks: घूमने का प्लान बनते ही दिल में एक अलग ही एक्साइटमेंट होती है, नए रास्ते, नई जगहें, अलग स्वाद और सुकूनभरे पल. लेकिन इस पूरे एक्सपीरियंस को यादगार बनाने में जिस एक चीज की सबसे बड़ी भूमिका होती है, वो है रहने की जगह. अब होटल से हटकर लोग होमस्टे का रुख कर रहे हैं, जहां घर जैसा आराम, लोकल टच और कम खर्च में बढ़िया सुविधा मिलती है.

इन सब के बीच सवाल यह उठता है कि, क्या हर होमस्टे आपके सफर को सुखद बना सकता है? क्योंकि एक गलत चॉइस न सिर्फ आपके बजट को बिगाड़ सकती है, बल्कि पूरी ट्रिप का मजा भी किरकिरा कर सकती है. ऐसे में अगर आप कहीं घूमने जा रहे हैं और होमस्टे की तलाश कर रहे हैं तो इन 8 जरूरी बातों को ध्यान में रखें.

ये भी पढ़े- तुर्की और अजरबैजान को घुटनों पर ले आए भारतीय टूरिस्ट्स, मालदीव को भी दिखा दी औकात

लोकेशन का सही चुनाव करें

होमस्टे शहर से बहुत दूर या टूरिस्ट प्लेस से कटा हुआ है तो समय और पैसे दोनों का नुकसान होगा. हमेशा ऐसा होमस्टे चुनें, जो मुख्य लोकेशन से जुड़ा हो, ताकि ट्रैवल करना आसान हो.

रिव्यूज और रेटिंग्स पढ़ना न भूलें

ऑनलाइन बुकिंग से पहले पिछले यात्रियों के रिव्यू और स्टार रेटिंग जरूर देखें. इससे होमस्टे की साफ-सफाई, सुविधा और होस्ट के व्यवहार का अंदाज लगाना आसान हो जाता है.

सुरक्षा है सबसे जरूरी

होमस्टे कितना भी सुंदर क्यों न हो, अगर उसमें सुरक्षा का अभाव है तो वहां रुकना ठीक नहीं. दरवाजों में लॉकिंग सिस्टम, आसपास का इलाका सुरक्षित है या नहीं, ये जांच लें.

खानपान की जानकारी लेना

कुछ होमस्टे खुद खाना बनाकर देते हैं, तो कुछ में किचन उपलब्ध होता है. आप क्या पसंद करते हैं और क्या सुविधा चाहिए, ये पहले से जान लें, ताकि भूख लगने पर परेशानी न हो.

होस्ट का व्यवहार और उपलब्धता

एक अच्छा होस्ट न सिर्फ आपकी जरूरतों का ध्यान रखता है, बल्कि लोकल जानकारी भी शेयर करता है. बुकिंग से पहले पूछें कि, ये सब कुछ संभालने वाला कितनी देर तक उपलब्ध रहेगा.

साफ-सफाई और हाइजीन स्टैंडर्ड

कोरोना के बाद से सफाई और हाइजीन को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. होमस्टे की तस्वीरें देखें और यह जानें कि बिस्तर, वॉशरूम और बाकी सुविधाएं कितनी साफ हैं.

Wi-Fi और बेसिक सुविधाएं चेक करें

आज के डिजिटल युग में Wi-Fi और मोबाइल नेटवर्क बेहद जरूरी हो गए हैं. साथ ही गर्म पानी, पंखा, हीटर जैसी बेसिक चीजें भी चेक कर लें.

कैंसलेशन और रिफंड पॉलिसी जरूर पढ़ें

अगर किसी वजह से ट्रिप कैंसिल हो जाती है तो क्या रिफंड मिलेगा? होमस्टे की कैंसलेशन पॉलिसी स्पष्ट रूप से पढ़ लें.

ये भी पढ़ें: सावन में जरूर घूमें भोले बाबा के ये 8 मंदिर, दर्शन करते ही बदल जाती है किस्मत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Difference Between Mumbai And Delhi: विदेशी ट्रैवलर्स ने दिल्ली को क्यों दिए '0' नंबर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
विदेशी ट्रैवलर्स ने दिल्ली को क्यों दिए '0' नंबर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
Pakistan Tourist Places: खूबसूरती में किसी स्वर्ग से कम नहीं पाकिस्तान की ये जगहें, विदेशी सैलानियों की लगी रहती है कतार
खूबसूरती में किसी स्वर्ग से कम नहीं पाकिस्तान की ये जगहें, विदेशी सैलानियों की लगी रहती है कतार
Haunted Beach In India: ये भारत का सबसे डरावना बीच, हर तरफ है भटकती आत्माओं का साया? डरा देंगी ये घटनाएं
ये भारत का सबसे डरावना बीच, हर तरफ है भटकती आत्माओं का साया? डरा देंगी ये घटनाएं
IRCTC Tour Package 2026: 'देश में ही दिखेगी जन्नत'! IRCTC के इस सस्ते पैकेज से एक साथ घूम आएं 3 सबसे खूबसूरत राज्य
'देश में ही दिखेगी जन्नत'! IRCTC के इस सस्ते पैकेज से एक साथ घूम आएं 3 सबसे खूबसूरत राज्य

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Karur Stampede: करूर भगदड़ केस में थलापति विजय को SC से राहत, DMK को फटकार- 'सुप्रीम कोर्ट को राजनीतिक लड़ाई का मंच न बनाएं'
करूर भगदड़ केस में थलापति विजय को SC से राहत, DMK को फटकार- 'सुप्रीम कोर्ट को राजनीतिक लड़ाई का मंच न बनाएं'
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
इंडोनेशिया- भारत के बीच हुए कई बड़े समझौते, पीएम मोदी को मिला सर्वोच्च सम्मान, प्रधानमंत्री बोले- 'आज से...'
इंडोनेशिया- भारत के बीच हुए कई बड़े समझौते, पीएम मोदी को मिला सर्वोच्च सम्मान, प्रधानमंत्री बोले- 'आज से...'
IND vs ENG 3rd T20I: क्या बारिश में धुल जाएगा भारत-इंग्लैंड का तीसरा टी20? मौसम पर आया डराने वाला अपडेट
क्या बारिश में धुल जाएगा भारत-इंग्लैंड का तीसरा टी20? मौसम पर आया डराने वाला अपडेट
The Odyssey First Review Out: क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
Explained: महाराष्ट्र से कश्मीर तक तबाही! बादल फटे, पहाड़ टूटे और 13 मौतें, क्यों कुदरत के आगे धराशायी होती सरकारें?
महाराष्ट्र से कश्मीर तक बादल फटे, पहाड़ टूटे और 13 मौतें! क्यों कुदरत के आगे फेल होती सरकारें?
पेपर लीक के बीच इस यूनिवर्सिटी ने कर दिया कमाल, क्वेश्चन पेपर में ही छाप दिए आंसर
पेपर लीक के बीच इस यूनिवर्सिटी ने कर दिया कमाल, क्वेश्चन पेपर में ही छाप दिए आंसर
फ्रांस में गर्मी के साथ-साथ एसी की कीमत भी निकाल रही पसीना, जानिए भारत के मुकाबले कितना महंगा
फ्रांस में गर्मी के साथ-साथ एसी की कीमत भी निकाल रही पसीना, जानिए भारत के मुकाबले कितना महंगा
Embed widget