एक्सप्लोरर

सोलो ट्रिप पर निकलने से पहले जरूर जान लें ये 10 बातें, नहीं तो सफर में हो सकती है सफरिंग

सोलो ट्रैवल आज के समय में सिर्फ एक ट्रेंड नहीं बल्कि खुद से जुड़ने का जरिया बन चुका है. लेकिन इस आजादी के साथ कुछ सावधानियों को नजरअंदाज करना, आपकी ट्रिप को मुसीबत में बदल सकता है.

अगर आप पहली बार सोलो ट्रिप पर जाने की सोच रहे हैं तो यकीन मानिए यह एक्सपीरियंस आपके लिए जितना फ्रीडम और रोमांच से भरा होता है उतना ही आपसे समझदारी और सतर्कता की मांग भी करता है. अकेले सफर करने का मतलब होता है कि अपनी शर्तों पर जीना, अपने तरीके से घूमने और बिना किसी टकराव के अपनी पसंद से चीजों को चुनना. लेकिन जहां यह आजादी खुशी देती है वहीं जरा सी चूक आपको परेशानी में भी डाल सकती है. इसलिए जरूरी है कि सोलो ट्रिप के रोमांच में डूबने से पहले कुछ बहुत अहम बातों पर भी आप ध्यान दें. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताएंगे ऐसी 10 बातें जो आपको सोलो ट्रिप पर निकलने से पहले जरूर जान लेनी चाहिए नहीं तो आपका सफर सफरिंग हो सकता है.

पूरी रिसर्च करें पर रोमांच के लिए भी जगह रखें

अगर आप सोलो ट्रिप पर जा रहे हैं तो किसी भी जगह जाने से पहले वहां के कल्चर, लोकल रूल, इमरजेंसी कांटेक्ट और सैफ इलाकों की जानकारी रखें. लेकिन हर चीज को प्लान करने के चक्कर में स्पॉटिनिटी न खोएं क्योंकि सबसे खूबसूरत पल अक्सर बिना प्लान के ही होते हैं.  ऐसे में आप जहां ट्रिप पर जा रहे हैं अगर आपको वहां बिना प्लान किए कुछ अच्छी जगह दिख जाए तो आप उनको भी ट्राई जरूर करें.

डॉक्यूमेंट्स की डिजिटल और हार्ड कॉपी दोनों रखें

सोलो ट्रिप पर जाने के साथ ही आप अपने पासपोर्ट, टिकट, होटल बुकिंग और आईडी प्रूफ की कॉपी फोन और ईमेल में सेव करके रखें. इसके अलावा जरूरत पड़े तो इनकी हार्ड कॉपी भी अपने साथ रखें. वहीं घूमते समय एक छोटा जिप लॉक फोल्डर भी आप साथ में रख सकते हैं. क्योंकि जरुरत पड़ने पर सबसे ज्यादा यही काम आएगा.

पहले दिन की स्टे बुकिंग पहले करें

सोलो ट्रिप पर जाने से पहले, पहले दिन की रात के लिए होटल या होमस्टे एडवांस में बुक कर लें. क्योंकि नए शहर में रात को ठिकाना ढूंढना आपके लिए खतरनाक हो सकता है.

कम समान लेकर चलें और समझदारी से पैकिंग करें

सोलो ट्रिप पर जाने से पहले ऐसे कपड़े पैक करें जिन्हें अलग-अलग कॉम्बिनेशन में पहना जा सके. साथ ही हैवी शूज या एक्स्ट्रा कपड़े ले जाने से बचें. इसके अलावा पैकिंग के लिए अपने सामान में पावर बैंक मिररलेस कैमरा या जरूरी मेडिकेशन जरूर ले जाएं.

ट्रिप की जानकारी भरोसेमंद इंसान को बताएं

सोलो ट्रिप पर जाते समय सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण होती है. ऐसे में अपने ट्रिप की डिटेल आप किसी फैमिली मेंबर या फ्रेंड के साथ जरूर शेयर करें. इसके अलावा हर दिन की लोकेशन और अपडेट उन्हें देते रहे. ताकि यह आपकी लिए सेफ्टी अच्छा हो सके.

अपनी गट फीलिंग पर भरोसा करें

सोलो ट्रिप पर अगर आपको किसी जगह या व्यक्ति को लेकर मन में संदेह हो तो वहां से हट जाना ही बेहतर होता है. क्योंकि सोलो ट्रैवल करते समय आपकी सुरक्षा ही सबसे अहम होती है.

एडवेंचर करें लेकिन लिमिट में

सोलो ट्रिप पर आप नई चीज ट्राई करें. लोकल स्ट्रीट फूड खाएं, अजनबियों से बात करें लेकिन किसी भी चीज को लेकर प्रेशर न लें. अगर कोई चीज आपको अनकंफर्टेबल लग रही है तो उसे न कर कहना भी सीखें.

सोलो ट्रिप पर सीखें लोकल शब्द

अगर आप लोकल ट्रिप पर जा रहे हैं. तो पहले जिस जगह जा रहे हैं वहां के कुछ लोकल शब्द भी सीख लें. जैसे नमस्ते, इस तरह के लोकल शब्द से आपको वहां लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा और आपकी जर्नी आसान रहेगी.

सोलो ट्रिप की जानकारी सबको न दें

जरूरी नहीं होता है कि आप सबको बताएं कि आप अकेले है. कभी-कभी सोलो ट्रिप पर मैं की जगह हम बोलना भी ज्यादा सही होता है. खासकर टैक्सी ड्राइवर या लोकल लोगों से बात करते समय.

खाली समय को एंजॉय करना सीखें

सोलो ट्रिप पर आप हर पल को शेड्यूल न करें. पर कुछ समय आप अपने लिए निकले वहीं चुपचाप किसी पार्क में बैठकर लोगों को निहारना,  सनसेट देखना या फिर कहीं पर घंटों बैठना भी सोलो ट्रैवल की असली खूबसूरत होती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IRCTC Japan Tour Package: कम बजट में करें जापान की सैर! IRCTC लाया 10 दिन का स्पेशल पैकेज
कम बजट में करें जापान की सैर! IRCTC लाया 10 दिन का स्पेशल पैकेज
Ayodhya Ram Mandir Tatkal Pass: राम मंदिर में VIP दर्शन बंद, अब ऐसे बुक करें तत्काल पास
राम मंदिर में VIP दर्शन बंद, अब ऐसे बुक करें तत्काल पास
India First High Altitude Ladakh Safari : लद्दाख में शुरू होगी भारत की पहली हाई-एल्टीट्यूड सफारी, जानें क्या है खास?
लद्दाख में शुरू होगी भारत की पहली हाई-एल्टीट्यूड सफारी, जानें क्या है खास?
सोनम वांगचुक ने दिल्ली-श्रीनगर वंदे भारत में किया सफर, बोले- इंडियन रेलवे पर गर्व
सोनम वांगचुक ने दिल्ली-श्रीनगर वंदे भारत में किया सफर, बोले- इंडियन रेलवे पर गर्व

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
Furniture Marks On Wall: घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
Embed widget