एक्सप्लोरर

गेटवे ऑफ इंडिया से किन-किन तरीकों से जा सकते हैं एलिफेंटा, कितना खतरनाक है यह रास्ता?

एलिफेंटा केव देखने के लिए हर साल लाखों की संख्या में दुनिया भर के टूरिस्ट गेटवे ऑफ इंडिया पहुंचते है. जानते हैं गेटवे ऑफ इंडिया से किस तरह से एलिफेंटा केव जा सकते हैं और कितना खतरनाक है यह रास्ता?

Gateway of India to Elephanta Route: मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा जा रही फेरी बोट पलटने की घटना सामने आई है. इस बोट में 56 यात्री सवार थे. बताया जा रहा है कि हादसे में एक टूरिस्ट की मौत भी हुई है. हादसा कैसे हुआ, इसके बारे में आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. हालांकि इस हादसे के बाद गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा के इस रूट की चर्चा तेज हो गई है. बता दें, एलिफेंटा केव पहुंचने के लिए हर साल लाखों की संख्या में दुनिया भर के टूरिस्ट गेटवे ऑफ इंडिया पहुंचते है. आइए जानते हैं गेटवे ऑफ इंडिया से किस तरह से एलिफेंटा केव जा सकते हैं और कितना खतरनाक है यह रास्ता? 

 गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा केव की दूरी

गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा केव की दूरी करीब 13 किलोमीटर है. हालांकि इस दूरी को तय करने के लिए कोई आम रास्ता नहीं है. एलिफेंटा जाने के लिए आपको समुद्र मार्ग का ही इस्तेमाल करना पड़ता है, इसलिए मात्र 13 किलोमीटर की दूरी तय करने में एक घंटे तक का वक्त लग जाता है. 

कैसे पहुंचे एलिफेंटा?

एलिफेंटा पहुंचने के लिए आपको मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पहुंचना होगा. यहां से आपको फेरी सेवा का सहारा लेना होगा. फेरी सेवा के जरिए ही आप एलिफेंटा तक पहुंच सकते हैं. इसी के लिए टूरिस्ट को गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा तक ले जाया जाता है. यूनेस्को ने इसे विश्व धरोहर स्थल में नामित किया है. 

कितना है किराया?

गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा जाने के लिए फेरी सवाएं दो प्रकार की हैं: लग्जरी टाइप व इकोनॉमी टाइप. इसमें लग्जरी क्लास की टिकट की कीमत 260 रुपये की है. यह टिकट एलिफेंटा तक जाने और वापसी दोनों तरफ के लिए मान्य होता है. फेरी सेवा की ऊपरी डेक पर बैठने के लिए आपको अलग से चार्ज देने पड़ सकते हैं. 

क्या है टाइमिंग?

फेरी सर्विस के लिए आपको टिकट के लिए 9 बजे से पहले लाइन में लगना होगा. दरअसल, फेरी टिकट काउंटर पर भीड़ के कारण 30 से 45 मिनट का समय लग सकता है. पहली बोट 9 बजे गेटवे ऑफ इंडिया से रवाना होती है, आखिरी नाव की टाइमिंग दोपहर 3.30 बजे की है. सोमवार को एलिफेंटा केव बंद रहती हैं, इसलिए फेरी सेवा नहीं चलती है. 

कितना खतरनाक है रास्ता?

चूंकि एलिफेंटा तक समुद्री मार्ग होने के कारण यहां मानसून के महीनों में यात्रा करने से बचना चाहिए. जून से अगस्त के बीच मूसलाधार बारिश के कारण यहां नावों का शेड्यूल बिगड़ जाता है. इसके अलावा तेज लहरों के कारण नावों का संतुलन बिगड़ने का खतरा रहता है.

यह भी पढ़ें: क्रिसमस के दिन खूबसूरती से भर जाते हैं भारत के ये बड़े चर्च, घूमने जा सकते हैं आप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त पर दिल्ली की ये जगहें जरूर देखें, मिलेगा देशभक्ति का एहसास
15 अगस्त पर दिल्ली की ये जगहें जरूर देखें, मिलेगा देशभक्ति का एहसास
Independence Day 2026: यहां आज भी ताजा हैं भगत सिंह की यादें, ऐसे बनाएं घूमने का प्लान
यहां आज भी ताजा हैं भगत सिंह की यादें, ऐसे बनाएं घूमने का प्लान
IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
Ranchi Travel Tips : दिल्ली से रांची पहुंचने का सबसे आसान और सस्ता रास्ता कौनसा है?
दिल्ली से रांची पहुंचने का सबसे आसान और सस्ता रास्ता कौनसा है?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget