एक्सप्लोरर

सर्दी का सितम! घूमने से पहले इन शहरों का जान लें तापमान, 10 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे

अगर पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर शुरू होता है तो मैदानी इलाकों में ठंड और ज्यादा बढ़ सकती है. क्योंकि बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में सर्द हवाएं चलनी शुरू हो जाएंगी.

Cold Wave In India: उत्तर भारत सहित देश के अलग-अलग हिस्सों में सर्दी कहर बरपा रही है. धूप निकलने के बावजूद लोगों को कंपकंपी का सितम झेलना पड़ रहा है. दिल्ली, यूपी, पंजाब जैसे कई राज्यों में दिन की शुरुआत घने कोहरे से हो रही है. वहीं, मौसम विभाग ने पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की आशंका जाहिर की है. अगर पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर शुरू होता है तो मैदानी इलाकों में ठंड और बढ़ सकती है. क्योंकि बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में सर्द हवाएं चलनी शुरू हो जाएंगी, जो कंपकंपी में और ज्यादा इजाफा करेंगी.

भारत में कई शहर ऐसे भी हैं, जहां का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे है. तापमान कम होने की वजह से इन स्थानों पर कड़ाके ठंड पड़ रही है और घने कोहरे का आलम छाया हुआ है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कुछ जगहों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और कहा है कि इन स्थानों पर अगले 5 दिनों तक शीतलहर की स्थिति बनी रहने की संभावना है.

इन शहरों का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे

दिल्ली

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है. कड़ाके की ठंड ने दिल्लीवासियों का जीना मुहाल कर दिया है. हालांकि राहत की बात यह है कि दोपहर में धूप निकल रही है. लेकिन रात के वक्त और सुबह के समय धुंध छाने की वजह से ज्यादा ठंड पड़ रही है. जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में आज सुबह न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया. दिल्ली के कई इलाके सुबह के वक्त घनघोर कोहरे में डूबे रहे.

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)

उत्तराखंड के कुछ इलाकों में काफी बर्फबारी हो रही है. जिसकी वजह से मैदानी इलाकों में बर्फीली हवाएं चल रही हैं. इन बर्फीली हवाएं की वजह से पूरा उत्तर भारत हाड़ कंपाने देने वाली ठंड का सामना कर रहा है. उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सर्दी कहर बरपा रही है. राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. बर्फीली हवाओं और कोहरे की वजह से उत्तर प्रदेश के कई इलाके ठंड की चपेट में हैं.

चूरू (राजस्थान)

सिर्फ दिल्ली और उत्तर प्रदेश ही नहीं राजस्थान भी शीतलहर की चपेट में है. राजस्थान में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है. चूरू राज्य का सबसे सर्द शहर बना हुआ है. यहां आलम ऐसा है कि न्यूनतम तापमान जीरो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. राज्य का दूसरा सबसे ठंडा इलाका झुंझुनूं जिले का पिलानी देखा गया. पिलानी में न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 

देहरादून (उत्तराखंड)

उत्तराखंड के देहरादून में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में भारी बर्फबारी के आसार जताएं हैं. IMD के मुताबिक 8-9 और 10 जनवरी को ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होगी. जबकि उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में घने कोहरे और सर्द हवाओं का आलम छाया रहेगा.  

शिमला (हिमाचल प्रदेश)

अगर आप इस दौरान शिमला जाकर बर्फबारी देखने के बारे में सोच रहे हैं तो पहले ये जान लें कि वहां का तपामन 3 डिग्री सेल्सियस है. मौसम विभाग के मुताबिक, शिमला, किन्नौर, कुल्लू, मंडी, लाहौल-स्पीति और चंबा के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है. इसके अलावा, कई इलाकों में भारी बारिश के भी आसार हैं.  

चंडीगढ़ (पंजाब)

चंडीगढ़ भी ठंड की चपेट में है. घने कोहरे के साथ-साथ सर्द हवाओं का दंश यहां के लोग भी झेल रहे हैं. शुक्रवार को चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में भी चंडीगढ़ में सर्दी का सितम जारी रहेगा.

ये भी पढ़ें: Pollution: जहरीली हवा का कहर! भारत में बढ़े 30 फीसदी सांस के मरीज, ICU में होना पड़ रहा भर्ती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget