एक्सप्लोरर

तुर्की और अजरबैजान को घुटनों पर ले आए भारतीय टूरिस्ट्स, मालदीव को भी दिखा दी औकात

तुर्की और अजरबैजान कल्चरल रिचनेस और खूबसूरत लैंडस्केप्स के चलते कभी भारतीय पर्यटकों के लिए पसंदीदा बजट-फ्रेंडली डेस्टिनेशंस थे. इन देशों के लिए भारतीय पर्यटकों की संख्या में तेज गिरावट आई है.

हाल के दिनों में इंडियन टूरिस्ट्स की इंटरनेशनल ट्रैवल प्रेफरेंसेज में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. भारतीयों ने कभी तुर्की और अजरबैजान जैसे देशों को भरपूर प्यार दिया था, अब वहां भारतीय टूरिस्ट्स के फुटफॉल काफी ज्यादा गिरावट आई है. इसके अलावा मालदीव भी भारतीय पर्यटकों की टूरिस्ट लिस्ट से बाहर होता दिख रहा है. हालांकि, वियतनाम और इंडोनेशिया जैसे साउथ-ईस्ट एशियन देश तेजी से पॉपुलर हो रहे हैं. 

तुर्की-अजरबैजान से क्यों हटे भारतीय पर्यटक?

तुर्की और अजरबैजान कभी भारतीय पर्यटकों के लिए पसंदीदा बजट-फ्रेंडली डेस्टिनेशंस थे. खासकर अपनी कल्चरल रिचनेस और खूबसूरत लैंडस्केप्स के लिए. हालांकि, हाल ही में इन देशों के लिए भारतीय पर्यटकों की संख्या में तेज गिरावट देखी गई है.

  • ऑपरेशन सिंदूर का असर: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय हवाई हमलों के बाद तुर्की और अजरबैजान ने पाकिस्तान का समर्थन किया. इससे भारतीय पर्यटकों में इन देशों के प्रति नाराजगी बढ़ी है, जिसके कारण उन्होंने इन देशों का बायकॉट करना शुरू कर दिया है.
  • वीजा एप्लीकेशन में कमी: बताया जा रहा है कि इन दोनों देशों के लिए वीजा एप्लीकेशंस में लगभग 42% की कमी आई है. मई 2025 में तुर्की में भारतीय पर्यटकों की संख्या में 24% और अजरबैजान में 21% की गिरावट दर्ज की गई है, जो इस बायकॉट का सीधा असर है.

वियतनाम-इंडोनेशिया फेवरेट लिस्ट में शामिल

जहां कुछ देश भारतीयों की फेवरेट लिस्ट से बाहर हो रहे हैं. वहीं, वियतनाम और इंडोनेशिया जैसे देश भारतीय पर्यटकों के लिए नए हॉटस्पॉट बन रहे हैं.

  • वीजा में आसानी और कनेक्टिविटी: पर्यटन क्षेत्र के एक्सपर्ट्स के अनुसार, वियतनाम, इंडोनेशिया और मिस्र जैसे देशों के लिए वीजा एप्लीकेशंस में करीब 31% की वृद्धि हुई है. डायरेक्ट फ्लाइट्स और वीजा ऑन अराइवल जैसी सुविधाओं ने इन देशों को और भी अट्रैक्टिव बना दिया है. उदाहरण के लिए, मुंबई और जकार्ता के बीच इंडिगो जैसी एयरलाइंस ने सीधी उड़ानें शुरू की हैं, जिससे कनेक्टिविटी बेहतर हुई है.
  • किफायती विकल्प: भारतीय पर्यटक हमेशा किफायती ट्रैवल ऑप्शन्स की तलाश में रहते हैं. वियतनाम और इंडोनेशिया न केवल खूबसूरत डेस्टिनेशंस हैं, बल्कि यहां रहना, खाना और घूमना भी दूसरे कई देशों के मुकाबले सस्ता है.
  • कल्चरल अट्रैक्शन: इन देशों की रिच कल्चर, हिस्टोरिकल साइट्स और नेचुरल ब्यूटी सुंदरता भी भारतीय पर्यटकों को अट्रैक्ट कर रही है.

मालदीव भी आउट ऑफ फेवर

मालदीव भी कभी भारतीय पर्यटकों का पसंदीदा लग्जरी डेस्टिनेशन था, अब वहां भी भारी गिरावट देखी जा रही है.

राजनीतिक तनाव: मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के भारत-विरोधी रवैये और भारतीय सैनिकों को वापस भेजने के डिसीजन के बाद भारत और मालदीव के संबंधों में खटास आ गई थी.

बायकॉट कैंपेन: इस तनाव के बाद भारत में बायकॉट मालदीव और विजिट लक्षद्वीप जैसे सोशल मीडिया कैंपेन चले, जिसका सीधा असर मालदीव के पर्यटन पर पड़ा. कुछ ही महीनों में मालदीव पहुंचने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या में 38% से 41% तक की गिरावट दर्ज की गई है, जबकि लक्षद्वीप जाने वाले भारतीयों की संख्या दोगुनी हो गई है.

यह ट्रेंड दिखाता है कि भारतीय पर्यटक अब अपनी ट्रैवल चॉइस में राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को भी इंपॉर्टेंस दे रहे हैं. साथ ही, वे नए और किफायती ऑप्शन्स की तलाश में हैं, जो उन्हें बेहतर वैल्यू और एक्सपीरियंस दे सकें.

ये भी पढ़ें: सावन में जरूर घूमें भोले बाबा के ये 8 मंदिर, दर्शन करते ही बदल जाती है किस्मत

About the author सोनम

जर्नलिज्म की दुनिया में करीब 15 साल बिता चुकीं सोनम की अपनी अलग पहचान है. वह खुद ट्रैवल की शौकीन हैं और यही वजह है कि अपने पाठकों को नई-नई जगहों से रूबरू कराने का माद्दा रखती हैं. लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसी बीट्स में उन्होंने अपनी लेखनी से न केवल रीडर्स का ध्यान खींचा है, बल्कि अपनी विश्वसनीय जगह भी कायम की है. उनकी लेखन शैली में गहराई, संवेदनशीलता और प्रामाणिकता का अनूठा कॉम्बिनेशन नजर आता है, जिससे रीडर्स को नई-नई जानकारी मिलती हैं. 

लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन रहने वाली सोनम ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत भी नवाबों के इसी शहर से की. अमर उजाला में उन्होंने बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद दैनिक जागरण के आईनेक्स्ट में भी उन्होंने काफी वक्त तक काम किया. फिलहाल, वह एबीपी लाइव वेबसाइट में लाइफस्टाइल डेस्क पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं.

ट्रैवल उनका इंटरेस्ट  एरिया है, जिसके चलते वह न केवल लोकप्रिय टूरिस्ट प्लेसेज के अनछुए पहलुओं से रीडर्स को रूबरू कराती हैं, बल्कि ऑफबीट डेस्टिनेशन्स के बारे में भी जानकारी देती हैं. हेल्थ बीट पर उनके लेख वैज्ञानिक तथ्यों और सामान्य पाठकों की समझ के बीच बैलेंस बनाते हैं. सोशल मीडिया पर भी सोनम काफी एक्टिव रहती हैं और अपने आर्टिकल और ट्रैवल एक्सपीरियंस शेयर करती रहती हैं.

Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस देश में पहाड़ों के बीच बसा है भक्त हनुमान मंदिर, यहां दिखता है आस्था का दिव्य नजारा
इस देश में पहाड़ों के बीच बसा है भक्त हनुमान मंदिर, यहां दिखता है आस्था का दिव्य नजारा
थार के अलावा भी भारत में हैं शानदार रेगिस्तान, जानिए देश के 5 अनोखे डेजर्ट डेस्टिनेशन के बारे में
थार के अलावा भी भारत में हैं शानदार रेगिस्तान, जानिए देश के 5 अनोखे डेजर्ट डेस्टिनेशन के बारे में
T20 World Cup Final 2026: टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल ने बढ़ाए अहमदाबाद में होटलों के भाव, दाम सुनकर उड़ेंगे होश
टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल ने बढ़ाए अहमदाबाद में होटलों के भाव, दाम सुनकर उड़ेंगे होश
Famous Red Light Area In The World: थाईलैंड से भी शानदार हैं इन पांच जगहों की रेड लाइट स्ट्रीट, घूमने का मन है तो आज ही बना लें प्लान
थाईलैंड से भी शानदार हैं इन पांच जगहों की रेड लाइट स्ट्रीट, घूमने का मन है तो आज ही बना लें प्लान

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच संकट में बांग्लादेश, भारत करेगा दिल खोलकर मदद, भेजेगा 5000 टन तेल
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच संकट में बांग्लादेश, भारत करेगा दिल खोलकर मदद, भेजेगा 5000 टन तेल
स्टॉक, शेयर मार्केट में निवेश करने वाले कर्मचारियों की बढ़ेगी मुश्किल? योगी सरकार ने लिया ये फैसला
स्टॉक, शेयर मार्केट में निवेश करने वाले कर्मचारियों की बढ़ेगी मुश्किल? योगी सरकार ने लिया ये फैसला
'शशि थरूर का माइक किया बंद, राहुल गांधी को...', गौरव गोगोई ने स्पीकर ओम बिरला पर लगाए गंभीर आरोप
'शशि थरूर का माइक किया बंद, राहुल गांधी को...', गौरव गोगोई ने स्पीकर ओम बिरला पर लगाए गंभीर आरोप
ईशान किशन कब कर रहे शादी, दादा ने कर दिया खुलासा, बच्चे की प्लानिंग को लेकर भी क्रिकेटर ने कही बड़ी बात
ईशान किशन कब कर रहे शादी, दादा ने कर दिया खुलासा, बच्चे की प्लानिंग को लेकर भी क्रिकेटर ने कही बड़ी बात
कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी का कार्ड वायरल, इन दिन लेंगे सात फेरे, 'पार्टी आफ्टर' में शामिल होंगे बड़े सेलेब्स
कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी का कार्ड वायरल, इन दिन लेंगे सात फेरे
Parliament Session 2026 Live: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ संसद में चर्चा, रविशंकर प्रसाद बोले- 'अध्यक्ष की कुर्सी पर...'
Live: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ संसद में चर्चा, रविशंकर प्रसाद बोले- 'अध्यक्ष की कुर्सी पर...'
ट्रैक्टर और खेती का सामान खरीदने के लिए सरकार देती है 3 लाख तक की सब्सिडी, जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन
ट्रैक्टर और खेती का सामान खरीदने के लिए सरकार देती है 3 लाख तक की सब्सिडी, जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन
Benefits Of Eating Raw Onion: गर्मी शुरू होते ही खाना शुरू कर दीजिए कच्चा प्याज, मिलते हैं गजब के फायदे
गर्मी शुरू होते ही खाना शुरू कर दीजिए कच्चा प्याज, मिलते हैं गजब के फायदे
Embed widget