एक्सप्लोरर

पार्टनर है दूर तो आजमाएं ये टिप्स, लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में बरकरार रहेगा प्यार

लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में कई छोटी-छोटी बातों की वजह से रिश्ते बड़ी ही जल्दी टूट जाते हैं. ऐसे में जिससे आप प्यार करते हैं उन पर पूरा विश्वास भी रखें.

कई कपल्स को अपनी कुछ मजबूरियों की वजह से लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप रखना पड़ता है. भले ही लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशन सामान्य लगता हो लेकिन इसे निभाना इतना आसान नहीं होता. ये एक तरह से किसी भी प्यार करने वाले के लिए एक परीक्षा होती है. खासतौर पर जब कपल्स को लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशन और करियर को एक साथ संभालना पड़ जाए. यही वजह है कि ऐसे रिलेशन लंबे समय तक नहीं चल पाते हैं. कुछ खास टिप्स अपनाकर आप लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप को आसानी से निभा सकते हैं.

  • हमेशा कॉन्टैक्ट में रहें- लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में सबसे जरूरी है एक-दूसरे के संपर्क में रहना. समय-समय पर एक-दूसरे से बात कर लेने से दूर के रिश्ते को मजबूती मिलती है. आपको जब भी समय मिले अपने पार्टनर को कॉल जरूर करें, उनसे उनका दिन कैसा रहा इसके बारे में पूछें, उनका हाल जानें, उन्हें इस बात का एहसास दिलाएं कि आप उन्हें कितना प्यार करते या करती हैं.
  • लड़ाई-झगड़े से बचें- दूर रहने पर कई बार आप सामने वाले की स्थिति को समझ नहीं पाते. दूर रहने की वजह से भी कई बार इंसान चिड़चिड़ा हो जाता है, जिससे उसका स्वभाव गुस्सैल हो जाता है. ऐसे में कई बार लड़ाई-झगड़े तक की नौबत आ जाती है. ऐसी स्थिति में ध्यान रखें कि आप छोटी-मोटी बातों को लेकर बेवजह लड़ाई न करें. 
  • पार्टनर के प्रति ईमानदार रहें- किसी भी रिश्ते की नींव ईमानदारी पर टिकी होती है. अगर आपके रिश्ते में ईमानदारी है तो आपका रिश्ता भी मजबूत होगा. लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में पार्टनर्स  का एक-दूसरे के प्रति जितना ईमानदारी जरूरी है. अगर आप ईमानदार नहीं होंगे तो आपकी एक छोटी सी गलती आपके रिश्ते को खत्म कर सकती है.
  • दूरी की आदत डालें- लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में जो सबसे जरूरी होता है वो है अपने हमसफर से अलग रहने की आदत डालना. जब आप अपने पार्टनर से दूर जाते हैं तो आपको ये सीखने की जरूरत होती है कि जिसके साथ आप पूरी जिंदगी बिताना चाहते हैं उससे कुछ समय के लिए कैसे दूर रहा जा सकता है. अपने पार्टनर से दूर रह लेने की आदत आपको भविष्य में भी काम आ सकती है.
  • इग्नोर करना सीखें- पार्टनर से दूर रहने पर स्वभाव में चिड़चिड़ापन या फिर जल्दी गुस्सा आ जाना स्वाभाविक है. ऐसे में आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा कि आप छोटी-मोटी बातों को इग्नोर करें. ना सीख जाएं. फोन क्यों नहीं किया या फिर बात करने के लिए समय नहीं निकाल पा रहे जैसी बातों पर लड़ेंगे तो रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पाएगा. 
  • प्राइवेसी का ध्यान रखें- रिश्ता चाहे कैसा भी हो उसमें पर्सनल स्पेस बेहद ही जरूरी होता है. हर एक इंसान का अपना एक स्पेस होता है जिसमें वो कंफर्ट फील कर करता है. ऐसे में आप भी एक-दूसरे को आजादी का एहसास जरूर दिलाएं. रिश्ते में जरूरत से ज्यादा दखल परेशानी खड़ी कर सकता है.
  • एक-दूसरे से मिलने का समय निकालें- लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में जितना जल्दी हो सके एक-दूसरे से मिलने का समय निकालें. एक-दूसरे से मिलने का मौका अपने हाथ से ना जाने दें. आमने-सामने कि मुलाकात किसी भी रिश्ते के लिए बहुत जरूरी होती है. मुलाकात से दिल का बोझ कम होगा और आपसी समझ भी बढ़ेगी.

पार्टनर से लड़ाई के बाद ब्रेकअप करें या पैचअप? ये चीजें ध्यान में रखकर लें फैसला

अपने Partner को लेकर हैं सीरियस? तो इस तरह करें जाहिर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
IRCTC Japan Tour Package: कम बजट में करें जापान की सैर! IRCTC लाया 10 दिन का स्पेशल पैकेज
कम बजट में करें जापान की सैर! IRCTC लाया 10 दिन का स्पेशल पैकेज
गंजापन रोकने के लिए सलमान खान ने कराई PRP थेरेपी, इसमें कितना खर्चा?
गंजापन रोकने के लिए सलमान खान ने कराई PRP थेरेपी, इसमें कितना खर्चा?
Zero Oil Cooking: क्या होती है जीरो ऑयल कुकिंग? इससे क्या होता है फायदा
क्या होती है जीरो ऑयल कुकिंग? इससे क्या होता है फायदा

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget