एक्सप्लोरर

Happy Married Life Tips: कपल्स के लिए बहुत जरूरी है यह टिप्स, इसे फॉलो कर आप भी अपनी जिंदगी को बना सकते हैं खुशहाल

Relationship Tips : शादी के बाद हमें नए माहौल में नए इंसान के साथ तालमेल बिठाना पड़ता है. लोग बड़े अरमानों से शादी करते हैं लेकिन, कई बार यह शादी चल नहीं पाती और टूट जाती है.

Happy Married Life Tips: प्यार, विश्वास के साथ समझदारी की भी मैरिड लाइफ में अहम भूमिका होती है. शादी चाहे लव हो या अरैंज इसे चलाने के लिए कई तरह की कोशिशें करनी पड़ती हैं, फिर चाहे वो सैक्रिफाइस हो या छोटी-मोटी लड़ाई को इग्नोर करना हो. शादी जीवन के सबसे बड़े और अहम फैसलों में से एक है. शादी के हर इंसान की जिंदगी पूरी तरह से बदल जाती है. शादी के बाद हमें नए माहौल में नए इंसान के साथ तालमेल बिठाना पड़ता है. लोग बड़े अरमानों से शादी करते हैं लेकिन, कई बार यह शादी चल नहीं पाती और टूट जाती है.

इसका सबसे बड़ा कारण है आपस में तालमेल की कमी होना. लेकिन, अगर दोनों लोग किसी रिश्ते में समझदारी से काम लें तो यह नौबत नहीं आएगी. क्या आप खुशहाल शादीशुदा जिंदगी की क्या निशानी है इसके बारे में जानते हैं? अगर आपका जवाब है नहीं तो आपको उन निशानियों के बारे में बताने वाले हैं जो खुशहाल शादीशुदा की परिचायक है. चलिए जानते हैं इस बारे-

एक-दूसरे के साथ मिलकर करें काम
जीवन साथी का मतलब ही होता है जीवन के हर पड़ाव में साथ देने वाला या वाली. इसलिए एक शादी को सफल बनाने के लिए दोनों पार्टनर को मिलाकर हाथ बंटाना चाहिए. इसमें घर और बाहर दोनों जगह के काम शामिल है. घर पर पार्टनर के साथ मिलकर घर काम करना, खाना बनाना और बच्चों की देखरेख करना यह सब शामिल है. इन सब चीजों से रिश्ता हमेशा खुशहाल और मजबूत बना रहता है.  

एक-दूसरे का ख्याल रखना है जरूरी
एक अच्छे जीवनसाथी की सबसे बड़ी पहचान होती है साथी का ध्यान रखने वाला इंसान. जो कपल एक-दूसरे का हमेशा ख्याल रखते हैं वह एक दूसरे से कभी जुदा नहीं होते. अगर आपके पार्टनर आपको कॉल करके आपका हाल चाल लेते रहते हैं और बिना कुछ कहें ही आपकी परेशानी समझ लेते हैं. तो यह सफल शादीशुदा जिंदगी की निशानी है.

जीवन में शिकवे-शिकायत की कोई जगह नहीं होना
हो सकता है आपको अपने पार्टनर की कोई बात आपको अच्छी न लगी हो लेकिन, यह मन में घर नहीं करनी चाहिए. दो लोगों के रिश्ते के बीच किसी तरह के शिकवे शिकायत की कोई जगह नहीं होनी चाहिए. एक दूसरे से बात करके मनमुटाव दूर कर लेना चाहिए. यह अच्छी और सुखद शादी की निशानी है.

दूसरों से रिश्ते की तुलना करना बंद कर दें
हर किसी की जिंदगी बेहद ही अलग है, ऐसे में आपकी मैरिड लाइफ भी दूसरों जैसी नहीं हो सकती। जैसे किसी को अपनी निजी जिंदगी का जिक्र सोशल मीडिया पर करना पसंद होता है, लेकिन हो सकता है कि आपके पार्टनर को ऐसा करना न पसंद हो. मगर आप साथी के ऐसा न करने से उनके प्यार को जज नहीं कर सकते. वरना इसका असर आपकी शादीशुदा जिंदगी पर जरूर दिखने लगेगा। हर किसी की सोच और लाइफस्टाइल बहुत अलग होती है, इसलिए अपने रिश्ते को दूसरों से कंपेयर के बजाय आपको एक-दूसरे को बेहतर बनाने का प्रयास करना चाहिए, जिसका लाभ आपके रिश्ते को भी जरूर मिलेगा.

ये भी पढ़ें- Relationship Advice : अगर आप भी करते हैं अपने पार्टनर पर बेतहाशा गुस्सा तो कुछ ऐसा होता है आपके पार्टनर पर असर

Relationship Advice : करीना कपूर-सारा अली खान करती हैं एक दूसरे से बेहद प्यार, जानें कैसे रिश्तों में भरें मिठास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hepatitis B Treatment: क्या खत्म होगा हेपेटाइटिस बी? मिली बड़ी कामयाबी
क्या खत्म होगा हेपेटाइटिस बी? मिली बड़ी कामयाबी
दूल्हा घोड़ी पर ही क्यों आता है? शादी की इस रस्म के पीछे छिपी है दिलचस्प कहानी
शादी में दूल्हा घोड़ी पर ही क्यों बैठता है? जानिए वो सच जिसे किसी ने नहीं बताया होगा!
Does Paan Cause Cancer: क्या पान खाने से सच में होता है कैंसर? जानिए सच्चाई
क्या पान खाने से सच में होता है कैंसर? जानिए सच्चाई
Cancer Cases In Elderly: क्या बुजुर्गों में बढ़ रहा कैंसर का खतरा? जानें सच
क्या बुजुर्गों में बढ़ रहा कैंसर का खतरा? जानें सच

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget