एक्सप्लोरर

Relationship Hacks: शादी को लेकर Taapsee Pannu ने कही थी ये बड़ी बात, जानें क्यों लड़कियां नहीं करना चाहती शादी

Relationship Tips: शादी जिंदगी का अहम हिस्सा होता है. हम लव रिलेशनशिप जैसे फैसले तो बड़ी आसानी से ले लेते हैं, लेकिन शादी का फैसला लेना थोड़ा मुश्किल होता है.

Relationship Tips : दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान तापसी ने अपने रिलेशनशिप को लेकर कई खुलासे किए थे. वहीं शादी के सवाल पर एक्ट्रेस ने कहा था, 'मैं सिर्फ तभी शादी करूंगी जब मुझे बच्चे पैदा करने होंगे. मैं बच्चे शादी से पैदा करना चाहती हूं. मुझे बहुत भव्य शादी करनी भी नहीं है. एक दिन में ही परिवार और करीबी दोस्तों के साथ ये सब हो जाएगा. कई दिनों तक चलने वाले फंक्शन्स बहुत थकाने वाले होते हैं. यह एक दिन के कार्यक्रम की तरह होगा.'

तापसी ने जो कहा ऐसी सोच रखने वाली अब सिर्फ वो ही नहीं बल्कि कई लोग हैं, जिन्हें लगता है कि मैरिज करना इतना भी जरूरी नहीं। कई कपल्स को लगता है कि शादी मन के हिसाब से होनी चाहिए न कि उम्र के नजरिए से इसे किया जाना चाहिए.

जमाना बदल गया, सोच बदल गई, रिश्‍ते को देखने का नजरिया भी बदल गया, लेकिन जब बात शादी की हो तो लड़कियों को डर लगता है. शादी जिंदगी का अहम हिस्सा होता है. हम लव रिलेशनशिप जैसे फैसले तो बड़ी आसानी से ले लेते है, लेकिन शादी का फैसला लेना थोड़ा मुश्किल होता है

कई लड़कियां अपने करियर के चक्कर में शादी न करने का फैसला लेती हैं, क्योंकि उन्हें डर होता है कि शादी को बाद वो सारी चीजें नहीं कर पाएंगी जो वो करना चाहती हैं. लड़कियां आखिर शादी से डरती क्यों है आज हम आपको बताते हैं-

जिंदगी मे रोक-टोक नहीं चाहती
जब किसी लड़की की शादी होती है तो वह अपना घर परिवार छोड़कर अपने पति के घर जाती है. ऐसे में नये लोग नई जगह सब कुछ उसके लिए अगल होता है और एक लड़की को इसको समझने में बहुत समय लग जाता है. कभी कभी ऐसा भी होता है कि लड़की उस तौर तरीके में कभी डल ही नहीं पाती है. उसे वैसा माहौल नहीं मिल पाता है जैसा उसके घर का होता है. ससुराल वाले रोक टोक लगाने लगते है जैसे कि ऐसे कपड़े मत पहनो, दोस्तो के साथ घूमने मत जाओ. इन सारी चीजों से बचने के लिए लड़की शादी न करने के फैसले को ही सही समझती है. 

शादी की परेशानियां
कई लड़कियां अपने परिवार या फिर दोस्तों से सुनती हैं कि शादी के बाद बहुत सारी दिक्कते होती हैं.  उनकी जिंदगी में शादी सिर्फ एक जिम्मेदारी बनकर रह जाती है और कई लोगों के इस वजह से तलाक भी हो जाते हैं. इसलिए कई लड़कियां शादी करने से भागती हैं. 

बच्चों की जिम्मेदारी
कई बार ऐसा होता है कि घरों में शादी होते ही परिवार को लोग बच्चों के बारे में पूछना शुरू कर देते हैं. ऐसे में लड़की को अपना काम छोड़कर घर बैठना पड़ता है, क्योंकि प्रेग्नेंसी में काम करने की इजाजत कई ससुराल वाले नहीं देते. इसलिए लड़कियां शादी नहीं करना चाहती.

बार-बार शादी का जिक्र
लड़कियां कब बड़ी हो जाती हैं और शादी के लायक हो जाती हैं ये उनके माता-पिता को भी नहीं पता चलता, लेकिन बाकि रिश्तेदारों को लड़की की शादी की बड़ी चिंता हो जाती है.लड़की जहां भी जाती है लोग उससे यही पूंछते हैं कि शादी कब करोगी. कई बार इससे भी लड़कियां चिढ़ जाती हैं और शादी नहीं करने का फैसला ले लेती हैं.

Relationship Hacks: ब्रेकअप के बाद Priyanka Chopra की तरह हर लड़कियों का होता है ऐसा हाल, जानें प्रियंका ने क्या कहा?

Relationship Tips: प्यार न होने के बाद भी लोग क्यों नहीं खत्म कर पाते हैं अपना रिश्ता, जानें बड़ी वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weight Loss Diet: वेट लॉस के लिए कौन-सी दाल है सबसे बेस्ट? यहां जान लें रेसिपी
वेट लॉस के लिए कौन-सी दाल है सबसे बेस्ट? यहां जान लें रेसिपी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
How To Identify Real Cinnamon: कैसे करें असली दालचीनी की पहचान, बड़े काम की है ये ट्रिक
कैसे करें असली दालचीनी की पहचान, बड़े काम की है ये ट्रिक
Dal Foam: दाल बनाते वक्त क्या वाकई हटा देना चाहिए झाग? जानें सच्चाई
दाल बनाते वक्त क्या वाकई हटा देना चाहिए झाग? जानें सच्चाई

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget