एक्सप्लोरर

Relationship Tips: शादी से जुड़ी सदियों पुरानी अंधविश्वास भरी बातें, क्या आप भी करते हैं इन पर भरोसा

Relationship Tips: शादी से जुड़ी इन बातों का कोई मोल नहीं है. लेकिन मॉडर्न जमाने में ऐसी बातों पर विश्वास करना थोड़ा मुश्किल लगता है. 

Relationship Tips : इस बात में कोई दो राय नहीं कि जगह के अनुसार न केवल बोलचाल की भाषा-कपड़े पहनने का तरीका बदल जाता है बल्कि शादी में निभाई जाने वाली रस्में भी पूरी तरह से अलग हो जाती हैं. हालांकि, शादियों का पैटर्न कैसा भी हो, लेकिन भारतीय समाज में विवाह को हमेशा ही महत्वपूर्ण माना गया है.

शादी वाले घर में एक तरफ जहां नवविवाहित जोड़े के लिए मंगल कामनाएं की जाती हैं. वहीं इस दौरान मन में ऐसे कई अंधविश्वास भी जन्म ले लेते हैं, जिनका आज के समय से कोई लेना-देना नहीं है. हालांकि, हम ऐसा बिल्कुल नहीं कह रहे हैं कि शादी से जुड़ी इन बातों का कोई मोल नहीं है. लेकिन मॉडर्न जमाने में ऐसी बातों पर विश्वास करना थोड़ा मुश्किल लगता है. 

तुम्हारी शादी जल्दी होगी

हर पंजाबी शादी में चूड़ा सेरेमनी के बाद कलीरे की रस्म होती है. इस दौरान दुल्हन अपनी चूडियों में कलीरे बांधती है, जोकि उसकी प्रिय सहेलियों या बहनों द्वारा बांधा जाता है. दुल्हन की चूडियों में जब कलीरे बांध दिए जाते हैं, तब वह अपने हाथों को अपनी अविवाहित सहेलियों या बहनों के सिर पर झटकती है. ऐसे में कलीरा जिसके सिर पर भी गिरता है, शादी का अगला नंबर उसी का होता है. 

मेंहदी जितनी गहरी, उतना गहरा प्यार

अक्सर आपने शादियों में सुना होगा कि दुल्हन की मेहंदी जितनी गहरी होगी, उसका पति उसे उतना ही प्यार करेगा. हालांकि, बहुत से लोगों को ऐसा लगता है कि मेहंदी डार्क हो या लाइट या फिर मीडियम पति का प्यार हमेशा ही 100% रहना चाहिए. मेहंदी के रंग से पति-पत्नी के रिश्ते की गहराई को नहीं आंका जा सकता है.

बुझना नहीं चाहिए दीपक

शादी में आयोजित हो रहे पूजा-पाठ के कार्यक्रमों में आपने ज्यादातर लोगों को कहते हुए सुना होगा कि किसी भी कीमत पर दीपक बुझना नहीं चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि दीपक का बुझना हमेशा से ही एक नेगेटिव वाइब देता है, जिसकी वजह से ज्यादातर लोगों के मन में किसी अनहोनी का भय सताने लगता है.



और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bed Repair Tips: लकड़ी के पलंग से आती है चू-चू की आवाज? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
लकड़ी के पलंग से आती है चू-चू की आवाज? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
Why Salt Gets Wet In Monsoon: बरसात में नमक गीला हो जाता है, चीनी क्यों नहीं?
बरसात में नमक गीला हो जाता है, चीनी क्यों नहीं?
How To Cook Fluffy Rice: चावल हमेशा चिपक जाते हैं? इस ट्रिक से हमेशा बनेंगे खिले-खिले
चावल हमेशा चिपक जाते हैं? इस ट्रिक से हमेशा बनेंगे खिले-खिले
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget