एक्सप्लोरर

Holiday Plan: वेकेशन पर जाने का प्लान है तो साथ रखें ये एक्सेसरीज, फोटो में दिखेंगी बेहद स्टाइलिश

Travelling Accessories List: अगर आप कहीं घूमने जाने का प्लान कर रहे हैं तो आपके ट्रैवल बैग में ये चीजें जरूर होनी चाहिए. इससे आप ट्रिप में सेफ और स्टाइलिश दिखेंगी.

Summer Vecation Plan: गर्मियां आते ही बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी का मन कहीं न कहीं घूमने जाने का करने लगता है. गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहाड़ों की ट्रिप जरूर करते हैं. बच्चों के स्कूल की छुट्टियां हो जाती हैं ऐसे में आप भी कहीं की ट्रिप प्लान कर सकते हैं. घूमने जाने के नाम से ही मन खुश हो जाता है. हालांकि कहीं वेकेशन पर जाने से पहले पैकिंग करना अपने आप में एक टास्क है. क्या स्टाइल हो, कैसे कपड़े पहनें लड़कियां इसे लेकर बहुत पहले से ही प्लान करने लगती हैं. हालांकि ये सही भी है आपके दिमाग में सब कुछ पहले से ही क्लीअर होता है. ऐसे में अगर आप भी अपना टैवल बैग पैक कर रही हैं तो आज हम आपको ऐसी 5 एक्सेसरीज बता रहे हैं जो आपके लुक को बेहद स्टाइलिश बना देंगी. आपको अपने साथ इन चीजों को जरूर कैरी करना चाहिए. इससे आपके फोटो भी शानदार आएंगे और आप सुरक्षित भी रहेगे. 

1- हेयरस्कार्फ- अगर आप पहाड़ों पर घूमने जा रहे हैं तो आपको अपने साथ हेयरस्कार्फ जरूर कैरी करना चाहिए. स्कार्फ कैरी करने से आपका लुक काफी कूल और स्टाइलिश दिखेगा. किसी भी फंकी ड्रेस के साथ आप बालों को खुला रखें और साथ में हेयरस्कार्फ पहन लें. आप किसी एक्ट्रेस से कम नहीं लगेंगी. स्कार्फ से आप बालों को बांध भी सकती हैं. 

2- गॉगल्स- फोटो में स्टाइलिश दिखना है तो गॉगल्स ले जाना बिल्कुन न भूलें. ये न सिर्फ आपको तेज धूप से बचाएगा बल्कि अल्ट्रा वायलेट किरणों से आपकी आंखों को प्रोटेक्ट करेगा. चश्मा लगाने से लुक काफी स्टाइलिश लगता है. धूप से होने वाले नुकसान से बचने के लिए अच्छी क्वालिटी के गॉगल्स ही इस्तेमाल करें. गॉगल्स सूट, ड्रेस, स्कर्ट और शॉर्ट्स सभी पर खूबसूरत लगते हैं. 

3- लेयर्ड नेकलेस- आजकल कई लेयर वाले नेकलेस काफी ट्रेंड में हैं. अगर आप वेकेशन पर जाने का प्लान कर रही हैं और खुद को कूल और स्टाइलिश लुक देना चाहती हैं तो आप इस तरह के नेकलेस जरूर कैरी करें. इससे ड्रेस या गाउन को एकदम क्लासी लुक मिलेगा. आप इसे पर्ल, व्हिमसिकल गोल्डन या फंकी लुक में ले सकती हैं. इस तरह की एक्सेसरीज से आप बेहद स्टाइलिश दिखेंगी. 

4- सन प्रोटेक्शन ऐससरीज- आप चाहें पहाड़ों पर जा रहे हैं या बीच पर आपको धूप से अपनी त्वचा को बचाना सबसे जरूरी है. इसके लिए सन-ब्लॉक क्रीम हमेशा अपने साथ कैरी करें. वेकेशन के दौरान अक्सर लोगों को टैनिंग की समस्या हो जाती है, जिससे चेहरा और हाथ- पैर काले हो जाते हैं. गर्मी में कुछ लोगों को सन बर्न की समस्या भी हो जाती है. ऐसे में डॉक्टर की सलाह से एक सही एसपीएफ वाला सन-स्क्रीन लोशन अपने साथ जरूर रखें.

5- हैट- धूप और गर्मी से बचने के लिए आपको अपने साथ हैट जरूर कैरी करना चाहिए. हैट न सिर्फ आपको धूप से बचाएगा बल्कि इससे आपको स्टाइलिश लुक भी मिलेगा. गर्मी में हैट वाली फोटो आपको कूल लुक देंगी. हैट आपके लुक को कई गुना एन्हांस करेगा. हैट लगाने से आपके बाल धूप और धूल से भी बच जाएंगे साथ ही आपका लुक भी पूरी तरह से ट्रांसफॉर्म हो जाएगा.

ये भी पढ़ें: Health Care Tips: अगर जल्दबाज़ी में खाना खा रहे हैं तो जान लें ये बातें, हो सकती है दिक्कत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लड़ते रहें अमेरिका-ईरान, हम तो अपना ही देश घूम लेंगे
लड़ते रहें अमेरिका-ईरान, हम तो अपना ही देश घूम लेंगे
How To Fix Roof Leakage: छत की लीकेज और सीलन से हैं परेशान? ऐसे करें दरारों की पक्की मरम्मत
छत की लीकेज और सीलन से हैं परेशान? ऐसे करें दरारों की पक्की मरम्मत
दिल्ली में बढ़ रहे H1N1के केस, मरीजों में गिर रहा ऑक्सीजन लेवल
दिल्ली में बढ़ रहे H1N1के केस, मरीजों में गिर रहा ऑक्सीजन लेवल
How To Fix Mushy Rice: चावल में पड़ गया ज्यादा पानी, एक ब्रेड से खिले-खिले हो जाएंगे राइस
चावल में पड़ गया ज्यादा पानी, एक ब्रेड से खिले-खिले हो जाएंगे राइस

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget