एक्सप्लोरर

Summer Health: पेट में हो रही है गर्मी, इन 5 चीजों के सेवन से मिलेगी ठंडक

Stomach Upset Due To Heat: गर्मी आते ही पेट की समस्याएं शुरु हो जाती हैं. कई बार बिना सोचे-समझे कुछ भी खाने से पेट में गर्मी हो जाती है. आप इन चीजों का सेवन कर पेट को ठंडा रख सकते हैं.

Keep Your Stomach Cool In Summer: गर्मी में खाने-पीने से कई बार पेट में गर्मी हो जाती है. कई बार लोग ठंड में खाने वाली चीजों का सेवन गर्मी में भी करते रहते हैं, जो परेशानी पैदा करता है. गर्मी में ज्यादा गर्म तासीर की चीजें खाने से पेट में जलन और उल्टी-दस्त की समस्या हो सकती है. ऐसे में आपको ठंडी तासीर का आहार लेना चाहिए. इससे पेट में होने वाली परेशानी को कम किया जा सकता है. अगर आपके पेट में भी गर्मी हो रही है तो इन खाद्य पदार्थों का सेवन करें.   

इन चीजों से रखें पेट को ठंडा 

1- ठंडा दूध- पेट की गर्मी के लिए नाश्ते में रोजाना 1 कप ठंडा दूध पिएं. दूध में कैल्शियम होता है जो आपके पेट की गर्मी को अब्जॉर्ब कर लेता है और ठंडक पहुंचाता है. 

2- केला- अगर पेट में गर्मी हो रही है तो केला खाएं. केले में पोटैशियम ज्यादा होता है जिससे एसिड कंट्रोल रहता है. केले में पाए जाने वाल पीएच तत्व पेट से एसिड को कम करता है. इससे पेट में एक चिकनी लेयर बनती है और गर्मी से राहत मिलती है. केले में फाइबर भी काफी होता है जिससे पाचन सही रहता है. 

3- पुदीना- पुदीने के पत्ते खाने से पेट का एसिड भी कम होता है. 1 गिलास पानी में पुदीने की कुछ पत्तियां डालकर उबाल लें. अब इसे ठंडा होने पर पीएं. 

4- तुलसी के पत्ते- खाली पेट तुलसी के पत्ते खाने से पेट में पानी की मात्रा बढ़ेगी. इससे पेट का एसिड भी कम होता है. तुलसी के पत्तों से मसालेदार खाना आसानी से पच जाता है. रोज सुबह 5-6 तुलसी के पत्ते खाने चाहिए. 

5- सौंफ- पेट की गर्मी को शांत करने के लिए खाने बाद सौंफ और मिश्री खाएं. इससे पेट में होने वाली जलन शांत हो जाएगी. सौंफ खाने से एसिडिटी की समस्या भी दूर हो जाती है. सौंफ को पानी में उबालकर भी आप पी सकते हैं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Summer Health Tips: गर्मी में ज्यादा गुड़ खाना हो सकता है नुकसानदायक, सीमित मात्रा में करें सेवन

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Wedding Night Tips: शादी की पहली रात बीवी से क्या बात करें, कैसे दिलाएं अपनेपन का अहसास?
शादी की पहली रात बीवी से क्या बात करें, कैसे दिलाएं अपनेपन का अहसास?
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे अस्पताल, 30 दिन में इंफेक्शन से 77% की मौत
मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे अस्पताल, 30 दिन में इंफेक्शन से 77% की मौत
Karwa Chauth Tips: पहले साड़ी पहनें या ज्वेलरी? करवा चौथ पर कभी न करें ये 1 गलती
पहले साड़ी पहनें या ज्वेलरी? करवा चौथ पर कभी न करें ये 1 गलती

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
Embed widget