एक्सप्लोरर

Kitchen Hacks: गुड़ और खजूर से बनाएं रस मलाई, हेल्दी और टेस्टी स्वीट

Rasmalai Recipe: गर्मी में ठंडी-ठंडी रसमलाई खाना भला किसे पसंद नहीं होगा. ऐसे में अगर आप वजन बढ़ने की वजह से रसमलाई नहीं खाते हैं तो ये गुड़ और खजूर से बनी रसमलाई बनाकर खा सकते हैं.

Jaggery And Dates Rasmalai: रसमलाई पूरे साल मिलने वाली मिठाईयों में से एक है. हालांकि गर्मी में रसमलाई खाना लोग ज्यादा पसंद करते हैं. रसमलाई खाने में जितनी टेस्टी लगती है उतनी ही ज्यादा कैलोरी इसमें होती हैं. ऐसे में कुछ लोग सिर्फ ज्यादा मीठा होने की वजह से रसमलाई नहीं खाते हैं. अगर आप भी यही सोचकर रसमलाई खाने से बचते हैं तो हम आपको गुड़ और खजूर से टेस्टी रसमलाई बनाना बता रहे हैं. इसमें चीनी का इस्तेमाल बिल्कुल नहीं किया जाता है. गुड़ और खजूर से बनी रसमलाई खाने में बहुत ही टेस्टी लगती है. खास बात ये है कि इसे डायबिटीज के मरीज भी खा सकते हैं. 

रसमलाई बनाने के लिए सामग्री

  • दूध- 3 लीटर 
  • नींबू का रस- 3 टेबलस्पून 
  • गुड़- 4 कप टूटा हुआ
  • मिक्स ड्राई फ्रूट्स- 2 टेबलस्पून 
  • इलायची पाउडर- 1/4 टीस्पून 
  • खजूर- 2 टेबलस्पून कद्दूकस किए 
  • केसर- 4-6 धागे 
  • जरूरत के हिसाब से पानी

गुड़ और खजूर से कैसे बनाएं रसमलाई 
1- रसमलाई बनाने के लिए सबसे पहले किसी कड़ाही में 2 लीटर दूध गर्म करने के लिए रख दें.
2- दूध उबल जाए तो गैस बंद कर दें और दूध को थोड़ा ठंडा होने दें. 
3- अब दूध में नींबू का रस डाल दें और अच्छी तरह मिक्स कर दें.
4- नींबू डालने से दूध पूरा फट जाएगा, इसके बाद दूध को कपड़े से छान लें.
5- कपड़े के ऊपर ठंडा पानी डालते हुए अच्छी तरह दबाकर पूरा पानी निकाल दें. 
6- छैना तैयार है, जिससे आपको रसमलाई बनानी हैं.
7- तैयार छेना को 10 मिनट तक मैश करें, जिससे बॉल्स बनाते समय ये फटे नहीं.
8- छेने से लोई लेकर हाथों से बॉल्स जैसी शेप बनाएं और हथेली से हल्का दबा दें. 
9- चाशनी तैयार करने के लिए पैन में गुड़ और 2 कप पानी डालकर गैस पर रख दें.
10- जब चाशनी उबलने लगे तो इसमें छैनों को डाल दें और करीब 15-20 मिनट तक ढककर उबालें.
11- छेना पूरी चाशनी पी जाएंगे और साइज में दोगुने हो जाएंगे तो गैस बंद करें.
12- अब 1 लीटर दूध को तब तक पकाएं, जब तक वो आधा न रह जाए. अब इसमें बचा हुआ गुड़ और खजूर डाल कर मिला दें. 
13- थोड़ी देर तक पकाएं और फिर इसमें केसर और इलायची डालकर गैस बंद कर दें. 
14- अब छेना को चाशनी से निकाल कर दूध में डाल दें.
15- तैयार है टेस्टी रसमलाई इसे ड्राई फ्रूटस से गार्निश कर लें और ठंडा करके खाएं.

ये भी पढ़ें: Monsoon Special Recipe: बारिश के मौसम में चाय की चुस्की के साथ मजा लें क्रिस्पी साबूदाना वड़ा का, जानें इसकी रेसिपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त पर दिल्ली की ये जगहें जरूर देखें, मिलेगा देशभक्ति का एहसास
15 अगस्त पर दिल्ली की ये जगहें जरूर देखें, मिलेगा देशभक्ति का एहसास
15 August Kids Outfit: 15 अगस्त पर बच्चों को ऐसे पहनाएं कपड़े, ठहर जाएगी सबकी नजरें
15 अगस्त पर बच्चों को ऐसे पहनाएं कपड़े, ठहर जाएगी सबकी नजरें
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Independence Day 2026:15 अगस्त पर हर भारतीय को करने चाहिए ये 15 संकल्प, पढ़ें पूरी लिस्ट
15 अगस्त पर हर भारतीय को करने चाहिए ये 15 संकल्प, पढ़ें पूरी लिस्ट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
Embed widget