एक्सप्लोरर

Skin Care With Milk: छोटे नुस्खे का बड़ा फायदा, त्वचा पर लगाएं दूध तो मिलेंगे सैकड़ों फायदे

Skin Care With Milk: त्वचा पर दूध लगाना, स्किन केयर का एक सदियों पुराना नुस्खा है. जिसे हमारी दादी-नानी हर दिन अपनाती थीं. हालांकि बाजारवाद के प्रभाव के कारण हमने इसे भुला दिया.

Winter Skin Care: दूध के फायदों के बारे में हम सभी जानते हैं. हालांकि इस बात को कम ही लोग जानते हैं कि शरीर को सिर्फ दूध पीने से फायदा नहीं मिलता है. बल्कि इसे त्वचा पर लगाने से भी त्वचा को बहुत लाभ मिलते हैं. खासतौर पर सर्दी के मौसम में तो त्वचा पर दूध का उपयोग जरूर करना चाहिए क्योंकि यह प्राकृतिक मॉइश्चराइजर की तरह त्वचा पर काम करता है. किसी टॉनिक की तरह स्किन सेल्स को हील करता है और फेयरनेस क्रीम की तरह त्वचा को गोरा बनाने में मदद करता है.

 
त्वचा पर दूध लगाने के इतने फायदे जानने के बाद जाहिर है, अब आप यह जानना चाहेंगे कि त्वचा पर दूध लगाना किस तरह चाहिए तो आपको बता दें कि फेस पैक में मिलाकर लगाने के साथ ही आप कई अन्य चीजों के साथ भी दूध को अपनी स्किन पर लगा सकती हैं और जब आपके पास कुछ भी करने का समय ना हो तो सिर्फ खाली दूध को ही अपनी त्वचा पर लगा लें.
 
दूध लगाने का तरीका
एक कटोरी में 2 से 3 चम्मच दूध निकाल लें. बेहतर होगा कि यह दूध कच्चा हो. अगर ऐसा नहीं है तब भी आप इसे उपयोग कर सकती हैं. इस दूध को रुई की मदद से अपने चेहरे पर लगाएं. जब पहली बार लगाया हुआ दूध सूख जाए तो दूसरी बार लगाएं और फिर जब यह सूख जाए तो तीसरी बार. ऐसा तब तक करें जब तक कि कटोरी में निकाला गया दूध समाप्त ना हो जाए. इस काम को बोरिंग ना समझें क्योंकि इसे लगाने के साथ आप अपने दूसरे काम पूरे कर सकते हैं और जब दूध सूख जाए तो दूसरा कोट लगा सकते हैं.
 
फेस पैक में मिलाकर दूध लगाना
जब भी आप कोई घरेलू फेस पैक तैयार करें तो इसे पानी में मिलाकर पेस्ट बनाने की जगह दूध के साथ पेस्ट बनाएं. यदि आप गुलाबजल में फेस पैक बनाती हैं तो आधा गुलाबजल और आधा दूध मिलाकर फेस पैक बनाएं.
 
हल्दी में मिलाकर 
आप हल्दी और दूध का पेस्ट बनाकर इसे 15 से 20 मिनट के लिए अपने चेहरे पर लगा लें. जब यह पेस्ट सूख जाए तो इसे गुनगुने पानी से धोकर साफ कर दें. आपकी रंगत भी निखरेगी और त्वचा ग्लोइंग भी बनेगी. चेहरे पर रूखापन या खिंचाव की समस्या आपको नहीं सता पाएगी.
 
दूध में शहद मिलाकर
दूध में शहद मिलाकर पीने का अपना मजा है. हालांकि दूध और शहद का यह टेस्ट आप अपनी स्किन को भी दे सकते हैं क्योंकि इस मिक्स का स्वाद जितना पसंद आपको है, उतना ही आपकी स्किन को भी पसंद है. इस मिक्स को त्वचा पर लगाने से स्किन को मॉइश्चर मिलता है, त्वचा में कसावट आती है, चेहरे का ग्लो बढ़ता है और आप अधिक जवां नजर आते हैं.
 
क्यों फायदेमंद है दूध?
दूध में कैल्शियम होता है, ये बात ज्यादातर लोग जानते हैं. इसीलिए दूध पीना हमारे देश का एक प्रसिद्ध संस्कार है! जी हां, दूध पीना हमारे देश में किसी पवित्र संस्कार की तरह है. तभी तो पैरंट्स पीट-पीटकर बच्चों को दूध पिलाते हैं. खैर, दूध हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ ही त्वचा की कोशिकाओं में इलास्टिसिटी बढ़ाने का काम भी करता है.
 
दूध में पाया जाने वाला लेक्टिक एसिड स्किन सेल्स को जवां और हेल्दी बने रहने में मदद करता है. साथ ही स्किन के अंदर मेलेनिन के प्रॉडक्शन को संतुलित करने में सहायक होता है. इसीलिए दूध लगाने पर त्वचा का ग्लो और निखार दोनों बढ़ने लगते हैं. 
 
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
 
 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

H1N1 Virus Symptoms: बेंगलुरु के स्कूल में 500 छात्र और 21 स्टाफ बीमार, 2 में H1N1 की पुष्टि
बेंगलुरु के स्कूल में 500 छात्र और 21 स्टाफ बीमार, 2 में H1N1 की पुष्टि
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Bathroom Tiles Cleaning Tips:बाथरूम की टाइल्स काली पड़ रही हैं? ऐसे हटाएं जमी गंदगी
बाथरूम की टाइल्स काली पड़ रही हैं? ऐसे हटाएं जमी गंदगी
Monsoon Window Open Or Closed: पंखा चलाते समय खिड़की खोलें या बंद रखें, मानसून सीजन में क्या है सही तरीका?
पंखा चलाते समय खिड़की खोलें या बंद रखें, मानसून सीजन में क्या है सही तरीका?

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget