एक्सप्लोरर

बस 3 घंटे! वो देश, जहां जॉब की टाइमिंग्स हैं सबसे कम... फिर मजे ही मजे!

अगर आप भी आठ और नौ घंटे की नौकरी करके थक गए हैं तो आपको इन देशों के जॉब टाइमिंग को देखकर जलन हो सकती है. यहां के लोग दिन में बस इतने घंटे काम करते हैं जितने में एक मूवी खत्म हो जाए.

Office Hours: बिजनेस से अलग जब हम नौकरी की बात करते हैं तो यहां जॉब टाइमिंग काफी मायने रखती हैं. यानी समय से पहुंचना और समय से छुट्टी होना. नौ से पांच की नौकरी हमारे देश में सबसे ज्यादा पॉपुलर और आरामदेय मानी जाती है. कई जगहों पर नौ और दस घंटों की नौकरी होती है और वहां दो दिन की छुट्टी भी मिलती है. देखा जाए तो दुनिया के हर देश में वर्क कल्चर और जॉब टाइमिंग अलग अलग हैं. कुछ शिफ्ट ऐसी हैं जहां लोग 12 घंटे भी काम करते हैं वहीं कुछ देश ऐसे हैं जहां सात या छह नहीं बल्कि महज तीन घंटे काम करने का वर्क कल्चर है.
 
इस लिस्ट को देखकर होगी जलन 
 2023 के इंटरनेशनल लेबर ऑर्गेनाइजेशन ने दुनिया के कई देशों में ऑफिस के काम के घंटों की लिस्ट तैयार की है जिसे देखना वाकई दिलचस्प है. इस लिस्ट में ऐसे भी देशों के नाम है जहां दिन में महज तीन से चार घंटे का काम होता है और बाकी टाइम मस्ती और मजा. चलिए इस लिस्ट को देखते हैं. ये देखकर जलन होना लाजमी है.
 
सिर्फ 3 घंटे काम, फिर मज़े ही मज़े 
इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर आता है वनुआतु देश. इस देश में सप्ताह में काम के 24.7 घंटे निर्धारित किए गए हैं. यानी यहां दफ्तर में लोगों को एक दिन में महज साढ़े तीन घंटे ही काम करना है. है ना मजे की नौकरी. ऐसी नौकरी कौन नहीं करना चाहेगा जहां दिन में महज तीन घंटे ही काम करना हो. ऐसे में कर्मचारी जमकर मेहनत करेंगे और कंपनी को भी उनके हुनर का फायदा मिलेगा. 
 
फिज़िबल ऑफिस टाइमिंग 
किरिबाटी देश में सप्ताह में काम के कुल 27.3 घंटे तय हैं. यानी यहां नौकरीपेशा लोगों को दफ्तर में महज चार घंटे काम करना होगा. यहां भी लोग काफी जोश खरोश से काम करते हैं क्योंकि वो जानते हैं कि उनके देश ने उनके हुनर और आराम दोनों को ही तवज्जो दी है. तीसरे नंबर पर मोजाम्बिक देश आता है. यहां सप्ताह में 28.6 घंटे सप्ताह में काम के लिए निर्धारित हैं. रवांडा इस लिस्ट में शामिल है और यहां सप्ताह में काम के घंटे 28.8 हैं. ऑस्ट्रिया में नौकरीपेशा लोगों के लिए सप्ताह में काम करने की लिमिट 29.5 घंटे है. इथिओपिया में सप्ताह के काम के घंटे 29.8 हैं. इसके बाद सोमालिया का नंबर आता है जहां सप्ताह में काम करने के लिए 30.1 घंटे निर्धारित किए गए हैं.
 
 इस देश में आराम करने की भी मिलती है छुट्टी 
डेनमार्क ने दफ्तर में काम करने के घंटों को महिलाओं और पुरुषों की जरूरत के अनुसार बांटा है. यहां पुरुषों के लिए सप्ताह में काम के घंटे 33.1 हैं जबकि औरतों के लिए काम के घंटे  29.5 हैं. है ना कमाल की बात. जहां हमारे देश में लोग 12 घंटे की शिफ्ट भी करने के लिए तैयार रहते हैं वहीं कुछ देश अपने कर्मचारियों के लिए इतने फ्लेक्सिबल हैं कि वो उनको सप्ताह में काफी आराम करने की छूट देते हैं. देखा जाए तो काम के कम घंटे और ज्यादा आराम का फार्मूला प्रोडक्टिविटी बढ़ाने में काफी सहायक होता है.
 
यह भी पढ़ें 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Toilet Paper Health Risks: टॉयलेट पेपर का यूज पड़ सकता है भारी, हो सकती है ये बीमारियां
टॉयलेट पेपर का यूज पड़ सकता है भारी, हो सकती है ये बीमारियां
फ्रांस में पहली बार इंसान में मिला शमोंडा वायरस, मरीज की मौत के बाद जांच शुरू
फ्रांस में पहली बार इंसान में मिला शमोंडा वायरस, मरीज की मौत के बाद जांच शुरू
Soft Roti Tips: ठंडी होने के बाद सूख जाती हैं रोटियां? ऐसे बनाएंगे तो शाम तक रहेंगी नरम
ठंडी होने के बाद सूख जाती हैं रोटियां? ऐसे बनाएंगे तो शाम तक रहेंगी नरम
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
6000 रिश्ते ठुकराए, 47 की उम्र में भी सिंगल, नहीं बनना चाहते थे एक्टर, किस्से प्रभास के
एक्टर नहीं बनना चाहते थे प्रभास, 6 हजार रिश्तों को मारी ठोकर
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget