एक्सप्लोरर

क्या आपका बच्चा भी बस से स्कूल जाता है? जान लें बस में सुरक्षा से जुड़े ये नियम

अगर आपका बच्चा भी पहली बार बस से स्कूल जा रहा है तो उसे स्कूल बस में चढ़ने, उतरने और बस में व्यवहार करने के नियमों के बारे में अच्छी तरह से समझा दें. इससे आपका बच्चा सुरक्षित रहेगा और आप निश्चिंत.

कोरोना के केस कम होने के बाद अब बच्चों के स्कूल खुल गए हैं. पिछले 2 साल से बच्चे ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे थे. ऐसे में बहुत सारे बच्चे इस साल पहली बार स्कूल जा रहे हैं. जिसकी वजह से बच्चों को थोड़ा घुलने-मिलने में परेशानी हो रही है. बहुत सारे माता-पिता अपने बच्चों को बस से स्कूल भेजते हैं ऐसे में आपके बच्चे को बस में सफर करने के दौरान सुरक्षा के नियमों के बारे में पता होना चाहिए. हालांकि बसों में स्कूल की ओर से स्टाफ साथ में रहता है, लेकिन कई बार 1-2 लोगों को स्टाफ पूरी बस के बच्चों का ख्याल नहीं रख पाते हैं. ऐसे में जरूरी है कि आप अपने बच्चे को बस में चढ़ने-उतरने और बैठने के नियम बता दें. जो माता पिता पहली बार बच्चों को स्कूल भेज रहे हैं उन्हें इस बारे में जरूर चिंता सताती होगी कि हमारा बच्चा सुरक्षित घर तक पहुंच जाए. ऐसे में आप अपने बच्चे को सतर्क रहने और बस सुरक्षा से जुड़े नियमों का हमेशा पालन करने के लिए कहें.

बस में चढ़ने के नियम

1- आप बच्चे को बता दें कि अपनी सभी जरूरी चीजें पहले ही बैग में रख लें, ताकि बस में चढ़ते वक्त कोई हड़बड़ी न हो. 
2- बच्चे को सड़क पर हमेशा फुटपाथ पर चलने के लिए कहें. ज्यादा छोटा बच्चा है तो बस स्टॉप तक आप खुद छोड़ें और लें.
3- बच्चों को रोड सेफ्टी के नियम सिखाएं और बताएं कि हमेशा उन्हें इसका पालन करना है. 
4- बस आने से पहले गेट पर पहुंच जाएं, जिससे बस पकड़ने के लिए भागना न पड़े. 
5- बच्चे को बस में चढ़ते वक्त सतर्क रहने के लिए कहें. 

बस के अंदर कैसे व्यवहार करें 

1- बच्च को बताएं कि बस के चलने से पहले अपनी सीट पर बैठ जाएं.
2- हमेशा बस जिस ओर जा रही है उस तरफ मुंह करके ही बैठें. उल्टा बैठने पर बस के ब्रेक लगाने पर आप गिर सकते हैं.
3- बच्चों को समझाएं कि बस शोर नहीं करें. इससे बस ड्राइवर का ध्यान भंग हो सकता है और एक्सीडेंट हो सकता है.
4- अगर आपको बस के ड्राइवर से कुछ कहना है तो हमेशा बस के रुकने के बाद ही बात करें. 
5- बच्चों को बस में नहीं खाने-पीने की सलाह दें. इससे बस में गंदगी हो सकती है.
6- बच्चों को समझाएं कि बस की विंडो से बाहर हाथ, मुंह या कोई सामान न निकालें. इससे चोट लग सकती है.

बस से उतरने के नियम

1- बच्चे  को बताएं कि हमेशा बस के रुकने के बाद ही अपनी सीट से खड़े हों और नीचें उतरें. 
2- जब भी बस से नीचे उतरें हमेशा बस का हैंडल पकड़कर रखें.
3- हड़बड़ी न मचाएं, पहले आगे वाले बच्चों को उतरने दें फिर अपनी बारी पर नीचे उतरें.
4- बस से उतरते वक्त स्कूल बैग, बेल्ट या कपड़े से बस की रेलिंग को न पकड़ें. इससे आप अचानक से गिर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: कोरोना के नए वेरिएंट XE से बचना है तो बूस्ट करें अपनी इम्यूनिटी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दांतों की झनझनाहट को इन घरेलू तरीकों से करें कम, ऐसे मिलेगा आराम
दांतों की झनझनाहट को इन घरेलू तरीकों से करें कम, ऐसे मिलेगा आराम
अस्पतालों में इलाज का खर्च होगा सार्वजनिक, केंद्र का राज्यों को निर्देश
अस्पतालों में इलाज का खर्च होगा सार्वजनिक, केंद्र का राज्यों को निर्देश
आयुष्मान घोटाला; MP के 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के क्लेम संदिग्ध
आयुष्मान घोटाला; MP के 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के क्लेम संदिग्ध
इन सर्दियों में रूखी न हो स्किन, इसके लिए अभी से करें ये काम
इन सर्दियों में रूखी न हो स्किन, इसके लिए अभी से करें ये काम

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget