एक्सप्लोरर

Samosa Recipe: अब घर पर बना सकते हैं बिना तले समोसे, जानें पूरी विधी

अगर शाम के नाश्ते (Evening snacks) पर अचानक आपके घर महमान आ जाएं तो ऐसे में अब आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है. जी हां, हम आपको इसका एक आसान तरीका बताएंगे जिससे आपको परेशान नहीं होना पड़ेगा.

Samosa Recipe in Hindi: अगर शाम के नाश्ते (Evening snacks) के समय पर अचानक आपके घर महमान आ जाए तो अब ये सोचना ही बहुत सिरदर्दी भरा काम हो जाता है कि नाश्ते में क्या बनाया जाए. तो ऐसे में अब आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है. जी हां.. हम आपको इसका एक आसान तरीका बताएंगे जिससे आपको अब ज्यादा परेशान नहीं होना पड़ेगा. इसके लिए आप फटाफट गर्मा-गरम समोसे और धनिए की चटपटी चटनी बना लीजिए जिसे देखकर मेहमान भी खुश हो जाएंगे. लेकिन समोसे तेल में तले होने की वजह से शायद आप या आपके महमान इसे खाने से परहेज कर सकते है. इसलिए अब ऐसा बिलकुल नहीं होगा.. जी हां, हम आपको ऐसी रेसिपी बताएंगे जिससे आपको और आपके महमानों अपना मन नहीं मारना पडे़गा. चलिए जानते हैं पूरी विधी.

बिना तले समोसे (Samose ) बनाने के लिए सामग्री

-3 कप मैदा (Refined wheat flour)
-नमक (Salt)
-आधा टी-स्पून बेकिंग पाउडर (Baking Powder)
-तेल (Oil)

-1 चम्मच जीरा पाउडर (Cumin Powder)
-1 चम्मच धनिया पाउडर (Coriander Powder)
-5 उबले आलू (Boiled Potato)
-1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर (Red Chilli powder)
-1 चम्मच अमचूर पाउडर
-1/4 चम्मच गर्म मसाला (Garam Masala)
-3 बारीक कटी हरी मिर्च (Chopped Green Chilli)
-बारीक कटी हुई हरे धनिया (Chopped coriander leaves)
-आधा कप मटर (Peas)
-निंबू का रस (Lemon Juice)

बिना तले समोसे (Samose ) बनाने की विधि

सबसे पहले आटा गूंथने वाले बर्तन में मैदा लेकर उसमें बेकिंग पाउडर, नमक और आधा कप पानी डालें और सख्त मैदा गूंथ लें. फिर इसके बाद इस मैदा को 30 मिनट के लिए सेट होने दें. वहीं दूसरी तरफ तब तक समोसे की स्टफिंग बनाने के लिए एक पैन गर्म होने के लिए गैस पर रख दें और उसमें एक चम्मच तेल डालें.

इस तेल में बारीक कटी हुई हरी मिर्च, 1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर डालें और भून लें. अब इसमें मटर डालें और धीमी आंच पर भून लें. इसके बाद इस मिश्रण में उबले हुए आलू मैश कर दें. आपको इसके बाद इस मिश्रण में 1 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा छोटा चम्मच अमचूर पाउडर, स्वादानुसार नमक और बारीक कटा हुआ हरा धनिया और नींबू का रस डालकर अच्छे से मिक्स करना होगा.

इसके बाद समोसे की इस फिलिंग को 6-7 मिनट तक अच्छे से भून लें. अब इसके बाद सेट हुए आटे की लोई बना लें और उससे समोसे के लिए शीट बनाएं. अब इस बेली हुई शीट को 2 बराबर हिस्सों में काट लें. इसके बाद एक शीट उठाएं और उसके कटे हुई तरफ के किनारों को मैदा और पानी के घोल से जोड़ लें. दोनों हिस्सों को मिलाने के बाद तिकोने समोसे का आकार दिखाई देगा.

अब इसमें स्टफिंग भरें और ऊपर से भी मैदा-पानी का घोल किनारों पर लगाएं.उसके बाद एक प्लेट लें, जो कुकर के अंदर आ जाए, उस पर समोसे घी से ग्रीस करने के बाद रख दें. इसके बाद कुकर की सीटी और गैस किट निकाल दें और उसमें नमक डालकर गर्म कर लें. अब कुकर के अंदर एक स्टैंड रख दें और उस पर वो प्लेट रखें जिस पर ग्रीस किए हुए समोसे रखे हैं. समोसे वाली प्लेट अंदर रखने के बाद कुकर का ढक्कन बंद कर दें और 30 मिनट के लिए समोसे बेक करें. लो जी तैयार हो गए आपके बिना तले हुए समोसे जिन्हे आप धनिए की चटपटी चटनी के साथ अपने महमानों को परोस सकते हैं.

यह भी पढ़ें

Health Tips: समोसा खाते हैं तो सही समय पर कर लें तौबा, नहीं तो होगा ये गंभीर नुकसान

Viral Video: ब्रिटेन में भारतीय रेस्टोरेंट मालिक ने अंतरिक्ष में भेजा था समोसा, पैकेज फ्रांस में हो गया क्रैश

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में 1.9 लाख कैंसर केस संक्रमण से जुड़े, लैंसेट की स्टडी में खुलासा
भारत में 1.9 लाख कैंसर केस संक्रमण से जुड़े, लैंसेट की स्टडी में खुलासा
दुकान पर मिलने वाले डाई कलर क्यों हैं खतरनाक? चौंका देगा यह सच
दुकान पर मिलने वाले डाई कलर क्यों हैं खतरनाक? चौंका देगा यह सच
इन घरेलू उपायों से घने हो जाएंगे आपके बाल, अपनाएं यह तरीका
इन घरेलू उपायों से घने हो जाएंगे आपके बाल, अपनाएं यह तरीका
फूलकर गुब्बारे जैसा हो गया दीवार का प्लास्टर, सीलन दूर करने के लिए करें ये काम
फूलकर गुब्बारे जैसा हो गया दीवार का प्लास्टर, सीलन दूर करने के लिए करें ये काम

वीडियोज

Shehzad Poonawalla: रिएलिटि शो में बड़ा ड्रामा..पीट गए पूनावाला | Rise And Fall 2
जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?
Kathua में CISF जवानों के बीच फायरिंग, 2 अधिकारी समेत चार जवानों की गई जान!
सिर्फ ज्ञानेश के इस्तीफे से क्या होगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डर गए क्या? CJP के आशुतोष रांका ने अब किसके लिए मजे, जानें
डर गए क्या? CJP के आशुतोष रांका ने अब किसके लिए मजे, जानें
दिल्ली की इस मार्केट नहीं होगा UPI से लेनदेन! MDR के विरोध में व्यापारियों का 'No UPI Day'
दिल्ली की इस मार्केट नहीं होगा UPI से लेनदेन! MDR के विरोध में 'No UPI Day'
परिमल नथवानी: झारखंड में कांग्रेस को चखाया, अब सपा उनके बेटे को भेज रही राज्यसभा
परिमल नथवानी: झारखंड में कांग्रेस को चखाया, अब सपा उनके बेटे को भेज रही राज्यसभा
14 की उम्र में पिता को खो चुके थे शान, 17 की उम्र में गाया पहला गाना, एक्टिंग में भी आजमाया हाथ
शान ने 17 की उम्र में गाया था पहला गाना, एक्टिंग में भी आजमाया हाथ
हार के मुंह से बाहर आकर साहिल-चिकिता ने जीता गोल्ड मेडल, कर दिखाया कमाल
हार के मुंह से बाहर आकर साहिल-चिकिता ने जीता गोल्ड मेडल, कर दिखाया कमाल
126 तारीखें और 22 से ज्यादा गवाह..., मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड की पूरी टाइमलाइन
126 तारीखें और 22 से ज्यादा गवाह..., मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड की पूरी टाइमलाइन
ठंड पड़ेगी कम? अंटार्कटिका में सबसे लो लेवल पर बर्फ, वैज्ञानिकों की चेतावनी
ठंड पड़ेगी कम? अंटार्कटिका में सबसे लो लेवल पर बर्फ, वैज्ञानिकों की चेतावनी
30 सितंबर को UP-बिहार समेत 22 राज्यों में भारी बारिश, IMD का अलर्ट
30 सितंबर को UP-बिहार समेत 22 राज्यों में भारी बारिश, IMD का अलर्ट
Embed widget