एक्सप्लोरर

चेहरे पर लगाएं केसर, कील मुहांसे और झांई रहेंगी दूर

केसर से चेहरे पर निखार आता है और कील मुहांसे की समस्या दूर हो जाती है. केसर को आप दूध, तुलसी, नारियल तेल और अन्य चीजों के साथ मिलाकर फेसपैक बना सकते हैं.

केसर का इस्तेमाल चेहरे पर लगाने से लेकर खाने तक कई चीजों में किया जाता है. केसर का इस्तेमाल करने से आपकी त्वचा बेदाग बनती है और रंग भी निखरता है. केसर के छोटे-छोटे धागे बड़े ही काम के होते हैं. आप केसर को दूध, नारियल तेल या तुलसी के साथ मिक्स कर चेहरे पर लगाएं तो रंग साफ होता है. चेहरे पर केसर लगाने से कील मुहांसे की समस्या दूर हो जाती है. केसर से झांई यानि पिगमेंटेशन की समस्या भी दूर हो जाती है. आप केसर से ये 5 तरह के फेसपैक बना सकते हैं. 

1- केसर और चंदन का फेसपैक- केसर और चंदन से रंग में निखरता आता है, इसीलिए कई नहाने के साबुन और क्रीम में इसका इस्तेमाल किया जाता है. अगर आप भी अपना रंग गोरा करना चाहते हैं तो केसर के कुछ धागे कच्चे दूध में भिगो दें और जब दूध का रंग केसरिया यानि पीला सा हो जाये तो उसे चेहरे और गर्दन पर लगा लें. ये सबसे सिंपल घरेलू नुस्खा है जिससे आपके चेहरे की रंगत ही बदल जाती है.

2- केसर और तुलसी का फेसपैक- टीनएज में लड़के- लड़कियों को पिंपल की समस्या हो जाती है. कई बार बड़ी उम्र तक ये पिंपल की समस्या परेशान करती है. खासतौर से महिलाएं कील-मुहांसो से ज्यादा परेशानी होती है. अगर आपके साफ-सुथरे चेहरे पर पिंपल निकल आए तो ये आपकी खूबसूरती में एक दाग की तरह है. कुछ लोगों को पिंपल से दाग भी हो जाते हैं. कील-मुहांसे दूर करने के लिए आप तुलसी के पत्ते और केसर को पानी के साथ पीसकर पेस्ट बना लें. अब इसे पिंपल्स पर लगा लें. पैक सूखने पर पानी से धो लें. इसे आप हफ्ते में 2 बार जरूर लगाएं

3- केसर और शहद का फेसपैक- कुछ लोगों की त्वचा काफी रूखी और बेजान सी होती है. ऐसे लोगों के लिए केसर का पैक बहुत फायदेमंद होता है. केसर और शहद मिलाकर लगाने से आपकी त्वचा कुछ ही दिन में मुलायम और मॉइश्चर वाली हो जाती है. इसे बनाने के लिए एक चम्मच शहद में केसर के कुछ धागे मिलाएं और चेहरे पर लगा लें. इस पैक को गर्दन पर भी लगा सकते हैं. कुछ देर बाद पानी से धो लें. इसे लगाने से  फेस की ड्राईनेस खत्म हो जाएगी और चेहरा खिला-खिला रहेगा.

4- केसर और दूध से बनाएं फेसपैक- कुछ लोगों की स्किन ज्यादा ऑयली और चिपचिपी हो जाती है. इससे कील-मुंहासे और पिंपल की समस्या होने लगते हैं. ऐसे में केसर को चने के साथ मिलाकर आप फेसपैक बना सकते हैं. इससे चेहरे का ऑयल कम हो जाता है. इसे बनाने के लिए 2 चम्मच चने रात भर दूध में भिगोकर रखें. भीगे हुए चने को उसी दूध और केसर के साथ पीस लें. इस पैक को चेहरे पर लगाएं और सूख जाने पर पानी से धो लें. इसे आप हफ्ते में 2 बार जरूर लगाएं. केसर और चना का पैक चेहरे पर जमी हुई गंदगी और तेल को सोख लेता है. 

5- केसर और नारियल तेल का फेसपैक- चेहरे त्वचा के लिए बहुत गुणकारी है इसे आप किसी भी पैक में मिला कर लगा सकते हैं. चेहरे की रंगत निखारने के अलावा केसर से खुजली भी दूर होती है. कई बार चेहरे पर खुजली और दाने निकल आते हैं. ऐसे में आप नारियल तेल में केसर मिला कर लगा सकते हैं. केसर को आप नारियल के तेल और गुलाबजल में डालकर भी रोज रात को सोने के समय लगा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: फेस वॉश और स्क्रब के बीच क्या है अंतर? कब करना चाहिए चेहरे पर स्क्रब?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
Karwa Chauth Makeup: चांद निकलते तक नहीं हिलेगा मेकअप, ये ब्यूटी टिप्स पति को बना लेंगे दीवाना
चांद निकलते तक नहीं हिलेगा मेकअप, ये ब्यूटी टिप्स पति को बना लेंगे दीवाना
खाना खाते समय बार-बार कट रही जुबान, कहीं इस बीमारी का शिकार तो नहीं?
खाना खाते समय बार-बार कट रही जुबान, कहीं इस बीमारी का शिकार तो नहीं?
खिड़की की मच्छर वाली जाली में धूल जम गई? बिना खराब किए ऐसे होगी साफ
खिड़की की मच्छर वाली जाली में धूल जम गई? बिना खराब किए ऐसे होगी साफ

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget