एक्सप्लोरर

भूमि पूजन: जानिए कब होगी भगवान राम की कुलदेवी, बड़ी देवकाली और छोटी देवकाली की पूजा

अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर के निर्माण का कार्यक्रम शुरू हो गया है. यहां पढ़ें राम की कुल देवी बड़ी देवकाली और छोटी देवकाली की पूजा की टाइमिंग

Badi Devkali and Chhoti Devkali Puja Timing: अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण के तहत सोमवार को गणेश जी की पूजा के साथ ही तीन दिनों तक चलने वाले अनुष्ठान का भी शुभारम्भ हो गया. गणेश जी की पूजा-अर्चना के बाद बड़ी देवकाली और छोटी देवकाली की भी पूजा की गई. बड़ी देवकाली और छोटी देवकाली की पूजा  अयोध्या और बनारस के कुल 21 पंडितों ने मिलकर कराई है.

सीता माता की कुल देवी के रूप में पूजी जाती हैं छोटी देवकाली-  भगवान श्री राम की जन्मस्थली अयोध्या के बीचों-बीच छोटी देवकाली का मंदिर स्थापित है. छोटी देवकाली का यह मंदिर सीता माता की कुल देवी के रूप में जाना जाता है. इस मंदिर में माता पार्वती सर्वमंगला महागौरी के रूप में विराजमान हैं. ऐसी मान्यता है कि माता सीता जब जनकपुर से अयोध्या विवाह के बाद आई थीं तो वे अपने साथ माता पार्वती की प्रतिमा लेकर आई थीं. वे माता पार्वती की इसी प्रतिमा की रोजाना पूजा करती थीं. अयोध्या के राजा दशरथ ने इस प्रतिमा को अयोध्या के सप्तसागर के ईशानकोण में स्थापित करवाकर माता पार्वती का भव्य मंदिर का निर्माण करवाया था.

भगवान राम की कुल देवी के रूप में पूजी जाती हैं बड़ी देवकाली- देवी भागवत में बड़ी देवकाली का वर्णन किया गया है जिसमें बड़ी देवकाली को प्रभु श्रीराम की कुल देवी कहा गया है. पौराणिक मान्यता के मुताबिक इस बड़ी देवकाली मंदिर का निर्माण प्रभु श्रीराम के पूर्वज महाराज रघु ने कराया था. ऐसी मान्यता है कि भगवान राम के जन्म के पश्चात् माता कौशल्या उन्हें सबसे पहले रघुवंशियों की कुलदेवी बड़ी देवकाली माता के दर्शन कराने के लिए पूरे परिवार के साथ आयी थीं. यहीं पर इसलिए प्रभु श्रीराम पालने में विराजमान हैं.

यहां पर एक साथ तीन महाशक्तियों का है संगम-  बड़ी देवकाली मंदिर के गर्भगृह में माता की मूर्ति स्थापित की गई है. इस मूर्ति में तीन महाशक्तियों- महालक्ष्मी, महाकाली और महासरस्वती का संगम है. मंदिर का गर्भगृह गोलाकार में बना हुआ है और इसकी छत पर गुंबद बना हुआ है.

यहां पूरी होती हैं सभी की मुरादें- ऐसी मान्यता है कि जो भी व्यक्ति अपनी मुरादें लेकर यहां आता है उसकी सभी मुरादें माता पूरी करती हैं. ऐसी मान्यता है कि प्रभु श्रीराम की कुल देवी बड़ी देवकाली जी के दरबार से कोई भी खाली हाथ नहीं जाता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Panchang 25 October 2026: शरद पूर्णिमा आज, शाम 5 बजे निकलेगा चांद, जानें पूजा और खीर रखने का समय
Aaj Ka Panchang 25 October 2026: शरद पूर्णिमा की खीर आज रात रखें, कल सुबह भी रहेगी पूर्णिमा, जानें पूजा का समय
Valmiki Jayanti 2026: वाल्मीकि जयंती कल, पूर्णिमा में पूजा के लिए सुबह कितने बजे तक मिलेगा समय?
Valmiki Jayanti 2026: वाल्मीकि जयंती 26 अक्टूबर को, सुबह कितने बजे तक कर सकते हैं पूजा?
Kartik Maas 2026: 27 अक्टूबर से शुरुआत; दीपदान, तुलसी-आंवला पूजन और खान-पान के इन 7 नियमों से मिलेगा अक्षय पुण्य
कार्तिक मास 2026: 27 अक्टूबर से शुरुआत; दीपदान, तुलसी-आंवला पूजन और खान-पान के इन 7 नियमों से मिलेगा अक्षय पुण्य
Sharad Purnima 2026: आज आपके शहर में कब निकलेगा चांद? जानें चंद्रदर्शन का महत्व और अर्घ्य देने की विधि
Sharad Purnima 2026: आज चंद्रदर्शन का क्या है महत्व? जानें पूजा विधि और आपके शहर में चांद निकलने का समय

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
PM Modi Varanasi Air Show: बनारस के नमो घाट से 'पावर शो' | Indian Air Force | UP
Congress Ramlila Maidan Rally: देश में त्योहार रैली पर तकरार! | Delhi News | Rahul Gandhi
Big Breaking | Anant Singh Expelled from JDU: पार्टी से बाहर होते ही क्या बोले अनंत सिंह? | ABP
Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन
जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget