एक्सप्लोरर

Vivah Panchami 2021: विवाह पंचमी पर क्यों नहीं किए जाते विवाह, पढ़िए पौराणिक कथा

Vivah Panchami 2021: श्रीराम और माता सीता के विवाह की वर्षगांठ के तौर पर विवाह पंचमी उत्सव मनाया जाता है. इस बार विवाह पंचमी 8 दिसंबर 2021 दिन बुधवार को मनाई जाएगी, जानिए महत्व.

Vivah Panchami 2021: हिंदू पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को विवाह पंचमी मनाई जाती है. इस बार विवाह पंचमी 8 दिसंबर 2021 को पड़ रही है. पौराणिक मान्यता अनुसार, इस दिन सीता का स्वयंवर हुआ था, जिसमें श्रीराम से उनका विवाह हुआ. यूं तो विवाह पंचमी का सभी पुराणों में विशेष महत्व है इसके बावजूद  कई जगह इस दिन कोई विवाह नहीं किया जाता है. धार्मिक लिहाज से इस उत्सव का अत्यधिक है मगर पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, मिथिलांचल और नेपाल में इस दिन विवाह नहीं किए जाते हैं. सीता के दुखद वैवाहिक जीवन को देखते हुए इस दिन विवाह निषेध होते हैं.

भौगोलिक रूप से सीता मिथिला की बेटी कही जाती हैं, इसलिए भी मिथिलावासी उनके कष्टों के लिए बेहद संवेदनशील हैं. 14 साल वनवास के बावजूद गर्भवती सीता का परित्याग किए जाने के बाद राजकुमारी सीता को महारानी सीता का सुख नहीं मिला. यही वजह है कि विवाह पंचमी के दिन लोग बेटियों की शादी नहीं करते हैं. आशंका रहती है कि कहीं सीता की तरह ही उनकी बेटी का वैवाहिक जीवन दुखमय न हो.

विवाह पर ही हो जाता है रामकथा का अंत
इन इलाकों में विवाह पंचमी पर होने वाली रामकथा का अंत राम और सीता के विवाह पर ही हो जाता है. दोनों के जीवन के आगे की कथा दुख और कष्ट से भरी है इसलिए इस शुभ दिन का अंत उनके विवाह की सुखद स्थिति पर ही किया जाता है.

श्रीराम-सीता की विवाह कथा 
पौराणिक ग्रंथों के अनुसार भगवान राम और देवी सीता भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी के अवतार हैं. दोनों ने ही समाज में आदर्श और मर्यादित जीवन की मिसाल के लिए अवतार लिया. अगहन शुक्ल पंचमी को राम-सीता का विवाह मिथिलांचल में हुआ था. माता सीता का जन्म धरती से हुआ है, जब जनक हल चला रहे थे तो  उन्हें नन्हीं-सी बच्ची मिली थी। इसे ही नाम दिया गया सीता, यही जनकनंदिनी कहलाईं. मान्यता है कि एक बार बचपन में सीता ने मंदिर में रखे धनुष को सहजता से उठा लिया. इस धनुष को तब तक परशुराम के अतिरिक्त किसी ने उठाया नहीं था. तब जनक ने निर्णय लिया कि जो शिव का यह धनुष उठा पाएगा, उससे सीता का विवाह होगा. सीता स्वयंवर में भगवान राम और लक्ष्मण दर्शक के रूप में पहुंचे थे. कई राजाओं ने प्रयास किए, लेकिन कोई धनुष हिला न सका. हताश जनक ने करुण शब्दों में पीड़ा व्यक्त की 'क्या कोई भी मेरी पुत्री के योग्य नहीं है? तब भगवान राम इस स्वयंवर में आए और गुरु की आज्ञा का पालन कर धनुष उठाकर प्रत्यंचा चढ़ाने लगे कि धनुष टूट गया. इसके बाद राम-सीता के विवाह की वर्षगांठ को पंचमी उत्सव मनाया जाता है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इन्हें भी पढ़ें
Naag Diwali 2021: कब है नाग दिवाली, जानिए पौराणिक कथा और महत्व
Surya Grahan 2021: चंद्र ग्रहण के 15 दिन बाद लग रहा साल का अंतिम सूर्य ग्रहण

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shani Vakri 2026: जुलाई में शनि की वक्री चाल से मचेगी हलचल, पर इन 3 राशियों पर होगी पैसों की बरसात!
जुलाई में 4 बड़े ग्रहों का महागोचर, जानें कौन सी हैं वो 3 भाग्यशाली राशियां, जिनके शुरू होने वाले हैं अच्छे दिन?
Amarnath Yatra 2026: ऑन-स्पॉट रजिस्ट्रेशन के लिए जम्मू में उमड़ी भीड़, दर्शन की आस में फुटपाथ पर रात बिता रहे श्रद्धालु
ऑन-स्पॉट रजिस्ट्रेशन के लिए जम्मू में उमड़ी भीड़, दर्शन की आस में फुटपाथ पर रात बिता रहे श्रद्धालु
Dharmpuri Maharaj: धर्मपुरी महाराज की अनोखी नर्मदा परिक्रमा बनी आस्था और संकल्प की मिसाल
धर्मपुरी महाराज की अनोखी नर्मदा परिक्रमा बनी आस्था और संकल्प की मिसाल
Amarnath Yatra: बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए बड़ी खबर, शुरुआती 2 दिनों में ही श्रद्धालुओं की संख्या ने चौंकाया
अमरनाथ यात्रा 2026, दो दिनों में 26 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन, तीसरा जत्था जम्मू से रवाना

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
Embed widget