एक्सप्लोरर

Sanskar: सीमन्तोन्नयन संस्कार क्या है, गर्भ में पल रहे शिशु के लिए क्यों बताया गया है लाभकारी, जानें इसका महत्व और विधि

Sanskar: 16 संस्कारों में से एक है सीमन्तोन्नयन संस्कार.  आइए जानते हैं क्या है सीमन्तोन्नयन संस्कार, इसका महत्व और एक गर्भवती महिला के लिए ये क्यों जरुरी है.

Sanskar: हिंदू धर्म में सभी 16 संस्कार जरूरी माने गए हैं. धर्म ग्रंथों के अनुसार  जिस तरह से एक सैनिक को युद्ध में जाने से पूर्व शस्त्र के साथ-साथ कवच की भी आवश्यकता होती है, वैसे ही हमारे जीवन के लिए संस्कार हमारा कवच होता है. एक मनुष्य को जन्म से मृत्यु तक सोलह संस्कार जरुर करना चाहिए.

इन्हीं 16 संस्कारों में से एक है सीमन्तोन्नयन संस्कार. आइए जानते हैं क्या है सीमन्तोन्नयन संस्कार, इसका महत्व और एक गर्भवती महिला के लिए ये क्यों जरुरी है.

सीमन्तोन्नयन संस्कार क्या है ? (What is Simantonnayana Sanskar)

सीमन्तोन्नयन संस्कार सोलह संस्कार में तीसरे स्थान पर आता है. इस गर्भास्था के छठे या आठवे महीने में किया जाता है. सीमन्तोन्नयन संस्कार गर्भस्थ शिशु और उसकी माता की रक्षा करने के उद्देश्य से किया जाता है, क्योंकि 6वें और 8वें महीने में गर्भपात या प्री-मेच्योर डिलीवरी होने की सर्वाधिक संभावनाएं होती है, इसे रोकने के लिए ये संस्कार किया जाता है.

ऋग्वेद में सीमन्तोन्नयन संस्कार

येनादिते सीमानं नयति प्रजापतिर्महते सौभगाय!

तेनाहमस्यै सीमानं नयामि प्रजामस्यै जरदष्टि कृणोमी!!

अर्थात - जिस तरह से ब्रह्मा ने देवमाता अदिति का सीमन्तोन्नयन किया था, ठीक उसी तरह से गर्भिणी का सीमन्तोन्नयन कर इसकी संतान को मैं दीर्घजीवी करता हूं.

सीमन्तोन्नयन संस्कार का महत्व (Simantonnayana Sanskar Significance)

चार माह के बाद गर्भ में पल रहा शिशु का तेजी से विकास होता है. इसके बाद माता के मन में नई-नई इच्छाएं पैदा होती हैं. माता के स्वभाव में भी बदलाव आ जाता है. ऐसे में शिशु के मानसिक विकास के लिए उन इच्छाओं का पूरा करना और माता को मानसिक बल प्रदान करने के लिए सीमन्तोन्नयन संस्कार किया जाता है. छठे या आठवे महीने में इस संस्कार को कर लेना चाहिए, क्योंकि इस समय शिशु सुनने में सक्षम होता है.

सीमन्तोन्नयन संस्कार के लाभ (Simantonnayana Sanskar Benefit)

सीमन्तोन्नयन संस्कारों आधुनिक तौर पर आज के बेबी शॉवर का ही रूप है. इसमें मंत्रों से शिशु को चैतन्य किया जाता है. इसके जरिए गर्भ में पल रहे बालक को नवग्रह मंत्रों से भी संस्कारित किया जाता है. मान्यता है कि इस संस्कार से शिशु को ग्रहों की अनुकूलता प्राप्त होती है. इस संस्कार से शिशु की ग्रहण शक्ति का विकास होता है.

सीमन्तोन्नयन संस्कार की विधि (Simantonnayana Sanskar Vidhi)

सीमन्तोन्नयन संस्कार को पुजारियों के सानिध्य में किया जाना अच्छा होता है. इस दौरान पति ॐ भूर्विनयामि मंत्र का जाप करते हुए गूलर की टहनी से पत्नी की मांग निकालता है. उसके बाद ऊपर बताए गए ऋग्वेद के मंत्र को बोला जाता है. फिर गर्भवती स्त्री घर की बुजुर्ग महिलाओं का आशीर्वाद लेती हैं. कहते हैं कि इस संस्कार के अंत में महिला को घी मिलाकर खिचड़ी खानी चाहिए. इससे बच्चे के मानसिक विकास में मदद मिलती है.

Punsavan Sanskar: गर्भवती महिलाओं के लिए जरुरी है पुंसवन संस्कार, जानें महत्व और विधि

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Durva Vinayak Chaturthi 2026: सावन की दूर्वा गणेश चतुर्थी कब है, नोट करें डेट, पूजा मुहूर्त
सावन की दूर्वा गणेश चतुर्थी कब है, नोट करें डेट, पूजा मुहूर्त
Aaj Ka Panchang 13 August 2026: आज गुरुवार श्रीकृष्ण की पूजा का मुहूर्त, योग, राशिफल और पूरा पंचांग देखें
आज गुरुवार श्रीकृष्ण की पूजा का मुहूर्त, योग, राशिफल और पूरा पंचांग देखें
Surya Grahan 2026 Time LIVE: आज 4 घंटे 24 मिनट तक रहेगा सूर्य ग्रहण, भारत में दिखाई देगा या नहीं, अपडेट्स देखें
Surya Grahan 2026 Time LIVE: आज 4 घंटे 24 मिनट तक रहेगा सूर्य ग्रहण, भारत में दिखाई देगा या नहीं, अपडेट्स देखें
Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रहण का बुरा असर क्या सच में गर्भवती पर पड़ता है ?
सूर्य ग्रहण का बुरा असर क्या सच में गर्भवती पर पड़ता है ?

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget