एक्सप्लोरर

Vastu Tips: इन पेड़-पौधों से बढ़ता है नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह, भूलकर भी घर पर न लगाएं

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर के लिए पेड़-पौधे को महत्वपूर्ण माना गया है. लेकिन कुछ ऐसे भी पेड़-पौधे होत हैं, जिन्हें घर पर लगाने से बचना चाहिए. इससे घर पर नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है.

Vastu Tips for Plants at Home: वातावरण के साथ ही पेड़-पौधों का हमारे जीवन पर भी प्रभाव पड़ता है. वास्तु शास्त्र में भी पेड़-पौधों के महत्व के बारे में बताया गया है. वास्तु शास्त्र के नियमानुसार लगाए गए उचित दिशा व स्थान में पेड़-पौधों से घर पर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और कई परेशानियां दूर होती हैं. लेकिन कुछ ऐसे भी पेड़-पौधे होते हैं, जिन्हें घर पर लगाना शुभ नहीं होता है. इन पेड़-पौधों को घर पर लगाने से नकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह बढ़ता है और इससे घर की सुख-शांति भंग हो सकती है. जानते हैं किन पेड़-पौधों को घर पर लगाने से बचना चाहिए.

 घर पर नहीं लगाने चाहिए ये पेड़-पौधे

  • कैक्टस-वास्तु शास्त्र के अनुसार घर पर कोई भी कांटेदार पेड़-पौधों को नहीं लगाना चाहिए. कैक्टस का पौधा भी कांटेदार होता है. इसलिए इसे घर पर लगाने से बचें. जिस घर पर कैक्टस का पौधा होता है वहां हमेशा ही परिवार में कलह-क्लेश की स्थिति बनी रहती है और आपसी रिश्तों में तकरार आते हैं. साथ ही कांटेदार पौधों से घर पर आर्थिक संकट भी बढ़ता है.
  • बबूल- वास्तु शास्त्र के अनुसार घर पर बबूल का पौधा भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए. घर के लिए बबूल को अशुभ माना जाता है. माना जाता है कि जिस घर पर बबूल का पौधा होता है वहां के लोग हमेशा बीमारियों या शारीरिक समस्याओं से पीड़ित रहते हैं. 
  • मेहंदी- वास्तु शास्त्र में मेहंदी के पौधे को घर के लिए अशुभ माना गया है. जिस घर पर यह पौधा होता है वहां नेगेटिव एनर्जी का संचार बढ़ता है. माना जाता है कि इस पौधे में बुरी शक्तियों का वास होता है.
  • पीपल- पीपल के पेड़-पौधे को भले ही पवित्र और पूजनीय माना जाता है. लेकिन घर पर इसे लगाना शुभ नहीं होता है. कहा जाता है कि अगर घर पर खुद से भी पीपल का नन्हा पौधा निकल आए तो इसे तोड़ना या काटना नहीं चाहिए. लेकिन नियम के अनुसार हटा देना चाहिए.
  • इमली- इमली का पेड़ जिस स्थान पर भी होता है वहां नकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ने लगता है. इसलिए केवल घर ही नहीं बल्कि घर के आसपास भी इमली का पेड़ होना शुभ नहीं माना जाता है.
  • बोनसाई- बोनसाई का पौधा दिखने में बेहद खूबसूरत होता है. इसलिए हर कोई इसे अपने घर पर सजावट के तौर पर भी लगाते हैं. लेकिन वास्तु शास्त्र में इसे घर के लिए शुभ नहीं माना गया है. वास्तु के अनुसार जिस घर पर बोनसाई का पौधा होता है वहां पैसों की तंगी बनी रहती है. साथ ही यह पौधा धन के आवक में भी बाधा उत्पन्न करता है.

 ये भी पढ़ें: Shani Yog: कुंडली में शनि के ये तीन शुभ योग हों तो कभी नहीं होती धन की कमी, जानें कब बनता है ये योग

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Panchang 25 July 2026: देवशयनी एकादशी पर सुबह 7.21 से पूजा मुहूर्त, देखें शुभ योग और पूरा पंचांग
देवशयनी एकादशी पर सुबह 7.21 से पूजा मुहूर्त, देखें शुभ योग और पूरा पंचांग
Devshayani Ekadashi: चातुर्मास से पहले घर के ये 3 कोने बदल देंगे आपकी किस्मत! जानिए देवशयनी एकादशी के अचूक उपाय
क्या आपके घर में भी रुकता नहीं पैसा? चातुर्मास शुरू होने से पहले करें ये छोटा सा वास्तु काम
Devshayani Ekadashi 2026 Wishes: साल की सबसे बड़ी देवशयनी एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास संदेश, करें मंगलकामनाएं
साल की सबसे बड़ी देवशयनी एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास संदेश, करें मंगलकामनाएं
Vijaya Parvati Vrat 2026: 27 जुलाई से शुरू हो रहा है 5 दिनों का महाव्रत, जानिए क्यों बिना नमक के रखा जाता है यह उपवास!
Vijaya Parvati Vrat 2026: 27 जुलाई से शुरू हो रहा है 5 दिनों का महाव्रत, जानिए क्यों बिना नमक के रखा जाता है यह उपवास!

वीडियोज

Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
CJP Jantar Mantar Protest Live: दिल्ली के बाद अब लखनऊ बनेगा आंदोलन का केंद्र! कांग्रेस ने किया मार्च का ऐलान
Live: दिल्ली के बाद अब लखनऊ बनेगा आंदोलन का केंद्र! कांग्रेस ने किया मार्च का ऐलान
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्र के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्र के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
SC On Paper Leak: नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
Embed widget