एक्सप्लोरर

Varuthini Ekadashi 2022: वरुथिनी एकादशी के दिन यूं पाएं भगवान विष्णु की कृपा, पूजा में ये फल अर्पित करना लाभकारी

Lord Vishnu: वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 26 अप्रैल मंगलावर को पड़ रही है. इस दिन वरुथिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा. इस दिन विधि-विधान से भगवान श्री हरि की पूजा और व्रत का विधान है.

Varuthini Ekadashi: वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 26 अप्रैल मंगलावर को पड़ रही है. इस दिन वरुथिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा. इस दिन विधि-विधान से भगवान श्री हरि की पूजा और व्रत का विधान है. वरुथिनी एकादशी के दिन व्रत रखने से भगवान भक्तों की सभी संकटों से रक्षा करते हैं. आज के दिन कुछ उपायों को करने से हर संकट से छुटकारा पाया जा सकता है. 

वैवाहिक जीवन में प्यार पाने के लिए- 

वैवाहिक जीवन में प्यार और अपनापन बनाए रखने के लिए वरुथिनी एकादशी के दिन श्री हरि विष्णु भगवान की पूजा तुलसी के पत्ते से करें. स्नान आदि के बाद तुलसी के पत्ते से भगवान विष्णु का श्रृंगार करें और तुलसी से ही भोग लगाएं. 

करियर में आ रही रुकावटों के लिए-

करियर या फिर बिजनेस में आ रही रुकावटों को दूर करने के लिए भगवान विष्णु को प्रणाम करके उनके ऊँ नमो भगवते नारायणाय मंत्र का जाप 21 बार अवश्य करें. इससे सभी रुकावटें दूर होती हैं और भविष्य सुनहरा होता है.   

अनबन खत्म करने के लिए- 

अगर किसी व्यक्ति से अनबन चल रही है, और आप उसे दूर करना चाहते हैं, तो इसके लिए आज के दिन भगवान विष्णु की पूजा के समय एक दक्षिणावर्ती शंख में जल और थोड़ा-सा गंगाजल भरें. और भगवान के सामने रखें और विधिवत्त तरीके से भगवान विष्णु की पूजा करें. पूजा के बाद शंख में भरे हुए जल को प्रसाद के रूप में ग्रहण करें. अगर संभव हो  तो थोड़ा जल जिस व्यक्ति से अनबन है उसे भी दें. ऐसा करने से जल्दी ही अनबन खत्म हो जाती है. 

संतान की खुशहाली के लिए- 

संतान की शादी को लेकर परेशान हैं, तो वरुथिनी एकादशी के दिन गले में पीले रंग का कपड़ा लेकर उस पर हल्दी की छीटें लगाएं और भगवान विष्णु को भेंट करें. इससे आपकी सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी. और जल्दी ही संतान के लिए कोई अच्छा रिश्ता मिलेगा. 

ऑफिस की स्थिति ठीक रखने के लिए- 

ऑफिस में स्थितियां आपके फेवर में नहीं चल रही हैं. तो वरुथिनी एकादशी के दिन एकाक्षी नारियल लेकर भगवान विष्णु के चरणों में अर्पित करें. इसके बाद एक साफ पीले रंगे के कपड़े या पोटली में बांधकर पास में रख लें. ऐसा करने से स्थिति आपके फेवर में आने लगती है. 

बिजनेस में होगी बढ़ोतरी-

बिजनेस की गति धीमी चल रही है, या बिजनेस में कोई बढ़ातरी नहीं हो रही, तो वरुथिनी  एकादशी के दिन 11 बार ऊँ नमो भगवते नारायणाय मंत्र का उच्चारण करते हुए श्री लहरि को 11 पीले रंग के फूल अर्पित करें. ऐसा करने से बिजनेस में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. 

सुख-शांति के लिए उपाय- 

घर की सुख-शांति को नजर से बचाने के लिए भगवान विष्णु जी की मंदिर में आम का फल भेंट करें. अगर पका हुआ आम न मिले तो कच्ची आम्बी भी चढ़ा सकते हैं. ऐसा करने से घर की सुख-शांति को कभी नजर नहीं लगती.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

Somvati Amavasya 2022: पति के दीर्घायु के लिए सबसे उत्तम है सोमवती अमावस्या व्रत, जानें है कब

Akshaya Tritiya: अक्षय तृतीया पर इन चीजों के दान से खुल जाती है बंद हुई किस्मत, जानें तिथि व मुहूर्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Karwa Chauth 2026: सिंदूर, बिंदी और चूड़ियां… करवा चौथ पर क्यों करते हैं सोलह श्रृंगार?
Karwa Chauth 2026: सिंदूर, बिंदी और चूड़ियां… करवा चौथ पर क्यों करते हैं सोलह श्रृंगार?
Aaj Ka Panchang 23 October 2026: एकादशी पारण, शुक्र प्रदोष पूजा और राहुकाल का समय
Aaj Ka Panchang 23 October 2026: सुबह एकादशी का पारण, शाम को शुक्र प्रदोष; जानें दोनों व्रत रखने वालों के लिए नियम
Sharad Purnima 2026: 25 अक्टूबर को रखा जाएगा व्रत और होगी चंद्र पूजा, 26 को स्नान-दान; जानें शुभ मुहूर्त और महत्व
Sharad Purnima 2026: 25 अक्टूबर को रखा जाएगा व्रत और होगी चंद्र पूजा, 26 को स्नान-दान; जानें शुभ मुहूर्त और महत्व
काशी का विश्वप्रसिद्ध भरत मिलाप, नाटी इमली मैदान में जब गले मिले चारों भाई, गूंज उठा 'हर-हर महादेव'
काशी का विश्वप्रसिद्ध भरत मिलाप, नाटी इमली मैदान में जब गले मिले चारों भाई, गूंज उठा 'हर-हर महादेव'

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा
फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
Embed widget