एक्सप्लोरर

Vaibhav Lakshmi Puja: सभी व्रतों में श्रेष्ठ है मां लक्ष्मी का ये व्रत, विधि पूर्वक करने से बनी रहती है धन की देवी की कृपा

Vaibhav Lakshmi Puja: शुक्रवार के दिन मां वैभव लक्ष्मी की पूजा और व्रत करने से आर्थिक तंगी दूर होती है और घर धन-धान्य से सदैव भरा रहता है. जानते हैं वैभव लक्ष्मी की पूजा विधि के बारे में.

Vaibhav Lakshmi Vrat Puja on Friday: हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को धन-वैभव की देवी कहा जाता है. मां लक्ष्मी का वास जिस घर पर होता है वहां कभी भी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता. यही कारण है कि हर व्यक्ति मां लक्ष्मी की पूजा कर उन्हें प्रसन्न कर आशीर्वाद प्राप्त करना चाहता है. मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए वैभव लक्ष्मी व्रत को फलदायी माना गया है. वैभव लक्ष्मी व्रत और पूजन से मां लक्ष्मी शीघ्र-अतिशीघ्र प्रसन्न होती हैं और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं.

धार्मिक शास्त्रों में शुक्रवार के दिन मां वैभव लक्ष्मी की पूजा के विधान के बारे में बताया गया है. शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी और उनके विभिन्न स्वरूपों की पूजा की जाती है. लक्ष्मीजी के कई रूपों में एक है मां वैभव लक्ष्मी. जिस घर पर शुक्रवार के दिन वैभव लक्ष्मी की पूजा होती है वहां सुख-संपत्ति का वास होता है और घर धन-धान्य से भर जाता है. घर से दरिद्रता दूर करने और सुख, संपत्ति, वैभव के आगमन के लिए जानते हैं कैसे करनी चाहिए शुक्रवार के दिन वैभव लक्ष्मी की पूजा.

वैभव लक्ष्मी पूजा विधि (Vaibhav Lakshmi Puja Vidhi)

शुक्रवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नानादि से निवृत्त होकर साफ कपड़े पहनें. फिर पूजाघर के मंदिर में दीपक जलाएं और मां लक्ष्मी का ध्यान करते हुए व्रत का संकल्प लें. वैभव लक्ष्मी की पूजा सुबह और संध्याकाल में भी की जाती है. पूजा के लिए एक चौकी तैयार करें और इसपर लाल रंग का कपड़ा बिछाएं. चौकी में मां वैभव लक्ष्मी की तस्वीर या मूर्ति को स्थापित करें. तस्वीर के पास श्रीयंत्र भी रखें. वैभव लक्ष्मी के समक्ष एक मुट्ठी अक्षत का ढ़ेर रखें और इसके ऊपर तांबे के एक कलश में पानी भरकर रखें. कलश के ऊपर एक छोटी कटोरी में सोने-चांदी का सिक्का या कोई आभूषण रखें. यदि इन धातु के सिक्के ना तो आप सामान्य सिक्कों को भी गंगाजल से शुद्ध करके रख सकते हैं.

इसके बाद वैभव लक्ष्मी को लाल चंदन, फूल, गंध, लाल वस्त्र, भोग आदि अर्पित करें. साथ ही श्रीयंत्र की भी पूजा करें. इस दिन चावल की खीर बनाकर मां को भोग लगाना चाहिए. यदि किसी कारण खीर नहीं बना सकते तो सफेद मिठाई का भोग लगाएं. अब वैभव लक्ष्मी की व्रत कथा पढ़ें और आरती करें. अंत में हाथ जोड़ मां से क्षमायाचना करें. इस दिन पूजा में महिलाओं को कम से कम 7 दीपक जलाने चाहिए और घर के मुख्य द्वार पर भी घी का दीपक जलाना चाहिए. इस विधि-विधान से पूजा-व्रत करने पर मां वैभव लक्ष्मी आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं.

ये भी पढ़ें:Annapurna Jayanti 2022: अन्नपूर्णा जयंती कब? इस दिन ये उपाय करने से दूर होगी धन-अन्न की कमी

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sawan Somwar 2026: 'शिव के ससुराल' में सावन सोमवार पर आस्था का सैलाब, जलाभिषेक के लिए उमड़ी भीड़
'शिव के ससुराल' में सावन सोमवार पर आस्था का सैलाब, जलाभिषेक के लिए उमड़ी भीड़
एक शर्त, एक छल और जन्मों की दुश्मनी! जानें गरुड़ और नागों के बैर की पूरी कहानी
गरुड़ और नागों की दुश्मनी कैसे शुरू हुई? दो बहनों की एक शर्त ने बना दिया जन्मों का बैर
Kark Saptahik Horoscope 17-22 August 2026: कर्क वाले प्रॉपर्टी सहित इन चीजों में न लें बड़े फैसले, पड़ सकता है भारी
कर्क वाले प्रॉपर्टी सहित इन चीजों में न लें बड़े फैसले, पड़ सकता है भारी
Mithun Saptahik Rashifal 17 to 22 August 2026: मिथुन वाले नए काम का मौका नहीं गंवाएं, सप्ताह के अंत में मिल सकती है बड़ी खुशखबरी
मिथुन वाले नए काम का मौका नहीं गंवाएं, सप्ताह के अंत में मिल सकती है बड़ी खुशखबरी

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget