एक्सप्लोरर

Tulsi Vivah 2023: तुलसी विवाह के दिन ये उपाय करने से वैवाहिक जीवन की समस्याएं होती हैं खत्म

Tulsi Vivah Date 2023: हिन्दू धर्म में तुलसी विवाह का पर्व बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है. इस दिन से ही शुभ कार्यों की शुरुआत होती है. इस साल तुलसी विवाह का पर्व 24 नवंबर, शुक्रवार के दिन मनाया जाएगा.

Tulsi Vivah: कार्तिक मास भगवान विष्णु को सबसे प्रिय है. इस मास में भगवान विष्णु चार महीने बाद योग निद्रा से जागते हैं. शास्त्रों में कार्तिक मास में तुलसी विवाह पर्व का विशेष महत्व बताया गया है. कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को देवउठनी एकादशी होती है. इस दिन तुलसी विवाह का पर्व मनाया जाता है. इस साल तुलसी विवाह का पर्व 24 नवंबर, शुक्रवार के दिन मनाया जाएगा. इस दिन कुछ खास उपाय करने से व्यक्ति के वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याएं समाप्त हो जाती हैं.

सुखी वैवाहिक जीवन के लिए करें ये उपाय

    • अगर आपके वैवाहिक जीवन में कई सारी परेशानियां चल रही हैं तो तुलसी विवाह के दिन कुछ खास उपाय जरूर करें. इसके लिए पति-पत्नी को किसी पवित्र नदी में स्नान करना चाहिए. अगर यह सम्भव नहीं है तो घर पर ही पानी में गंगाजल या किसी पवित्र नदी का जल मिलकर स्नान कर लें. ऐसा करने से पति-पत्नी के बीच चल रहा मनमुटाव खत्म होता है.

  • तुलसी के पत्तों को साफ पानी में डालें और कुछ देर रखने के बाद पूरे घर में इस जल का छिड़काव करें. माना जाता है कि ऐसा करने से घर में सकारात्मक उर्जा का संचार होता है और दाम्पत्य जीवन में प्रेम बढ़ता है. 
  • तुलसी के पत्ते को कभी भी एकादशी और द्वादशी के दिन नहीं तोड़ना चाहिए. तुलसी के उपाय करने के लिए हमेशा इसके 2-3 दिन पहले ही तुलसी के पत्ते इकठ्ठा कर लें या अपने आप टूट कर गिरे पत्तों का इस्तेमाल करें. इससे भगवान विष्‍णु और मां लक्ष्‍मी की कृपा से वैवाहिक जीवन खुशहाल रहता है. 
  • तुलसी विवाह के दिन माता तुलसी को लाल वस्त्र और सोलह श्रृंगार अर्पित करने से विशेष लाभ मिलता है. इस दिन पति-पत्नी को एक साथ तुलसी विवाह में भाग लेना चाहिए. इससे वैवाहिक जीवन में आ रही सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं.
  • तुलसी विवाह के दिन माता तुलसी और भगवान शालिग्राम जी का विवाह रचाने से वैवाहिक जीवन में मिठास घुलती है. इससे जीवन की सारी समस्‍याएं दूर होती हैं और पति-पत्‍नी का रिश्‍ता मजबूत होता है. 
  • अगर आप तुलसी विवाह के दिन तुलसी जी और भगवान शालिग्राम का विवाह ना भी करा पाएं तो जहां भी तुलसी विवाह हो रहा हो वहा जाएं या फिर मंदिर में जाकर तुलसी माता को लाल चुनरी और सोलह श्रृंगार अर्पित करें. इससे वैवाहिक जीवन में चल रही खटपट दूर होती हैं. 

ये भी पढ़ें

गोवर्धन पूजा पर आज जरूर करें ये काम, जीवन में होगा खुशियों का आगमन

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gayatri Mantra: रोज़ गायत्री मंत्र जपने वाले लोगों के जीवन में क्या बदलता है? जानिए इसकी शक्ति
रोज़ गायत्री मंत्र जपने वाले लोगों के जीवन में क्या बदलता है? जानिए इसकी शक्ति
Somvati Amavasya 2026: 15 जून को सोमवती अमावस्या, अधिकमास में मिलेगा अक्षय पुण्य पाने का अवसर
Somvati Amavasya 2026: 15 जून को सोमवती अमावस्या, अधिकमास में मिलेगा अक्षय पुण्य पाने का अवसर
Sawan 2026: भगवान शिव को चढ़ाया हुआ बेलपत्र दोबारा चढ़ा सकते हैं?
भगवान शिव को चढ़ाया हुआ बेलपत्र दोबारा चढ़ा सकते हैं?
Aaj Ka Panchang 7 June 2026: अधिकमास भानु सप्तमी और रविवार का संयोग, देखें पूजा मुहूर्त, राशिफल और पूरा पंचांग
अधिकमास भानु सप्तमी और रविवार का संयोग, देखें पूजा मुहूर्त, राशिफल और पूरा पंचांग

वीडियोज

Sansani : दोस्ती, भरोसा और खूनी लालच! Crime News
YRKKH: बुआ जी की सबसे घटिया चाल! नई बहू Disha से जबरदस्ती लगवाया Armaan पर हाथ उठाने का आरोप।
Bollywood News: ‘बटवारा 1947’ में पहली बार साथ दिख सकते हैं सनी देओल-करण देओल, फादर्स डे पर सरप्राइज की चर्चा (06.06.26)
'Gullak 5' में नए Annu Bhaiya बनना था चुनौती, Anant Joshi ने साझा किया अनुभव
'Gullak Season 5' में फिर दिखी मिडिल क्लास परिवार की गर्माहट, नए अन्नू भैया ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिमल नथवानी की एंट्री से झारखंड राज्यसभा चुनाव में बढ़ी हलचल, दूसरी सीट पर दिलचस्प हुआ मुकाबला
परिमल नथवानी की एंट्री से झारखंड राज्यसभा चुनाव में बढ़ी हलचल, दूसरी सीट पर दिलचस्प हुआ मुकाबला
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
Peddi BO Collection Day 3: राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
LPG Cylinder New Rate: दिल्ली में 942, तो पटना में 1031 से ऊपर पहुंची कीमत, जानें आपके शहर में घरेलू सिलेंडर का नया रेट
दिल्ली में 942, तो पटना में 1031 से ऊपर पहुंची कीमत, जानें आपके शहर में घरेलू सिलेंडर का नया रेट
घर में दम घुटता है साहब! मुंबई में बोरी बिछाकर खुले मैदान में सोने को मजबूर हुए मजदूर, वायरल वीडियो ने झकझोरा
घर में दम घुटता है साहब! मुंबई में बोरी बिछाकर खुले मैदान में सोने को मजबूर हुए मजदूर
अब डॉक्टर नहीं, AI बताएगा आपकी सेहत का हाल! Instagram-WhatsApp पर Meta ला रहा बड़ा अपडेट
अब डॉक्टर नहीं, AI बताएगा आपकी सेहत का हाल! Instagram-WhatsApp पर Meta ला रहा बड़ा अपडेट
Embed widget